परशुराम ने 21 बार आतंकियों का खात्मा- क्षत्रियों को आतंकवादी की संज्ञा- समाज की ओर से नाराजगी

Himalayauk Leading Newsportal & Daily Newspaper & youtube Channel.

पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम ने 21 बार धरती को क्षत्रियों से विहीन कर दिया था। वह क्षत्रियों से लड़े थे और उनका वध किया था। शर्मा के बयान के मुताबिक परशुराम ने आतंकवाद खत्म किया था, ऐसे में उनके बयान को क्षत्रिय विरोधी माना जा रहा है। इसे लेकर अब क्षत्रिय समाज की ओर से नाराजगी जताई जा रही है।

भाजपा नेता राम बिलास शर्मा  ने क्षत्रियों को आतंकवादी की संज्ञा देने के साथ ही परशुराम के फर्से के परमाणु बम बता डाला

परशुराम  के फरसे को कहा परमाणु बम  समाज में आक्रोश

भाजपा नेता राम बिलास शर्मा ने विवादित बयान देकर क्षत्रिय समाज को नाराज

हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राम बिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम राम भी ने भी धर्म की लड़ाई लड़ी है। उन्होंन आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई बार अपना फरसा उठाया और शत्रुओं का नाश किया।

भाजपा नेता राम विलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अधर्म को खत्म किया है। उन्होंने 21 बार धरती से आतंकवाद को खत्म किया है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका फरसा किसी परमाणु बम से कम नहीं था। युद्ध में उनका फरसा परमाणु बम की तरह उठा और दुश्मनों का नाश किया।

पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान को लेकर सवाल किया गया तो वह टालमटोल करते नजर आए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी और सेना की सराहना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *