कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की अपनी दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पर वह अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और पार्टी के गढ़ अमेठी का दौरा करेंगे। जानकारी तो यह भी मिल रही है कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान गांधी अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में हृदय रोग इकाई का उद्घाटन करेंगे और मुंशीगंज स्थित आयुध कारखाने का निरीक्षण करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यह गांधी का पहला अमेठी दौरा होगा।