खबर उड गयी कि महाराज नाराज तथा गायब- हरिद्वार में थे सक्रिय

योग दिवस पर यह खबर उड गयी कि सतपाल महाराज नाराज है सरकार के कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं, तथा वह योग दिवस के इस बडे सरकारी आयोजन से भी दूर हो गये हैं, आदि आदि- परन्‍तु हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल के हरिद्वार कार्यालय से सही तथ्‍य सामने आये जहां सतपाल महाराज ने योग दिवस के इस कार्यक्रम में पूर्ण सक्रियता से हिस्‍सा लिया-

प्राप्‍त समाचार के अनुसार

हरिद्वार – अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ सतपाल महाराज एवं मदन कौशिक ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया
बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रेमनगर आश्रम में योग कार्यक्रम का शुभारम्भ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग एवं अध्यात्म के प्रचार-प्रसार से भारत विश्व गुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को सम्पूर्ण विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार से भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से रोग को हटायेंगे और देश को निरोग बनायेंगे।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज दुनिया के 175 से अधिक देशों में सामुहिक योग का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से आने वाले समय में भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ विशाल महेन्द्र एवं डाॅ उर्मिला पाण्डेय द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी/ शिक्षक/ छात्र-छात्राओं एवं जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष जयपाल चैहान, कामिनी सड़ाना, अनिरूद्ध भाटी, कमलेश सिन्हा, सविता, सूनील प्रजापति सुशांतपाल ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ अभिषेक त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह, डी.डी.ओ. पुष्पेन्द्र चैहान, पी.डी. बालकृष्ण टमटा, मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी.तिवारी, एआरटीओ मनीष कुमार आदि ने भी योगाभ्यास किया।

HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND (www.himalayauk.org)

Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper; publish at Dehradun & Haridwar.

Mob. 9412932030; Mail; csjoshi_editor@yahoo.in, himalayauk@gmail.com

Avaible in; FB, Twitter, whatsup Groups & All Major Web Sites & All Social Media. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *