पार्टी को अपनी राय रखने का अधिकार… कांग्रेस की नाराजगी पर शशि थरूर की दो टूक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख पर सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, उनकी पार्टी की ओर से उनका नाम आगे नहीं किया गया था। लेकिन सरकार ने उन्हें सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने का मौका दिया है। इसको लेकर शशि थरूर ने कहा कि मेरी पार्टी के नेतृत्व को मेरी योग्यताओं या कमियों के बारे में अपनी राय रखने का अधिकार है, और मुझे लगता है कि यह वास्तव में उन्हें ही समझाना है। इस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *