सोनाटा सॉफ्टवेयर की यहां नई सुविधा का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिसंबर, 2023 में सत्ता में आने के बाद से राज्य ने लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी क्षेत्र में एक लाख से अधिक नौकरियां सृजित की हैं।
दावोस में विश्व आर्थिक मंच और अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान एवं सिंगापुर में निवेशक सम्मेलनों के दौरान सरकार ने दुनिया को यह विश्वास दिलाया है कि तेलंगाना का मतलब व्यापार है। तलेंगाना इस साल दावोस में सर्वाधिक करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने वाला राज्य था।