13 JUNE 2025; प्रधानमंत्री मोदी ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पहुंचकर ज़मीनी स्थिति का आकलन & विश्वाश कुमार रमेश अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गए। 242 यात्रियों में इकलौते जिंदा बचे & पीएम मोदी घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हादसे में बचने वाले इकलौते शख्स रमेश विश्वास कुमार और अन्य घायलों से भी मुलाकात करेंगे। &गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
Himalayauk (Leading Newsportal & youtube Channel & Daily Newspaper) Harish Taank Gujrat State Bureau Chief Mob. 9723622714

अहमदाबाद: एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी। रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, विमान एयरपोर्ट की परिधि के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कुछ ही देर बाद, घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया।
विमान अहमदाबाद के मेघनगर IGP कॉम्प्लेक्स में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के समय, विमान में 12 केबिन क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल ने उड़ाया था, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे। कैप्टन सुमित सभरवाल फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं, जिन्हें 8,200 घंटे उड़ान भरने का अनुभव है, जबकि सह-पायलट के पास 1,100 घंटे का अनुभव है।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे के अगले दिन यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं।
पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह प्लेन से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की समीक्षा की। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी हैं। पीएम घटनास्थल की समीक्षा करने के बाद अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में हादसे में घायलों से मुलाकात की। उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं।

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन प्लेन टेकऑफ होने के कुछ देर बाद ही अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया। प्लेन अहमदाबाद के मेघानी IGP परिसर में स्थित डॉक्टरों के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया, जिससे इमारत में रह रहे 50 से अधिक मेडिकल छात्र और स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आ गए। इसके चलते मृतकों की संख्या 290 पहुंच गई।
जब आंख खुली, तो चारों ओर लाशें ही लाशें थीं… मैं डर गया. खड़ा हुआ और बस दौड़ने लगा…” यह बात 40 वर्षीय विश्वाश कुमार रमेश ने कही है। रमेश के साथ अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे में चमत्कार हुआ। वो इस मौत के मंजर से जिंदा बच गए हैं। लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार 242 लोगों में वो इकलौते हैं जो इस समय अस्पताल में जिंदा पाए गए हैं।
अहमदाबाद में हुई यह घटना पीएम मोदी के लिए कई मायनों में दुखद है। गुजरात पीएम मोदी की गृह राज्य है, वह 2001 से लेकर 2014 तक लगातार 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए। गुजरात में मिली सफलता के बाद ही 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना था।
विश्वाश ने बताया कि टेकऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद जोरदार आवाज आई तथा फिर विमान जमीन से टकरा गया। उन्होंने बताया कि सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला। उनके सीने, आंखों तथा पैरों में गंभीर चोटें हैं। लेकिन वो अभी होश में हैं और बात कर पा रहे हैं।
इससे पहले एएनआई से फोन पर बात करते हुए अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।”
पीएम मोदी की ही तरह गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात के आते हैं। शाह घटना के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जहां उन्होंने हादसे की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को आदेश दिए थे। अमित शाह ने गुरुवार की रात को ही समीक्षा बैठक की थी।