प्रधानमंत्री ने शस्त्र संधि के जरिए पाकिस्तान को सुधरने का एक मौका दिया था& ऑपरेशन सिंदूर जारी; सेना

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बावजूद पड़ोसी मुल्क अपनी ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आया और कुछ ही घंटों बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया

देहरादून 10 मई, 2025 सीएम धामी ने देशहित को सर्वाेपरि रखने हेतु युवाओं का आह्वाहन किया

पाकिस्तान से सीजफायर के बाद भारतीय वायु सेना (IAF) ने बड़ी जानकारी दी है. सेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. IAF ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के लक्ष्य को पूरा किया है और इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी.

बयान में कहा गया है, “भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सौंपे गए सभी काम सटीकता और जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. यह अभियान सोच-समझकर और सावधानी से चलाया गया, जो देश के हितों के अनुसार था. चूंकि यह अभियान अभी जारी है, इसलिए इसकी पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.” वायुसेना ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं. 

शनिवार (10 मई, 2025) की शाम को विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की अपील पर दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू कर दिया गया है. हालांकि, इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर समेत कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं. पाकिस्तान की तरफ से इस करतूत का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और सारी मिसाइलें और ड्रोन को मार गिराया. रात करीब 10 बजे के बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई मूवमेंट नहीं दिखी. 

दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि दोनों देशों ने आपसी सहमति से ये समझौता किया है और मुझे खुशी है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का काम किया है. इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की जानकारी दी. 

भारत के विदेश मंत्री एस, जयशंकर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है. भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है. वह ऐसा करना जारी रखेगा.

एकनाथ शिदे ने कहा, ”सीजफायर की पहल भी पाकिस्ता के DGMO ने की थी. उन्होंने भारत के DGMO से बात की थी. दोनों देशों की सहमति के बाद सीजफायर लागू हुआ था. भारत जो कमिटमेंट करता है, उसे हमेशा पूरा करता है लेकिन पाकिस्तान बेईमानी करता है. इससे पहले ही भी वह कई बार शस्त्र संधि का उल्लंघन कर चुका है.” एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शस्त्र संधि के जरिए पाकिस्तान को सुधरने का एक मौका दिया था, लेकिन मुझे नहीं लगता वो सुधरेंगे. उन्होंने रात को हमारे देशवासियों पर अटैक करने की जो हरकत की है, उसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना ने दिया है. भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है.” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *