यह मौत नहीं, हत्या है, अमृतसर जहरीली शराब त्रासदी पर बोले भगवंत मान, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

अमृतसर में जहरीली शराब पीने की घटना पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। जिस गांव में हम खड़े हैं, वहां 5-6 मौतें हुई हैं। यह मौत नहीं, बल्कि हत्या है। हमने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों ने इसे सप्लाई किया, जिन लोगों ने इसे इन तक पहुंचाया, एक बार जब हमें इस चेन का पता चल जाएगा, किसने किसका साथ दिया, तो इसके तार दिल्ली से भी जुड़ेंगे। हमारी टीम दिल्ली भी गई है…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *