तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों में भेजे जा रहे सरकार के राजनयिक संपर्क प्रतिनिधिमंडलों में शामिल नहीं हो पाएंगे। सरकार ने घोषणा की है कि वह पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के भारत के संदेश को पहुंचाने के लिए इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।