मसूरी में यातायात के सुचारू संचालन हेतु दून पुलिस की कार्ययोजना…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने क्या कहा; by Vishvas Jeet Negi Senior Journalist & President State Press Club Uttrakhand
वीकेंड पर आम जनमानस तथा पर्यटको को असुविधा/यातायात के भारी दबाव से बचाने हेतु दून पुलिस का यातायात प्लान जारी किया।
आगामी वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों के आवागमन की सम्भावना के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल को किया नियुक्त ।
By Himalayauk News (Leading Newsportal & youtube Channel & Daily Newspaper) by Chandra shekhar joshi Chief Editor . Accredated Journalist . Mob. 9412932030 & Vice President: State Press Club UK
मसूरी घूमने आने वाले सभी पर्यटकों/आम जनमानस से दून पुलिस की अपील, दून पुलिस द्वारा तैयार किये गये यातायात/रूट डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए यातायात के सुचारू संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।
*वर्तमान में यात्रा/पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पहाडो की रानी मसूरी में पर्यटकों का आवागमन लगातार अपने चरम पर है। मसूरी में विगत दिनों में पर्यटकों के आने के आंकडों का आंकलन टोल टैक्स बैरियर/ANPR कैमरा के अवलोकन से करने पर पाया कि सामान्य दिनों में लगभग 08 हजार वाहनों का मसूरी आवागमन होता है, परन्तु वीकेेंड के दौरान यही संख्या बढकर 15 हजार से अधिक हो रही है। वर्तमान में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत लगभग 414 होटल तथा होम स्टे संचालित हो रहे हैं जिनमें वाहनों के पार्क किये जाने की क्षमता लगभग 4590 है, जिसके अनुसार मसूरी आने वाले वाहनों की संख्या पार्किंग क्षमता से 4 गुना अधिक है। यातायात के सुचारू संचालन एवं पर्यटकों तथा आम जनमानस को यातायात के भारी दबाव की स्थिती से बचाने हेतु एवं भारी संख्या में पर्यटकों के मसूरी आने की सम्भावना के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा की गई तैयारियों का विवरण निम्नवत है:-
01: मसूरी में यातायात के अतिरिक्त तथा अत्यधिक दबाव के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
02: यातायात प्रबन्धन हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए यह निर्धारित किया गया है कि विभिन्न होटलों में चैक इन तथा चैक आउट के समय में 03 घंटे की अवधि का अन्तर रहेगा, जिससे एक ही समय पर मसूरी में आने तथा मसूरी से वापस जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।
03: यातायात पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने के दृष्टिगत ड्रोन की सहायता से भी यातायात के अत्यधिक दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर यथाशीघ्र नजदीकी पुलिस कर्मियों को सूचित कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जायेगा तथा ड्रोन मानिटरिंग के अनुसार ही यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया जायेगा।
04: यातायात के सुचारू संचालन एंव पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी महत्वपूर्ण प्वांइटों पर सीसीटीवी को स्थानीय कंट्रोल रूम से जोडते हुए यातायात का दबाव बढने पर फील्ड में उपस्थित पुलिस कर्मियों को सूचित कर यातायात के यथाशीघ्र सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जायेगा।
05: मसूरी में यात्रा प्रबन्धन के लिए जनसहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तर पर हितधारकों के साथ गोष्ठियां का आयोजन करते हुए उनसे भी यातायात के निर्बाध संचालन एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाये जाने हेतु सहायता ली जायेगी।
06: वींकेड पर आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित वाहनों को छोडकर मसूरी में बडे वाहनों का प्रवेश दिन व रात्रि में आवश्यकतानुसार पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा।
07: देहरादून में स्मार्ट सिटी द्वारा स्थानों पर बडी VMD वेरियेबल मैसेज डिस्प्ले तथा 66 बस शैल्टर पर VMD स्थापित की गयी हैं। जिन पर लगातार पर्यटको की सुविधा हेतु यातायात की वास्तविक स्थिती, डायवर्जन प्लान, मार्गों के सम्बन्ध में जानकारी तथा रोड ब्लाक व भूस्खलन के सम्बन्ध में चेतावनी एवं सूचना उपलब्ध कराई जायेगी।
08: मसूरी जैसे पर्वतीय क्षेत्र में भू-स्खलन, बाढ, बादल फटना तथा सडक दुर्घटनाएं घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा अन्य विभागों जैसे: SDRF/CAPE/SEOC/IMD/NDRFतथा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही की जायेगी।
09: पर्यटकों की सुविधा हेतु मसूरी की पार्किंग स्थल/रूट की समुचित जानकारी हेतु क्यू आर कोड तैयार किये गये हैं साथ ही पर्यटको की सुविधा हेतु उचित स्थानों पर सूचनाओं से सम्बन्धित फ्लैक्स और बैनर लगाये गये है तथा पाम्पलेट भी बांटे जा रहे हैं।
10: यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर देहरादून से मसूरी जाने वाले यातायात को शिमला बाईपास से बल्लूपुर चौक से सप्लाई चौक से किमाडी मार्ग की ओर पर्यटकों के वाहनो को भेजते हुए हाथी पांव से जीरो प्वाइंट होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा । उक्त मार्ग काफी संकरा तथा सुनसान होने कारण वाहनों को उक्त मार्ग पर सांय 17ः00 बजे तक ही यातायात डायवर्ट किया जायेगा । मार्ग पर यात्रा प्रबन्धन हेतु पर्यटकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल का व्यवस्था की गयी है।
*11: शटल सेवा के संचालन हेतु मसूरी मे वाहनों हेतु पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा:-*
*01: प्लान: A:* देहरादून से मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी चौक व पिक्चर पैलेस की ओर संचालित किया जायेगा।
*02: प्लान: B:*- किंग क्रेग पर मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में पार्क किया जायेगा। जहा से पर्यटकों को शटल सेवा की सहायता से उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जायेगा। किंग क्रेग में 212 वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
*03: प्लान:C* : गज्जी बैण्ड से आवश्कतानुसार शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को उनके गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा। गज्जी बैण्ड से बांसई स्टेट के पास उपलब्ध खाली भूमि 28 स्थानों पर 220 वाहनों को खडा किया जायेगा।
*डायवर्जन प्लान:*
01: मसूरी में यातायात का दबाव बढने पर टिहरी बस अड्डे से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर से डायवर्ट करते हुए लण्ढौर से आने वाले वाहनो को एम0डी0डी0ए0 पार्किंग में पार्क किया जा रहा है तथा देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
02: लाइब्रेरी चौक से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौक (घोडा स्टैण्ड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलडी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने -अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
03: मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लाेगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानीकी ओर से देहरादून की ओर भेजा जायेगा ।
04: पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लाेगंज की ओर भेजा जायेगा ।
05: लाईब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में देहरादून से कैम्पटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंगरोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाईंट से कैम्प्टी फॉल की ओर भेजा जायेगा ।
06: मसूरी में यातायात दबाव होने पर देहरादून से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
07: कुलडी बाजार में वाहनों के दबाव होने की स्थिति में ब्रैट वुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
08: हरिद्वार/भानियावाला/डोईवाला/ऋषिकेश की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार कैलाश अस्पताल कट से जोगीवाला से रिंग रोड से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से सांई मन्दिर से मसूरी भेजा जायेगा ।
09: आशारोडी तथा प्रेमनगर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार आईएसबीटी से शिमला बाईपास चौक से बल्लूपुर चौक से गढीकैन्ट से अनारवाला से कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जायेगा ।
*10: मसूरी से देहरादून वापस आने वाले वाहनों को निम्न प्लान के अनुसार भेजा जायेगा:-*
*बाटाघाट-अनुपम चौक-लण्ढौर-बडा मोड-धनोल्टी रोड होते हुए जेपी बैंड-बार्लाेगंज-झडीपानी- कुठालगेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मन्दिर-आईटीपार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग-लाडपुर तिहारा-06 नं0 पुलिया-जोगीवाला से गंतव्य स्थल की ओर ।*
11: वीकेंड पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु मसूरी में सीओ मसूरी तथा राजपुर रोड की ओर सीओ यातायात द्वारा कैम्प कर अपने निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रबन्धन की 24X7 रियल टाइम मानिटरिंग की जायेगी।
12: मसूरी तथा राजपुर रोड में अन्य दिनों के साथ-साथ विशेषकर वीकेंड पर जनपद पुलिस द्वारा हुडदंगियों/आवारागर्दी करने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जायेगी । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा शराब पीकर वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध जनपद में चल रहे “आपरेशन लगाम” के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
*मसूरी आने वाले दर्शकों हेतु एडवाइजरी:*
01: वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्कं करें, पर्वतीय मार्गों पर अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
02: वाहन चलाते समय शराब व अन्य मादक पदार्थोें का सेवन न करें।
03: मौसम के खराब होने पर यातायात के दौरान बारिश, भूस्खलन आदि चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें।
04: रात्री में पहाडी मार्ग पर वाहन संचालन से बचें।
05: खतरनाक जगहों जैसे खाई/ढलान वाले स्थानों अथवा पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें।
06: स्थानीय पुलिस द्वारा जारी रूट/डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए ही अपने वाहन का संचालन करें। वाहन का संचालन करते समय वाहन के सनरूफ से खतरनाक तरीके से वाहन सचांलन करें।
07: किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा गलत जानकारी फैलाने से बचें।