संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पदच्युत करने की साजिश; कांग्रेस

देहरादून 25 अक्टूबरः
उत्तराखण्ड की जन विरोधी भाजपा सरकार द्वारा राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताआंे के लगातार किये जा रहे उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस विधानमण्डल दल द्वारा आज गांधी पार्क देहरादून में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधानमण्डल दल के सभी विधायकगणों, पूर्व विधायकों, विधानसभा चुनाव 2017 के प्रत्याशियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार सत्तारूढ़ हुई है तब से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का अकारण लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लगातार षड़यंत्र के तहत पदच्युत करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस के बहुमत वाली सहकारी संस्थाओं, जिला पंचायतों, विकासखण्ड प्रमुखों के खिलाफ साजिश के तहत डरा धमका कर अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के मद में चूर होकर धारचूला से लेकर मोरी तक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंके खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर राजनैतिक बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का न तो लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास है और न ही लोकतंत्र में। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बजाय अलोकतांत्रिक एवं अमर्यादित रवैया अपना कर लोकतंत्र को शर्मशार करने का काम कर रही है। उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों पर प्रहार कर लोकतंत्र की पहली सीढ़ी को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिसकी कड़े शब्दों में निन्दा की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी ने संविधान के 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायतों को जो शक्ति दी थी वर्तमान सरकार पंचायतों के इन अधिकारों को समाप्त करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड में धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने तथा देवभूमि की गरिमा को कलंकित करने का काम लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से राजनितिक षड़यन्त्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार के इशारे पर कंाग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमें दर्ज किये जा रहे हैं, जो निन्दनीय है, जिसकी जितनी भी भर्तसना की जाय कम है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए अलोकतांत्रिकता का अपना घिनौना चेहरा सबके सामने लाते हुए कांग्रेस पार्टी शासित पंचायतों को जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए उनके विरूद्ध झूठे मुकदमें दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित एवं अपमानित किया जा रहा है परन्तु कांग्रेस पार्टी भारतीय लोकतंत्र एवं न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखती है तथा उसका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड बहुमत वाली सरकार ने उत्तराखण्ड की जनता के विश्वास पर चोट करते हुए विगत 6 महीनों में अनेक जन विरोधी निर्णय लिये हंै। कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन जन विरोधी निर्णयों एवं विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की निन्दा करते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने राज्य सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव लोकतंत्र एवं लोकशाही में गहरा विश्वास रहा है। कंाग्रेस पार्टी एवं उसके नेता न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा केन्द्र सरकार की विफलताओं को छिपाने तथा अपने मुख्यमंत्रियों तथा मंत्रियों के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं के साथ जिस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है वह राज्य सरकार के तानाशाही रवैये को उजागर करती है। भारतीय जनता पार्टी विशेषकर मुख्यमंत्री को अपने इस कृत्य के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए तथा उनके विरूद्ध लगाये गये झूठे मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। भाजपा के इस षड़यंत्र का कंाग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर डटकर मुकाबला करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों केा जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी भारतीय संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं मंे पूर्ण विश्वास रखती है, परन्तु जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में दो संविधान ‘‘एक अपने मंत्रियों तथा मुख्यमंत्रियों के लिए तथा दूसरा विपक्षी दलों के नेताओं के लिए’’ लागू करने की नीति पर काम किया जा रहा है वह स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। यह भारतीय जनता पार्टी के फासीवादी एवं तानाशाही चरित्र का द्योतक है, जिसे लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी दल सहन नहीं करेगा। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार के इशारे पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई की निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ देश की सर्वोच्च अदालतों तक में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के उपरान्त भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है वहीं विपक्षी दल के नेताओं के विरूद्ध झूठे मुकदमें दर्ज कर उनके राजनैतिक चरित्र हनन की कार्रवाई की जा रही है, जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता सहन नहीं करेगा। सत्ता प्राप्ति के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भारतीय जनता पार्टी का लम्बा इतिहास रहा है। इस प्रकार का गिरगिटी चरित्र भारतीय जनता पार्टी की पहचान है और वे जब सत्ता में होते हैं तो उनके स्वयं के लिए अलग नैतिक मूल्य एवं कानून होते हैं।
कार्यक्रम को प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर, उप नेता विधानमण्डल दल श्री करण महरा, पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक मनोज रावत, राजकुमार, फुरकान अहमद, ममता राकेश, आदेश चैहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, सरिता आर्या, विक्रम नेगी, हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेन्द्र सिहं पाल, पूर्व विधाकय शैलेन्द्र रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, किसान कांग्रेस के प्रमोद कुमार सिंह, नारायण सिह विष्ट, मनोज जोशी, राजपाल, राजपाल खरोला आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन, डाॅ0 संतोष चैहान, कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी,प्रदेश महामंत्री जयपाल जाटव, राजेन्द्र भण्डारी, के.एस. राणा, ओ.पी. चैहान, डाॅ0 संजय पालीवाल, मुख्यपूर्व मंत्री अजय सिह, प्रवक्ता आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, हिम्मत सिंह बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, राजेश पाण्डेय, संजय किशोर, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र रांगड़, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, जे.पी. शर्मा, महेन्द्र राणा, प्रेमानन्द महाजन, महेश काण्डपाल, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, दीप बोहरा, विनोद चैहान, जितेन्द्र सरस्वती, मुक्ता सिंह, दीवान सिह तोमर, माधो अग्रवाल, अनिल गुप्ता, शांति रावत, प्रणीता बडोनी, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, यामीन अंसारी, जयेन्द्र रमोला, नीनू सहगल, राजेश रस्तोगी, बाला शर्मा, पुष्कर महरा, सावित्री ध्यानी, पंकज मेसोन, महेश जोशी, सुशील पेंगोवाल, आईटी के अमरजीत सिंह, नसीम अंसारी, जटाशंकर श्रीवास्तव, विशाल मौर्य, कै0 बलवीर सिह रावत, संदीप सहगल, संजय अग्रवाल, एस.पी. सिंह, संजय पोखरियाल, तेलूराम, मास्टर सतपाल, यशपाल राणा, पूनम भगत, दिनेश कौशिक, एडवोकेट हनीफ, प्रदीप जोशी, जगपाल सैनी, मदन मोहन शर्मा, कुंवर सिह यादव, प्रदीप भट्ट, सलीम खान, गोपाल नारसन, शिव मोहन मिश्रा, प्रशान्त भैंसोड़ा, सुमित्रा ध्यानी, राजवीर ंिसह, राजेन्द्र चैधरी, राजेन्द्र पाल ंिसह, सुमित तिवारी, जितेन्द्र सिह बिष्ट, विजयपाल रावत, राजेश चमोली, नेम चन्द, महेन्द्र शर्मा, रमेश चन्द, मोहन काला, सुलेमान अली आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। अन्त में जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

(मथुरादत्त जोशी)
मुख्य प्रवक्ता
www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal)

Available in FB, Twitter, Whatsup Groups & All Social Media Manch. 

Cont. us; Mail; himalayauk@gmail.com  Mob. 9412932030 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *