अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को ध्वस्त किया

ईरान ने इससे भी खतरनाक हथियार मैदान में उतार दिया है—सेजील बैलिस्टिक मिसाइल (Sejil Missile)। इस मिसाइल को ईरान की “स्टेज-2 डांसिंग मिसाइल” कहा जा रहा है। क्या यह भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से ज्यादा ताकतवर है? क्यों इससे इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां परेशान हैं?

अयातुल्ला खामेनेई ने सरकारी टेलीविजन पर एक तीखी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अब पश्चिम एशिया में हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक ईरान के निशाने पर है। उन्होंने एक ग्राफिक के माध्यम से अमेरिकी सैन्य ठिकानों को दिखाते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर एक गंभीर अपराध किया है। खामेनेई ने कहा, पश्चिम एशिया में अमेरिका के लिए अब कोई जगह नहीं है। ट्रंप ने इसकी शुरुआत की है, लेकिन इसका अंत अब हम करेंगे।

अयातुल्ला खामेनेई ने अमेरिका को पहले से अधिक सचेत रहने की धमकी दी है। खामेनेई ने कहा कि अमेरिकियों को अब पहले से भी अधिक नुकसान और आघात झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। खामेनेई के प्रतिनिधि होसैन शरीयतमादारी ने संकेत दिया है कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा, अब बारी हमारी है कि बिना किसी देरी के जवाब दें। उन्होंने कहा, पहले कदम के तहत बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के अड्डे पर मिसाइल हमला किया जा सकता है।

ईरान और इजराइल के बीच जंग में अब अमेरिका शामिल हो गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। ट्रंप ने कहा कि वो इस हमले से राहत महसूस कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “हमने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।” ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा,सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए अपने बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान का इस्तेमाल किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान शुक्रवार की रात को मिसौरी में व्हाइटमैन एयर बेस पर मौजूद थे और ईरान की ओर उड़ान भर रहे थे। इसके बाद इन विमानों का गुआम बेस के पास देखा गया था। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ऑर्डिनेंस पेनिट्रेटर ले जाने में सक्षम है, जो 30,000 पाउंड  का बंकर बस्टर बम है। बी-2 बॉम्बर्स विमान को ईरान में मौजूद न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करने लायक माना जाता है।

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रंप इस संबोधन में युद्ध से संबंधित कोई अहम घोषणा कर सकते हैं। अमेरिकी समयानुसार राष्ट्रपति ट्रंप रात 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि भारतीय समयानुसार यह संबोधन सुबह 7:30 बजे प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *