उत्‍तराखण्‍ड वि0स0 चुनाव- गढवाल के लिए कांग्रेस की सूची तैयार

#कांग्रेस प्रत्याशियों की जो पहली सूची तैयार कांग्रेस की बुधवार को दिल्ली में होने जा रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ऋषिकेश सीट पर किेशोर उपाध्‍याय, यमुनोत्री सीट पर केदार, गंगोत्री सीट पर विजयपाल सिंह सजवाण चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट पर मंत्राी राजेन्द्र भंडारी थराली सीट पर वर्तमान विधयक डा. जीतराम कर्णप्रयाग सीट पर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी देवप्रयाग सीट पर मंत्री प्रसाद नैथानी प्रताप नगर से विक्रम सिंह नेगी धनोल्‍टी सीट प्रीतम सिंह पंवार देहरादून जिले की 10 सीटों में से धर्मपुर सीट पर दिनेश अग्रवाल राजपुर सीट पर राजकुमार हरिद्वार ग्रामीण सीट मुख्यमंत्री की पुत्री अनुपमा रावत पौड़ी सीट पर हरीश रावत सुन्‍दर लाल मन्‍दरवाल के स्‍थान पर अपने खास तथा हाल में जैविक बोर्ड के अध्‍यक्ष पद पर बैठाये गये सुन्दर लाल मुयाल को चुनाव में उतारेगे- मंगलौर सीट काजी निजामुद्दीन का टिकट लगभग तय श्रीनगर सीट पर गणेश गोदियाल लैन्सडाॅन सीट जनरल टीपीएस रावत कोटद्वार सीट से सुरेन्‍द्र सिंह नेेगी

पौड़ी से सुन्द्रर लाल मंद्रवाल की अधिक उम्र के कारण टिकट कटने की संभावना
देहरादून। कांग्रेस की बुधवार को दिल्ली में होने जा रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बुध्वार या शुक्रवार दोपहर तक कांग्रेस के बीस से लेकर 30 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी हो सकती है। जिसमे कुछ विधयकों और मंत्रियों के नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रियों में दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी के नाम शामिल हो सकते हैं। पहली सूची में स्थान पाने वालों में भगवानपुर से ममता राकेश का नाम भी हो सकता है। सीटिंग विधयकों में पौड़ी से सुन्द्रर लाल मंद्रवाल की अधिक उम्र के कारण टिकट कटने की संभावना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्रीी हरीश रावत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बुध्वार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। बैठक में पार्टी की उत्तराखण्ड प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश की 70 विधनसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जितने भी आवेदन मिले थे वे सभी स्क्रीनिंग कमेटी को भे दिये गये हैं। उस सूची के अनुसार उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट पर राजेश जुवांठा और हरिमोहन जुवांठा ने आवेदन कर रखा है। दोनों के ही दावे मजबूत माने जा रहे हैं क्योंकि इनमे से एक पूर्व विधयक है तथा दूसरा बैंक मैनेजर पद से रिटायर हुआ है। यमुनोत्री सीट पर पांच लोगों ने आवेदन कर रखा है। इनमें अतुल रावत, भारत चन्द रमोला, केदार सिंह रावत, संजय डोभाल एवं सुखदेव सिंह रावत शामिल हैं। इनमें केदार सिंह रावत के नाम पर लगभग सहमति मानी जा रही है। गंगोत्री सीट पर वर्तमान विधयक विजयपाल सिंह सजवाण और एक अन्य प्रदीप भट्ट ने दावेदारी कर रखी है। इनमें विजयपाल सजवाण की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट पर मंत्राी राजेन्द्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने दावा ठोका हुआ है। थराली सीट पर वर्तमान विधयक डा. जीतराम के अलावा भोपाल राम टम्टा और महेश त्रिकोटी ने भी आवेदन कर रखा है। चमोली जिले की कर्णप्रयाग सीट पर सर्वाध्कि सात लोगों ने दावा पेश कर रखा है। इनमें विधनसभा उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के अलावा अनिता देवी, भुवन नौटियाल, हरी कृष्ण भट्ट, मुकेश नेगी, सुरेन्द्र बिष्ट एवं सुरेश बिष्ट शामिल हैं। रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ सीट पर देवेश्वर भट्ट, गजपाल सिंह रावत, पूर्व विधयक कुंवर सिंह नेगी, लक्ष्य सिहं रावत नील कंठ भट्ट रमेश प्रसाद चमोला, रीता पुष्पवाण, सूमंत तिवारी, सूरज सिंह नेगी एवं योगमबर सिंह नेगी में से किसी एक का चयन होना है। रुद्रप्रयाग सीट पर अभिषेक भंडारी अंकुर रौथाण, गजेन्द्र सिंह पंवार, प्रदीप थपलियाल, रोशनी सकलानी गोदियाल, मेजर हरि सिंह चैध्री एवं ध्ीरेन्द्र सिंह बुटोला मे से किसी एक की लाटरी खुलनी है। टिहरी जिले की घनसाली सीट के लिए छह लोगों ने आवेदन कर रखा है। जिनमेें निर्वतमान विधयक भीमलाल का नाम नहीं है। आवेदकों में दिनेश लाल, हर्ष पाल, राध देवी शाह, राकेश लाल शाह, सूरवीर लाल एवं विजय कैलाश शामिल हैं। देवप्रयाग सीट पर मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस के टिकट के लिए फिलहाल आवेदन नहीं कर रखा है।
बाकि आवेदकों में पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवाण, प्रताप सिहं भंडारी एवं प्रदीप तिवारी शामिल हैं। इस सीट पर मंत्री प्रसाद नैथानी को टिकट मिलने की संभावना है। नरेन्द्र नगर सीट पर भी छह दावेदार हैं। जिनमें ध्ीरेन्द्र सिंह कंडारी, जगमोहन भंडारी, मनोज द्विवेदी, रमेश चन्द्र उनियाल, हिमाशुं बिजलवाण, एवं राजकुमार विज्ञान विक्रम शाह शामिल हैं। प्रताप नगर से स्क्रीनिंग कमेटी के पास केवल विधयक विक्रम सिंह नेगी का नाम गया है। जिनको टिकट मिलना तय है। टिहरी सीट के आठ दावेदारों में गणेश कुडियाल, जगदम्बाप्रसाद रतूडी, ज्योत सिहं नेगी, किशोर उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह रमोला, पद्स सिंह कुर्मांइं, प्रमोद उनियाल और शांति प्रसाद भट्ट शामिल है। धनोल्‍टी सीट के लिए केवल जोत सिहं बिष्ट और नगर पालिका मसूरी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने आवेदन कर रखा है। इस सीट पर केबिनेट मंत्राी प्रीतम सिंह पंवार की स्थिति स्पष्ट नहीं है पर मुख्‍यमंत्री अंत समय में इस सीट पर पंवार को ही उतारने के मूड में है।
देहरादून जिले की 10 सीटों में से सहसपुर, रायपुर और कैंट में टिकटों के लिए सबसे ज्यादा मारामारी नज़र आ रही है। जिले की विकासनगर सीट पर कैबिनेट मंत्राी नवप्रभात के अलावा, विपुल जैन दावेदार हैं
और नवप्रभात का टिकट कटने की कोई संभावना नहीं है। सहसपुर के 19 दावेदारों में गुलजार अहमद,आरेन्द्र शर्मा, आजाद अली, हाजी याकूब सिद्दीकी, नजमा खान, राकेश नेगी, संग्राम सिंह पूण्डीर, शंकर चन्द रमोला, सुशील राठी एवं ताहिर आदि शामिल हैं। धर्मपुर सीट पर सुरेन्द्र सिहं रांगड, संजय भट्ट, नूर हसन, मुहम्मद सुलेमान एवं ललित जोशी ने दावा ठोका हुआ है। कैबिनेट मंत्राी दिनेश अग्रवाल ने टिकट के लिए आवेदन तो नहीं किया मगर उनका टिकट पक्का ही माना जा रहा है। रायपुर सीट पर जिन 19 लोगों ने आवेदन किया है उनमें महेन्द्र सिहं चैध्री, जोत सिंह नेगी, मनीष नागपाल, प्रभुलाल बहुगुणा, पृथ्वीराज सिंह चाैैहान , रजनी रावत, सूरत सिंह नेगी, विशाल डोभाल, डा. आरपी रतूड़ी एवं त्रिलोक सिहं आदि शमिल हैं। राजपुर सीट पर सुनीता प्रकाश और आशा टम्टा समेत छह लोगों ने आवेदन कर रखा है लेकिन यहां वर्तमान विधयक राजकुमार का टिकट पक्का माना जा रहा है। कैंट सीट के टिकट के दंगल में सूर्यकान्त ध्स्माना, लाल चन्द शर्मा, राजीव जैन, नवीन जोशी, वीना बिष्ट, डा. प्रदीप जोशी एंव विवेका नन्द खंडूरी समेत 21 पहलवान शामिल है। मसूरी सीट पर जिन आठ दावेदारों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी के पास गये हैं। उनमे जोत सिहं गुनसोला और गोदावरी थापली भी शामिल हैं।
डोईवाला सीट पर इस बार भी एसपी सिंह ने दावेदारी कर रखी है। उनके अलावा सुनीता प्रकाश, हेमा पुरोहित और सागर मंद्रवाल भी टिकट के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि विधयक हीरा सिंह बिष्ट का नाम यहां लगभग तय हैं। ऋषिकेश सीट के लिए भी आठ आवेदन कमेटी
को मिले हैं। जिनमें राजपाल खरोला, दीप शर्मा, जयेन्द्र रमोला एवं विजय सारस्वत आदि शामिल हैं,
। हरिद्वार जिले की बीएचईएल रानीपुर सीट के लिए 16 लोगों ने दावा ठोक रखा है। जिनमें प्रमुख अबरीश कुमार, राजवीर चैहान, ओपी चैहान, महेश प्रताप सिंह, पूनम भगत और तेलूराम आदि शामिल हैं। हरिद्वार शहर के आठ टिकटार्थियों में संजय पालिवाल एवं सतपाल ब्रहमचारी आदि शामिल हैं। ज्वालापुर सीट के 12 दावेदारों में बरखा रानी, ब्रजरानी और किरण पाल वाल्मिकी, आदि शामिल हैं जबकि भगवानपुर सीट पर कांग्रेस टिकट के लिए विधयक ममता राकेश के अलावा कोई अन्य दावेदार नहीं है इसलिए उनका टिकट पक्का माना जा रहा है। झबरेड़ा के 15 टिकटार्थियों में से डा. सोमपाल सिंह बावरा, सुशील कुमार, राजपाल सिंह और हरपाल साथी आदि
शामिल हैं। पिरान कलियर से भी टिकट के लिए विधाायक फुरकान अहमद का कोई प्रतिद्विन्द्वी नहीं है। इसलिए उनका टिकट भी पक्का ही माना जा रहा है। रुड़की के 15 कांग्रेस टिकटार्थियों में यशपाल राणा, राम सिंह सैनी, श्याम सिंह सैनी, गोपाल नारसन, हंसराज सचदेवा एवं मनोहर लाल शर्मा आदि शामिल है। खानपुर सीट के लिए केवल तीन लोगों ने आवेदन कर रखा है जिनमें आशीष सैनी, कृष्ण चंद मुखिया और उदय सिंह पुंडीर शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार इनके अलावा चैध्री यशवीर सिंह भी टिकट झटकने की स्थिति में हैं जबकि चैध्री राजेन्द्र सिंह भी बाहर से दावा ठोक रहे हैं।
मंगलौर सीट के टिकट के लिए काजी निजामुद्दीन और प्रताप सिंह की दावेदारी सामने आई है। इनमे से काजी निजामुद्दीन का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। लक्सर सीट के 20 टिकटार्थियों में आठ सैनी समाज से हैं। दावेदारों में राम सिंह सैनी, संजय कुमार सैनी, बलवंत सिंह चैहान, ध्ीरेन्द्र सिंह सैनी, आनन्द कुमार उपाध्याय, डा. अंतरिक्ष कुमार सैनी एवं पीसी सैनी शामिल हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट के लिए जिन आठ टिकटार्थियों ने आवेदन कर रखा है उनमें इरशाद अली, जेपी शर्मा, मुहम्मद अनीस, एवं संजय पाल आदि शामिल हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार इनमे अलावा भी यहां किसी अन्य का टिकट मिल सकता है। जिनमें मुख्यमंत्राी की पुत्राी अनुपमा रावत का नाम तय माना जा रहा है। पौड़ी जिले की यमकेश्वर सीट के लिए सरोजनी कैंतुरा, रेणू बिष्ट, नवीन सिंह पयाल, दिगम्बर प्रसाद कुकरेती, कृष्णा नेगी एवं हरि सिंह भंडारी समेत 11 लोगों का नाम पैनल में है। पौड़ी सीट के 12 टिकटार्थियों में सुन्दर लाल मंद्रवाल, सुन्दर लाल मुयाल, नत्थुलाल टमटा, केशवानंद और मीना बछवाण आदि शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सुन्दर लाल मंद्रवाल 84 साल के हो चुके हैं। इसलिए उनका टिकट कटना तय है। विधायक मंद्रवाल अपने किसी परिजन को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं मगर उनकी अनुपस्थिती में पूर्व आईएएस सुन्दर लाल मुयाल की दावेदारी पक्की बनती जा रही है। श्रीनगर सीट पर किसी ने आवेदन नहीं किया है इसलिए वर्तमान विधाायक गणेश गोदियाल का टिकट पक्का ही माना जा रहा है। चैबटाखाल सीट के लिए राजपाल सिंह बिष्ट, यशपाल बेनाम, सरोजनी कैंतुरा,
दीपेन्द्र भंडारी और भानुप्रसाद बलौदी का नाम कमेटी के पास गया है। लैन्सडाॅन सीट के लिए जिन 10 दावेदारों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी के पास पहंुचे हैं। उनमें पूर्व मंत्री एंव संासद जनरल टीपीएस रावत, कभी उनके खासमखास रहे राजेन्द्र सिंह भंडारी, धीरेन्‍द्र प्रताप एवं ज्योति रौतेला शामिल हैं। इनमे टिकट के
लिए असली टक्कर जनरल टीपीएस रावत और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्राी राजेन्द्र भंडारी के बीच मानी जा रही है। जिले की कोटद्वार सीट से एक भी आवेदन स्क्रीनिंग कमेटी के पास नहीं पहुंचा है इसलिए वर्तमान विधयक और कैबिनेट मंत्राी सुरेन्द्र सिंह नेगी का टिकट तय माना जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशियों की जो पहली सूची तैयार हो रही है। उसमें सुरेन्द्र सिंह नेगी का नाम भी एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *