उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का तांता ; सबके टार्गेट में हरीश रावत; सहानुभूति लहर की संभावना

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं को जमावड़ा लग रहा है। उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में भाजपा पर लिख बैठे कि उत्तराखंड से भाजपा तो गई।

Himalayauk Newsportal- since 2005 (Uttrakhand First Leading Newsportal) by Chandra Shekhar Joshi- Editor

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरो पर है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के श्रीनगर में पहली फिजिकल रैली को संबोधित किया। इसके साथ ही मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। PM Modi ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वर्गीय CDS जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के नाम का सहारा लेकर कांग्रेस राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। Modi ने कहा कि कांग्रेस आज CDS जनरल बिपिन रावत के नाम से वोट माँग रही है, लेकिन जब सीडीएस के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी तो इसी पार्टी ने जमकर राजनीति की थी।

याद रहे कि इससे पहले 31 जनवरी 2022 को राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए उनकी और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर लगाने के लिए कहा था। कांग्रेस नेता ने दूसरे ऑफिसों में भी यही करने को कहा था।

उत्तराखण्ड कांग्रेस मीडिया प्रभारी गरिमा दसोनी ने कहा कि भाजपा के नेता और असम के मुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को तार तार कर दिया, असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गॉधी पर जिस तरह के निचले स्तर के तंज कसे है वह गरिमा विहीीनहै, हेमंत विश्वकर्मा ने जिस तरह से कांग्रेस और राहुल गॉधी के अंदर जिन्ना की आत्मा बसने की बात कही है ऐसे में गोडसे ओर सावरकर के समर्थक ओर अनुयाई क्या जाने कांग्रेस और राहुल गाधी के परिवार की इस देश के प्रति योगदान और बलिदान

राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में रामनगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ थे। उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। मोदी, शाह, राजनाथ से लेकर स्मृति ईरानी व वीके सिंह प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान व अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला।हरीश रावत की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्होंने उत्तराखंड बनने का विरोध किया। वह आज यहां सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। कहा कार्बेट विश्वप्रसिद्ध है। पर्यटन से लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार की राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। सभा को संबोधित करते हुए बलूनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को घेरा। कहा हरीश रावत देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं। क्या ऐसे दिन उत्तराखंड के आ गए। हरीश रावत रामनगर से लालकुआं भाग गए। हम बताते की मुस्लिम यूनिवर्सटी कैसे खुलती है। जुमे की छुट्टी भी हरीश रावत ने दी थी। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो होली, दीवाली व इगास की छुट्टी करने के साथ ही उत्तराखंड के विकास की बात करे। .

वही नैनीताल/लालकुआं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रणछोड़ दास हैं। उनके लिए यही कह सकते हैं कि तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे। वैसे भी कांग्रेस के लिए उनका चार धाम सिर्फ गांधी-वाड्रा परिवार है।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की दो नीतियों से आश्चार्य होता है। अब राहुल गांधी त्रिकुट लगा रहे, जनेऊ पहन रहे हैं, प्रिंयका गंगा स्नना कर रहीं हैं। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह रामधुन गा रहे और कमलनाथ हनुमान चालीसा पाठ पढ़ रहे हैं।

शुक्रवार की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लालकुआं में मोहन सिंह बिष्ट के लिए सभा कर नैनीताल में प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थन को पहुचे। यहां सभाओं में उन्होने कहा कि अब तक कई जगह से हार के बाद हरीश रावत लालकुआं चुनाव लड़ने आये है। बार-बार हारने के बाद उनका नाम हार दा पड़ गया है। वह इस बार भी यह रिकार्ड कायम करेंगे।

शुक्रवार की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लालकुआं में मोहन सिंह बिष्ट के लिए सभा कर नैनीताल में प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थन को पहुचे। यहां सभाओं में उन्होने कहा कि अब तक कई जगह से हार के बाद हरीश रावत लालकुआं चुनाव लड़ने आये है। बार-बार हारने के बाद उनका नाम हार दा पड़ गया है। वह इस बार भी यह रिकार्ड कायम करेंगे।

नैनीताल में सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस के चार धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राबर्ट वाड्रा हैं। हरीश रावत भी वंशवाद पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है उत्तराखंड की नहीं। कांग्रेस के घोषणापत्र में 40 हजार परिवारों को पांच लाख देने के वादा छलावा है। कांग्रेस बता दे कि क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ , पंजाब में किसी परिवार को यह राशि दी। वहां के बेरोजगारों को रोजगार दिया।

शिवराज ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस खत्म करने की बात कही थी] लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी। अब गांधी जी का सपना पूरा करने का संकल्प राहुल गांधी ने लिया है। राहुल को मानसिक रूप से छह साल का बताते हुए कहा कि उनको पता ही नहीं चलता बोल क्या रहे। कब विदेश चले जाएं पता ही नहीं चलता।

वही इसके अलावा

हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सिखों के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। यहां तक कि भारत से लेकर विदेश तक श्री गुरु नानकदेव की शिक्षा का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के समय बनी सरकार चाहती तो आज करतारपुर कारिडोर भारत में होता।

शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कई वर्षो तक सिख करतारपुर कोरिडोर नहीं जा सकते थे। दूरबीन से श्री करतारपुर साहिब की झलक देखते थे। मोदी सरकार ने इस परियोजना के लिए 120 करोड़ की राशि आवंटित की। 2019 में स्वयं पीएम ने वहां जाकर कोरिडोर का उद्घाटन किया। सिंह ने कहा कि 1984 में हुए सिखों के दंबों को लिए एसआइटी गठित की। इस घटना के पीछे अदृश्य लोगों पर भी कार्रवाई हो रही है। कई वर्षों से सिखों का नाम ब्लैक लिस्ट में था। वह भारत अपने घर नहीं आ सकते थे। उनके लिए मोदी सरकार ने ऐसे 314 नामों में से 312 के नाम हटवा दिए हैं। अब ये भारत में अपने घर आने के साथ ही पवित्र धामों के दर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब में रोपवे बनने जा रहा है। इसका काम एक साल में हो जाएगा। यह बड़ी उपलब्धि है। इससे जहां दूर-दराज से सिख धार्मिक यात्रा कर सकेंगे। वहीं इससे राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकेगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डा. अनिल कपूर डब्बू, संजय दुम्का आदि शामिल रहे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सरमा ने यहां कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।असम के सीएम का हेलिकॉप्टर चीनी मिल मैदान में उतरा। यहां विधायक राजेश शुक्ला की अगुवाई में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। सीएम हिमंता ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि मुसलमान सिर्फ वोट देने तक सीमित रहें। उन्होंने अपने प्रदेश में 630 मदरसे बंद करवाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता हरीश रावत मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। हम ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं जिसमें शिक्षा लेकर बच्चे को भारत में कहीं भी नौकरी मिल जाए।

टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में भले ही इन पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए हों, लेकिन हमारी सरकार ने देवभूमि के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *