एकजुट हुए ब्राह्मण; देशभर के ब्राह्मण सांसदों का भव्‍य सम्मान समारोह

7 DEC. 2019# NEW DELHI High Light #  Report by Vinay Kumar

“सांसद सम्मान समारोह” का सफल आयोजन : सम्मान समारोह को बहुत शानदार तरीके से आयोजित किया गया # ब्राह्मण समाज ने विश्व को ज्ञान दिया है गुरु और गोबिंद के भेद को बताने वाला ब्राह्मण समाज ही है इसलिए हम कह सकते हैं कि ब्राह्मण समाज में ज्ञान और योग्यता की कोई कमी नहीं हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भव्य सांसद सम्मान समारोह का आयोजन # अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, सर्व ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के सामूहिक प्रयास से किया गया कार्यक्रम # ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम ने कार्यक्रम को स्पोंसर किया # HIMALAYAUK NEWSPORTAL DELHI BUREAU CHIEF VINAY KUMAR Mob. 09811092717

सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ब्राह्मण समाज शांत और समाज को दिशा दिखाने का काम करता है।

नई दिल्ली गुलशन सैफी न्यूज़ फोल्डर: राजधानी दिल्ली के मावलंकर हाल रफ़ी मार्ग पर देर शाम “सांसद सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया. इस पूरे कार्यक्रम को विश्व स्तर पर तेजी से प्रगति कर रही कंपनी ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम ने स्पोंसर किया।

वर्ष २०१९ में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए सभी ५६ ब्राह्मण सांसदों को सम्मान ग्रहण करने के लिए इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम में भारी संख्या में देशभर से सांसद मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री एवं सांसद महेश शर्मा ने मंच से इस कार्यक्रम की तारीफ की और आयोजकों को धन्यवाद दिया। सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ब्राह्मण समाज शांत और समाज को दिशा दिखाने का काम करता है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री श्री विश्वेश्वर तीर्थ महास्वामी जी (पीठाधिपति अधोक्षज मठ पेजावर उड्डपी ने कहा कि इस सम्मान समारोह को बहुत शानदार तरीके से आयोजित किया गया. इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में डॉ सत्यव्रत शास्त्री (पदम्भूषण) , डॉ गोविन्द कुलकर्णी ( अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ), पंडित वसंत राव गाडगिल (कुलगुरु अम्बम) मौजूद रहे।

विशिष्ठ अथिति के रूप में वेणुगोपाळाचार्य ( स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव तेलंगाना राज्य कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा) शेखर चरेगांवकर (अध्यक्ष महाराष्टृ सहकार परिषद् राजयमंत्री दर्ज़ा), आर व्ही देशपांडे (पूर्व रेव्हनु मंत्री कर्णाटक राज्य), विश्वपति त्रिवेदी (आईएएस रिटायर्ड), अध्यक्ष ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया, विद्या मुरकुंबी (चेयरमैन रेणुका शुगर), डॉ सौमित्र रावत (पदमश्री), डॉ एस सी वत्स (पूर्व चेयरमैन पास भारत सरकार), स्वामी दीपांकर महाराज (आध्यात्मिक गुरु), डॉ भूरे लाल (आईएएस रिटायर्ड) मौजूद रहे.

कार्यक्रम का संयोजन सुभाष तिवारी, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, सुब्रमण्या शर्मा (चेयरमैन स्वागत कमिटी), शुभेष श्रमण अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासंघ, सी वी गोपीनाथ, अध्यक्ष अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ कर्नाटक शोभा उपाध्याय, सोनिया रावत ने किया। महिला अध्यक्ष प्रेमबदा ने कहा कि हमारे समाज के होनहार बच्चों को आरक्षण लील रहा है इस पर कोई कदम उठना चाहिए। आरक्षण योग्यता के आधार पर हो तो ज्यादा बेहतर है।

डॉ गोविन्द कुलकर्णी ( अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ) ने कहा समाज को एकजुट करना और आपसी परिचय होना इस कार्यक्रम का मकसद है. समाज में आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी। जितेंदर जोशी चेयरमैन ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम ने कहा कि हमारी कंपनी विश्व पटल पर तेजी से उभरने वाली कंपनी है और हमारा मकसद है इस युवाओं के देश में ज्यादा से ज्यादा रोज़गार उपलब्ध करवाना। इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे है।

शुभेष श्रमण अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासंघ ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने विश्व को ज्ञान दिया है गुरु और गोबिंद के भेद को बताने वाला ब्राह्मण समाज ही है इसलिए हम कह सकते हैं कि ब्राह्मण समाज में ज्ञान और योग्यता की कोई कमी नहीं हैं।

(www.himalayauk.org) HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND ; Leading Newsportal & Daily Newspaper, Publish at Dehradun & Haridwar. Mail us; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Deposit yr Contribution: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND SBI CA 30023706551 IFS CODE SBIN0003137 Br. Saharanpur Road, Dehradun Mob. 9412932030 Mail us; himalayauk@gmail.com

हिमालयायूके ने बताया कि ब्राह्मण (आचार्य, विप्र, द्विज, द्विजोत्तम) यह हिन्दू वर्ण व्‍यवस्‍था का एक वर्ण है। यस्क मुनि की निरुक्त के अनुसार, ब्रह्म जानाति ब्राह्मण: अर्थात् ब्राह्मण वह है जो ब्रह्म (अंतिम सत्य, ईश्वर या परम ज्ञान) को जानता है। अतः ब्राह्मण का अर्थ है “ईश्वर का ज्ञाता”। यद्यपि भारतीय जनसंख्या में ब्राह्मणों का प्रतिशत कम है, तथापि धर्म, संस्कॄति, कला तथा शिक्षा के क्षेत्र में इनका योगदान अपरिमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *