सीएम हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में- वही हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि देदून में- ऐसा क्‍यों ?

rasul-pur-meethi-beri-shilanyaas-karte-cmहरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का महासंग्राम- किशोर उपाध्‍याय की शतरंजी चाल- समझने वाले समझ गये, जो न समझे वो;;;;;  इस तरह का कोई गाना है- ऐसा ही कुछ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में घटित हुआ- क्‍या घटित हुआ- आप भी कुछ ज्ञान चक्षु खोले- एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट-

14 सितम्‍बर 2016 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत  की उपस्‍थिति में मुख्‍यमंत्री द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में यह सतत लाभदायक घोषणा कर सरकार केे कार्य गिना रहे थे- वही दूसरी ओर हरिद्वार जनपद के बहादराबाद ब्लाक के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों जिनमें ब्लाक प्रमुख, उप प्रमुख, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अनेक लोगों ने प्रदेष कांग्रेस महामंत्री श्री ओ.पी. चैहान के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे थे- तथा इसके बाद एक अन्‍य कार्यक्रम में – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय पत्रकारों को सम्‍मानित कर रहे थे-

#पट्टा धारकों को मालिकाना हक  #हरिद्वार क्षेत्र के लालढांग-रसूलपुर-मीठीबेरी के मध्य रवासन नदी पर  डबल लेन सेतु का शिलान्यास  #वन गूजरों, आपदा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने का कार्य  # www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal)

प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज हरिद्वार क्षेत्र के लालढांग-रसूलपुर-मीठीबेरी के मध्य रवासन नदी पर 1916.42 लाख रूपये की लागत से 300 मीटर स्पान आर0सी0सी0 प्रीस्ट्रेस्ट डबल लेन सेतु का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पुल इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। क्षेत्र के विकास में यह सतत लाभदायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रवासन नदी पर छोटा बंधा बनाने के लिए सिंचाई विभाग को आंकलन करने को कहा गया है, जिसके बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग तथा समुदाय के लोगों के विकास के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। वन गूजरों, आपदा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने का कार्य सरकार कर रही है। कहा कि सरकार द्वारा पट्टा धारकों को मालिकाना हक दिया जा रहा है।
श्री रावत ने कहा कि केन्द्र द्वारा आर्थिक सहायता न दिये जाने के बावजूद उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सीमित साधनों के साथ सफलतापूर्वक अर्द्धकुंभ का आयोजन किया गया। अर्द्धकुंभ में अधिकतर स्थायी प्रकृति के कार्य किये गये जिसका लाभ आने वाले समय में भी मिलता रहेगा। सरकार द्वारा सफलतापूर्वक बद्रीनाथ तथा केदारनाथ की यात्रा शुरू की गयी, कांवड यात्रा के दौरान 3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने प्रदेश में यात्रा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है तथा देश के प्रथम छः राज्यों में से एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 30 हजार नई भर्ती की जा रही है। जिसके अंतर्गत अबतक लगभग 16 हजार से ज्यादा भर्तियां की जा चुकी हैं तथा शेष की प्रक्रिया जारी है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पुलिस विभाग में 1000 से ज्यादा महिला कर्मियों की भर्ती की गई हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी। महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए एक कमिटी गठित की है, जल्द ही वेतन विसंगति दूर की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल बाल्मीकि, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत, राजेन्द्र चैधरी, जिला पंचायत सदस्य सुखविन्दर कौर, गुरजीत सिंह लहरी, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एस.एस.पी. राजीव स्वरूप, एडीएम प्रशासन जीवन सिंह नागन्याल, एसडीएम प्रत्युष सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार श्रीकांत शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

####
देहरादून 14सितम्बरः
हरिद्वार जनपद के बहादराबाद ब्लाक के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों जिनमें ब्लाक प्रमुख, उप प्रमुख, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अनेक लोगों ने प्रदेष कांग्रेस महामंत्री श्री ओ.पी. चैहान के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशो उपाध्याय एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी तथा पार्टी अध्यक्षा मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए बहादराबाद ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुरेेशो देवी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री रूपेष चौहान  एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेष अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रश्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। श्री उपाध्याय ने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेेंगे उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी।
कंाग्रेस पार्टी में षामिल होने वालों में श्रीमती सुरेषो देवी के अलावा श्री जसवन्त सिंह, श्री नीरज चैहान, श्री रूपेष चैहान, श्री पवन पाल, श्री भाश्कर चैहान, श्रीमती षीतल चैहान सहित विकासखण्ड बहादराबाद के दर्जनों पंचायत प्रतिनिध षामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष जोत सिंह बिश्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, सचिव विनोद चैहान, सुनीता प्रकाष, अमरजीत ंिसह, लालचन्द षर्मा, सुरेन्द्र रंागड़, गिरीष पुनेड़ा, प्रणीता बडोनी, अष्वनी बहुगुणा, हिम्मत बिश्ट, षोभा कन्याल, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, संजय भट्ट आदि अनेक कंाग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय पत्रकारों को सम्‍मानित कर रहे थे-
उत्तराखण्ड प्रदेष साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के तत्वावधान में 14 सितम्बर राश्ट्रभाशा हिन्दी दिवस के अवसर पर आज प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21, राजपुर रोड़, देहरादून में गोश्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेष कांग्रेस साहित्य संवर्द्धन विभाग की ओर से वरिश्ठ पत्रकारों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री किषोर उपाध्याय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 आनन्द सुमन ंिसंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेष उपाध्यक्ष श्री जोत ंिसह बिश्ट एवं डाॅ0 पुश्पा खण्डूरी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर  उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देष और प्रदेष के विकास के साथ-साथ देष की एकता और अखण्डता की मजबूती में हिन्दी का महत्वूपर्ण योगदान है। हमें हिन्दी को केवल दिवस के रूप में याद न रखकर एक आन्दोलन के रूप में लेना होगा। राश्ट्रभाशा हिन्दी दिवस समारोह मनाने से या हिन्दी पखवाड़ा घोशित करने से हिन्दी की स्थिति में कोई बहुत बड़ा सुधार होने वाला नहीं है। आज भी वस्तु स्थिति जस की तस बनी हुई है। संविधान की संस्तुतियों को ताक पर रखकर राजकाज आज भी अंग्रेजी में ही हो रहा है। कम्प्यूटर पर हिन्दी सुलभ होने पर भी उसका उपयोग न के बराबर है। हिन्दी भाशा हासिये पर जा रही है जिसका मुख्य कारण है कि हिन्दी में अधिकतर कलिश्ट षब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनका भावार्थ आम आदमी की समझ से बाहर होता है। इसके विपरीत अंग्रजी के षब्दों में सरलता दी गई है जो कि हिन्दी के खिलाफ एक सुनियोजित शड़यंत्र है। हिन्दी को जनभाशा एवं राजकाज की भाशा बनाने हेतु हमें उसे सरल, सहज तथा सुपाठ्य बनाना होगा तथा इसकी षुरूआत केन्द्र से होनी चाहिए। राश्ट्रपति भवन एवं प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी पत्रचार एवं आपसी बोलचाल के लिए हिन्दी को अनिवार्य बनाकर एक संदेष दिया जाना चाहिए। यही स्थिति उच्च एवं उच्चतम न्यायालयांे की है।
श्री उपाध्याय ने कहा कि कोई भी भाषा तभी जिन्दा रह सकती है जब वह रोजगार परक हो। कुछ हिन्दी भाशी राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में केवल स्थानीय भाशा एवं अंग्रेजी भाशा का प्रयोग किया जा रहा है हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए अन्य भाशाओं के अति प्रचलित षब्दों को हिन्दी में आत्मसात करना होगा। क्षेत्रीय भाशाओं के उच्चारण को हिन्दी में भी अपनाना होगा। अंग्रेजी भाशा और अंग्रेजी भाशी लोगों के लिए जो भाव हमारे हृदय की गहराइयों में जड़ जमाये हुए है उसे उखाड़ फेंक कर हिन्दी को सम्मान और गौरव-गरिमा प्रदान करनी होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि अगले वर्ष से कांग्रेस  पार्टी हिन्दी को बढ़ावा देने के उद्देष्य से प्रत्येक जिले में हिन्दी दिवस कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों एवं साहित्यकारेां को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज राश्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हिन्दी को एक प्रतिश्ठित मुकाम पर पहुंचायें।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के लिए श्री भगीरथ शर्मा, श्री अतुल बरतरिया, श्री शाहीन चौधरी  एवं श्री राजीव नयन बहुगुणा, श्री जय सिंह रावत तथा साहित्यकारों में श्री जितेन्द्र ठाकुर, श्री राजेष सकलानी, श्री अतुल षर्मा, श्री देवकीनन्दन पाण्डे, डाॅ0 हरभजन ंिसह एवं श्री सोमवारी लाल उनियाल को 51-51 सौ रूपये एवं षाॅल ओडाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष षंकर चन्द रमोला, अब्दल रज्जाक, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, आनन्द उपाध्याय, सचिव विनोद चैहान, सुनीता प्रकाष, गिरीष पुनेड़ा, नवीन पयाल, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, संजय भट्ट, सुन्दर लाल मुयाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, लालचन्द षर्मा, आई.टी. के अमरजीत सिंह, सूरत सिंह नेगी, राकेष नेगी, दीप बोरा, राजेष पाण्डे, प्रणीता बडोनी, षांति रावत, सुरेन्द्र रांगड़, षोभा कन्याल, लता जज, नवीन रमोला, विषाल मौर्य, मोनू नोडियाल, राजपाल सिंह मिंया, आरिफ खान, सत्येन्द्र रावत, कमलेष रमन, पुश्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, चन्द्रकला नेगी, षोभाराम, मोहन खत्री, प्रीत ग्रोबर, टीका राम पाण्डे, षहीद हसन आदि अनेक कंाग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *