शनि महाराज वक्री ;शनि ग्रह की दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी और;;

सत्ता परिवर्तन का योग बनेगा #30 साल बाद शनि महाराज वक्री- 7 अप्रैल से 23 जून तक शनि धनु राशि में वक्री शनि महाराज आज से धनु राशि मॆ वक्री हो गये है तथा अगस्त के अंतिम सप्ताह तक वक्री रहेंगे।वक्री रहते हुए शनि महाराज 23 जून कॊ वृश्चिक राशि मॆ भी प्रवेश करेंगे इस तरह शनि महाराज 6 अप्रेल से 26 जून तक वक्री रहेंगे। वक्री शनि का व्यापार,मौसम,आर्थिक स्थिति तथा विश्व राजनीति मॆ क्या प्रभाव; 15 अप्रेल से 15 मई तक शनि ग्रह की दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी सूर्य राज्य का प्रमुख कारक ग्रह होता है। कही राज्यभंग का योग बनेगा।कोई प्रमुख व्यक्ति का पतन होगा कही सत्ता पलट भी हो सकती है। इस समय सत्ता परिवर्तन का योग बनेगा। –हिमालय गौरव उत्‍तराखण्‍ड की केवल मात्र प्रस्‍तुति- 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि को सूर्य देव का पुत्र कहा जाता है। यह मनुष्यों के लिए कर्मफलदाता है। अतः इस ग्रह की हलचल मनुष्य जीवन के लिए अति प्रभावकारी होती है। 06 अप्रैल 2017 को शनि धनु राशि में वक्री होगा जिसकी अवधि 25 अगस्त 2017 तक बताई गई है। शनि वक्री का आपकी राशि पर क्या प्रभाव

पं प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार 7 अप्रैल से 23 जून तक शनि धनु राशि में वक्री होगा, यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इससे पहले 11 अप्रैल 1987 को शनि इसी राशि में वक्री हुआ था। शनि की टेढ़ी चाल का असर नौकरी, बिजनेस, सेहत और लव लाइफ के अलावा हर तरह से आप पर होगा। इससे आपकी लाइफ में कई तरह के बदलाव आएंगे। 12 राशियों पर शनि की चाल का अशुभ असर ज्यादा और शुभ असर कम रहेगा।
शनि के प्रभाव से नए कानून बनेंगे। न्याय व्यवस्था के कारण बड़े सामाजिक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक उन्माद बढ़ेगा। तिलहन और दलहनों में अस्थिरता रहेगी। प्राकृतिक प्रकोप होगा। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी बढऩे से जन हानि हो सकती है। सरकार नए प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण काम शुरू कर सकती है। अधूरी और रुकी हुई योजनाओं पर भी काम शुरू होने की संभावनाएं हैं। गर्मी बढ़ेगी। देश में अग्रि कांड होने की संभावना बन रही है। पीली धातु, अनाज आदी के दाम बढ़ेंगे। ज्वलनशील पदार्थों में भी तेजी के योग बन रहे हैं। खाद्य पदार्थ महंगे होंगे। देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर रहेगी। महंगाई बढ़ सकती है। यातायात और शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं पर काम हो सकता है। किसानों की स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया जाएगा। बीमारियां और आतंकवादी हमले बढ़ सकते हैं।
शनि वक्री – 6 अप्रैल से 23 जून तक धनु राशि में वक्री,
23 जून से 26 अगस्त तक वृश्चिक राशि में वक्री,
26 अगस्त से 25 अक्टूबर तक वृश्चिक में मार्गी।
25 अक्टूबर से साल अंत तक धनु में रहेगा।
शनि वक्री 2017 धनु में – शनि बदलेगा चाल
वक्री शनि कुछ अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है, क्योंकि मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि ही देता है। अतः इसका गोचर मनुष्य जीवन को अति प्रभावित करता है। शनि 06 अप्रैल 2017 को 10: 34 बजे धनु राशि में वक्री होगा, जो 25 अगस्त 2017 को 17:19 बजे तक रहेगा। परंतु बुधवार, 21 जून, 2017 को शनि ग्रह अपने कुछ अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने हेतु वृश्चिक राशि में वापस संचरण करेगा और पुनः 25 अगस्त को यह इसी राशि में प्रत्यक्ष होगा।
शनि – जिसको निरर्थक बातें पसंद नहीं है आैर जो घमंड का विनाश करने वाला ग्रह है, वो गुरू की राशि धनु में 26 जनवरी, 2017 को प्रवेश कर चुका है, लेकिन एक संक्षिप्त जांच के लिए वो फिर से रहस्यमय राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा। वर्ष 2017 के तहत शनि 142 दिन तक वक्री गति से गुजरेगा, जो कि करीब 4 महीने आैर 22 दिन की अवधि होगी। शनि धनु राशि में 6 अप्रेल, 2017 से 20 जून, 2017 तक वक्री होगा आैर इसके बाद ये वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, लेकिन ये निरंतर 25 अगस्त, 2017 तक वक्री गति में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि में इसका असामान्य ठहराव 26 अक्टूबर, 2017 को खत्म होगा जिसके बाद धनु में शनि का गोचर फिर से शुरू होगा। ज्योतिष में, शनि का वृश्चिक में गोचर सबसे रहस्यपूर्ण आैर जटिल घटनाआें में से एक है। हालांकि, वृश्चिक शनि के शत्रु मंगल की राशि है, लेकिन शनि इस राशि में सहज महसूस करते है। वृश्चिक राशि को अभिव्यक्त करें तो इनका स्वभाव जिम्मेदार, कठोर, अनुशासनप्रिय होते है आैर इन्हें सामान्यतः अपनी भावनाआें को व्यक्त करना पसंद नहीं है। इस तरह जब शनि इस राशि में आता है तो शनि की प्रक्रिया सामान्य से अलग हो जाती है। यहां बैठकर शनि ज्यादा कठोर हो जाते है आैर लोगों को जिम्मेदारी का अहसास कराते है। शनि लोगों को जीवन की वास्तविक कठिनार्इयों का सामना कराता है। वृश्चिक में शनि का गोचर इस साल जनवरी में समाप्त हुआ था, लेकिन ये सुनिश्चित करना चाहता है कि वृश्चिक में अपने पारगमन के दौरान जो जिंदगी का सबक उसने सिखाया है, उसे ठीक ढंग से समझा गया है। इस कारण, ये वक्री गति से पारगमन करेगा।

सभी राशियों के लिये फल
*मेष*-काम काज मॆ रुकावटों का योग।नेत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें।आय सम्बन्धी कानूनी अड़चनों का योग।
*उपाय*-शनिवार के दिन हनुमान जी का चोला चढ़ाये।पीपल की पूजा करें।
*वृषभ*-शुभ परिणाम प्राप्त होंगे कामकाज मॆ उन्नति का योग।नौकरी मॆ सफलता मिलेगी।
*मिथुन*इस राशि के लिये शनि महाराज शुभ परिणाम देंगे।शत्रु का नाश होगा।कोर्ट कचहरी मॆ विजय प्राप्त होगी।
*कर्क*-पंचम स्थान का शनि परिवार व्यापार सम्बन्धी कष्टों का कारण बन सकता है।शिक्षा मॆ लापरवाही न बरते।
*उपाय*-शनिवार कॊ हनुमानजी कॊ चोला चढ़ाये।श्री दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
*सिंह*-शासकीय,सरकारी दरबारी परेशानी का योग परिवार मॆ कलह से बचें।व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें।
*उपाय*-दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।पीपल मॆ दीपक लगाये।हनुमान चालीसा का पाठ करें।
*कन्या*-पराक्रम वृद्धि का योग।दिक्कतों मॆ कमी आयेगी व्यापारिक महत्व के कार्य तेजी से पूर्ण करें।
*तुला*-सम्पत्ति प्राप्ति का योग।आर्थिक क्षेत्र मॆ सफलता प्राप्त होगी।शुभ समय का लाभ उठायें।
*वृश्चिक*-सामजिक क्षेत्रों मॆ मान सम्मान वृध्दि का योग।राजकीय कार्यों मॆ विशेष सफलता का योग।कामकाज मॆ सामान्य रूकावट का योग।
*धनु*शत्रु परास्त होंगे बीमारी कोर्ट पुलिस के कार्यों से दूर रहें।निवेश आदि के लिये समय ठीक नही।
*उपाय*-दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।पीपल की सेवा करें।
*मकर*-शुभ समय आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।व्यापारिक कार्यों मॆ लाभ का योग।शुभ समय का लाभ उठाये।
*कुम्भ*-राज्य पक्ष के कार्यों की जिम्मेदारी मॆ वृध्दि होगी।कोर्ट पुलिस सम्बन्धी कार्यों से दूर रहें।
*मीन*-शुभ समय आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।व्यापारिक कार्यों मॆ विशेष सफलता का योग।
पंडित चंद्रशेखर नेमा”हिमांशु”

मेष – गोचर कुंडली के भाग्य भाव में शनि होने से धार्मिक कामकाज में आप व्यस्त रहेंगे। पिता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। किसी भी मामले में थोड़ी-सी लापरवाही के कारण नतीजे विपरीत हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बदलाव होंगे। नौकरीपेशा लोगों के कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट नहीं होने से आपका मूड खराब हो सकता है। इन दिनों में आप एक्स्ट्रा मेहनत करेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। इन दिनों में भाइयों और दोस्तों की मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा वाले या रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भी समय ठीक नहीं है। धर्म गुरु या शिक्षक की मदद से आपको फायदा हो सकता है। इन दिनों में मेष राशि वालों को किसी खास काम के नतीजे मिलने में देरी हो सकती है।
उपाय: काली गाय को घी रोटी खिलाएँ।
वृष – वृष राशि वालों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आएंगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। इन दिनों में आपकी इमेज भी खराब हो सकती है। संभलकर रहें। कर्जा बढ़ सकता है। चोट, दुर्घटना, ऑपरेशन या जलने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में भी ये दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेंगे। प्रॉपटी या बिजनेस के लेन-देन में सावधानी रखें। कर्जा बढ़ सकता है। अचानक धन हानि के योग हैं। पिता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। किसी कानूनी मामले को आगे बढ़ा दें, फैसला न लें। खान-पान और रूटीन शेड्यूल बिगडऩे से आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। संभलकर रहें।
उपाय: ज़रुरतमंदों को जूते एवं काले कपड़े दान में दें।

मिथुन – मिथुन राशि वालों के लिए तनाव पूर्ण समय रहेगा। आर्थिक मामलों में समय ठीक नहीं है। किसी को उधार पैसा न दें। इन दिनों में रुका हुआ पैसा आने में भी देरी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए वक्री शनि ठीक नहीं है। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकते हैं। माता से मतभेद या तनाव हो सकता है। उनकी सेहत को लेकर टेंशन भी रहेगी। प्रॉपर्टी के मामलों के लिए भी मिथुन राशि वालों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में पैसा अटक सकता है। साझेदारी के बिजनेस टूट सकते हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा।
उपाय: अपनी मध्य उंगली में काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी धारण करें।

कर्क – सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। खान-पान बिगड़ सकता है। दाम्पत्य और लव लाइफ के लिए भी समय ठीक नहीं है। विवाद चलते रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर उजागर हो सकता है। संभलकर रहें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। कामकाज और मेहनत का पूरा नतीजा नहीं मिलने से आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के लेन-देन में किसी तरह का जोखिम न लें। कानूनी विवादों में भी फंस सकते हैं। कर्जा न लें। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए समय ठीक नहीं है। गैर कानूनी काम करने से बचें। नौकरी और बिजनेस में शॉर्टकट से आगे न बढ़ें। इस राशि के स्टूडेंट्स भी तनाव में रहेंगे।
उपाय: चिढ़ियों को सात प्रकार की दाल एवं अनाज खिलाएँ।

सिंह – इन दिनों में सिंह राशि वाले अपनी तरफ से हर मामले पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। बहस और विवाद से दूर रहें। दूसरों पर अपनी इच्छाएं जबरदस्ती न थोपें। गोचर कुंडली के पांचवें भाव में वक्री शनि होने से लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम नहीं हो पाएगा। शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश न करें, वरना कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। संतान को लेकर भी टेंशन रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप टूट सकती है। इनकम कम होगी और खर्चा बढ़ सकता है। दुश्मनों के कारण परेशानी हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने की कोशिश न करें। रोजमर्रा के कामों में मन मारना पड़ेगा।
उपाय: पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।

कन्या – गोचर कुंडली के चौथे भाव में वक्री शनि होने से सरकारी कामकाज में रुकावटें आएंगी और महत्वपूर्ण कामों में देरी हो सकती है। इस समय कोई आपको धोखा देने की कोशिश भी कर सकता है। माता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। इन दिनों में आपकी लोकप्रियता में भी कमी आएगी। आप पर आसपास या साथ के कुछ लोगों का भरोसा भी कम होगा। प्रॉपर्टी के मामलों में देरी हो सकती है। मनचाहे तरीके से काम नहीं हो पाने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। शेयर और कमोडिटी के मामलों में जोखिम न लें। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक नहीं है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
उपाय: शनिवार को श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएँ।

तुला – इस समय भाई-बहनों या साथ काम करने वाले दोस्तों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। कामकाज ज्यादा होने से टेंशन बना रहेगा। कामकाज ज्यादा होने के कारण आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। कुछ परेशानियों से निकलने का रास्ता नहीं मिलने से अनजान डर और तनाव बना रहेगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों में तुला राशि के लोग संभलकर रहें। कागजी कामकाज में सावधानी रखें। कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। इन दिनों में यात्राओं में रुकावटें आ सकती हैं। जमीन या मकान बेचने के योग बन रहे हैं। इस समय आप अपने घर या जमीन से भी दूर हो सकते हैं।
उपाय: बंदरों एवं काले कुत्तों को शनिवार के दिन लड्डू खिलाएँ।

वृश्चिक – धन भाव में वक्री शनि होने से आप कड़वा बोलकर बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं। बहस और विवादों से दूर रहें। आंखों से जुड़ी परेशानी या बिमारी हो सकती है। आपके चश्मे का नंबर बड़ सकता है। एक्स्ट्रा इनकम के चक्कर में पड़ें। खुद परेशानी में फंस सकते हैं। इस समय आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। धामिक कामकाज में मन लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा मेहनत से सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के कुछ महत्वपूर्ण मामले इन दिनों में आपके सामने आएंगे। माता की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। घर और परिवार के कुछ मामले उलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दौड़-भाग और फालतू खर्चा हो सकता है। इस समय इनकम से ज्यादा तो आपका खर्चा रहेगा।
उपाय: कुष्ट रोगियों की सेवा करें।

धनु – आपकी राशि में वक्री शनि होने के कारण इन दिनों में आप कुछ बड़े और अच्छे फैसले लेंगे। आपकी सोच और विचारों में स्पष्टता रहेगी। भाइयों और दोस्तों की मदद मिलेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। इन दिनों में नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को अपनी इनकम बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रोजमर्रा के कामों से इनकम होगी, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा और सेविंग नहीं हो पाएगी। मां के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण रहेगा। पढ़ाई में स्टूडेंट्स का मन कम ही लगेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा।
उपाय: शराब एवं मांसाहारी भोजन का सेवन न करें।

मकर – गोचर कुंडली के बारहवें भाव में शनि होने के कारण इस समय मकर राशि वाले लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं। हालांकि कुछ फालतू यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। इन दिनों में कई बार अनिर्णय की स्थिति भी बन सकती है। घर-परिवार की परेशानियां बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में असामंजस्य रहेगा। इन दिनों में आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर इन दिनों टेंशन हो सकती है। इनकम से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। सेविंग खत्म होगी। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।
पाय: शनिवार के दिन 11 नारियल जल में प्रवाह करते समय हनुमान चालीसा का जाप करें।

कुंभ – आपकी राशि का स्वामी गोचर कुंडली के लाभ भाव में वक्री रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। रुके हुए जरूरी काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। विदेश दूर स्थान की यात्रा होने के योग हैं। सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहें। आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें इन दिनों मे कम हो जाएगी। इस राशि के परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आपकी ज्यादातर इच्छाएं इन दिनों में पूरी हो सकती है। इन दिनों में दूर स्थानों पर रहने वालों से संबंध अच्छे होंगे और आपको मदद भी मिलेगी। नई योजनाएं बनाएंगे और उन पर काम भी होगा।
उपाय: शनिवार के दिन किसी मंदिर में सरसों का तेल दान करें।

मीन- इन दिनों में मीन राशि वालों को मेहनत का फल तो मिलेगा, लेकिन कुछ कम। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस या फील्ड में कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। संभलकर रहें। इन दिनों में आप आप अपने साथ काम करने वाले या अपने से बड़े अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें। बिजनेस करने वालों को भी इन दिनों में ज्यादा मेहनत करनी होगी। रुका हुआ पैसा मुश्किल से मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का मन बन सकता है। बिजनेस या नौकरी के कामों को लेकर यात्रा हो सकती है। मां से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय: काले कुत्तो को खाना खिलाएँ।

Presents by: Himalaya Gaurav Uttrakhand (www.himalayauk.org) Leading Digital Newsportgal   Mob. 9412932030

Mail; himalayauk@gmail.com 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *