2018 का पहला सूर्यग्रहण 15 फ़रवरी,

15 फरवरी को सूर्य ग्रहण होने वाला है 15 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण जार्जिया, प्रशांत महासागर, ब्राजील, चिली, अर्जेंटिना, अंटार्कटिका, अटलांटिका आदि देशों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट (12 बजे के बाद नया दिन लग जाएगा यानी 16 फरवरी) से शुरू होगा और इसका मोक्ष सुबह 4 बजे होगा। साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण 15 फ़रवरी, इन चार राशियों की चमक जाएगी किस्मत

www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal) 
 
ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के मुताबिक  15 फरवरी को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई न देकर ब्राजील, जॉर्जिया, अर्जेंटीना, चिली समेत अन्य कई देशों में दिखाई देगा। लेकिन तब भी ग्रहण ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ना ज्योतिष के मुताबिक खतरे की घंटी माना जा रहा है। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 12.25 से शुरू होगा, जो सुबह 4.10 तक रहेगा। यान, खान दुर्घटना के साथ ही प्राकृतिक प्रकोपों की आशंका को यह ग्रहण कई गुना बढ़ा रहा है।
ग्रहण के दौरान करें भजन-संकीर्तन, सूतक में अनुष्ठान निषेध
चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 23 मिनट रहेगी। चांद के वायब्य मंडल से ग्रहण की शुरुआत होगी, जबकि अग्निमंडल में ग्रहण का मोक्ष होगा। ग्रहण के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप, भजन एवं संकीर्तन करना अच्छा रहता है। ग्रहण के बाद स्नान, दान एवं देव दर्शन करना चाहिए। ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले अर्थात सुबह 8.18 बजे सूतक शुरू हुआ जो रात 8.41 बजे तक रहेगा। सूतक काल में मूर्ति स्पर्श करना, पूजा-पाठ करना एवं अनुष्ठान करना निषेध होता है।

मेष-सूर्य ग्रहण की वजह से 16 फरवरी के बाद मेष राशि के लोगों को धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कामों में गति आएगी।
वृषभ-इस राशि के लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन-इस राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।
कर्क-आने वाला समय कर्क राशि के लिए थोड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सावधानी रखें।
सिंह-अगर आप व्यापार करते हैं तो सावधान रहें। हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कन्या-कन्या राशि के लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला- ग्रहण के बाद इस राशि के लोगों को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। यात्रा में हानि हो सकती है।
वृश्चिक-इस राशि के लिए भी आने वाला समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी करते हों या व्यापार धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
धनु-सूर्य ग्रहण के बाद आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। यात्रा हो सकती है, जिससे धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
मकर-सूर्य ग्रहण की वजह से मानसिक तनाव बढ़ने की संभावनाएं हैं। आय की अपेक्षा खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
कुंभ- मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट होने के योग बन रहे हैं।
मीन-इस राशि पर सूर्यग्रहण का असर सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सोच-समझकर बात करें।

Logon; www.himalayauk.org (WEB & PRINT MEDIA) 

Available in FB, Twitter, whatsup & All Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *