10 नवंबर 2026 (मंगलवार) 10 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। 10 नवंबर को कार्तिक प्रतिपदा है इसलिए गोवर्धन पूजा भी इस दिन की जाएगी जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के शुभ दिन पर शोभन नामक योग गोधुलि मुहूर्त- 06:01 पी एम से 06:27 पी एम तक & ब्रज में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व सामान्यतः दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है।

By; Chandra Shekhar Joshi Chief Editor; Himalayauk News & Founder Sadhak Bagla Mukhi Peeth Mob. 9412932030
10 नवंबर दिन है मंगलवार और कल चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचार करते हुए मंगल के सात राशि परिवर्तन योग बनाएंगे इससे चंद्रमा और मंगल दोनों का नीचभंग होगा। साथ ही कल चंद्रमा मंगल से केंद्र स्थान में होकर गजकेसरी योग भी बनाएंगे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला की स्मृति में मनाई जाती है, जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनकी गायों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग सहित अनेक प्रकार के व्यंजनों का अर्पण किया जाता है। इसे अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है।

- वार: मंगलवार विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि) शक संवत: 1948 (पराभव)
- मास / पक्ष: कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष तिथि: प्रतिपदा (दोपहर 02:00 PM तक, उसके बाद द्वितीया)
- नक्षत्र: विशाखा (सुबह 09:19 AM तक, उसके बाद अनुराधा)
- योग: शोभन (रात 03:09 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड)
- करण: बव (दोपहर 02:00 PM तक, उसके बाद बालव)
- सूर्योदय: सुबह 06:41 AM सूर्यास्त: शाम 05:40 PM
- चन्द्रोदय: सुबह 07:26 AM चन्द्रास्त: शाम 06:16 PM राहुकाल: दोपहर 02:55 PM से 04:17 PM तक
- दोपहर 11:48 AM से 12:32 PM तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:05 AM से 05:53 AM तक
- अमृत काल: रात 12:13 AM से 01:58 AM तक (11 नवंबर)
- कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा- 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी
- विशाखा नक्षत्र- 10 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा
- शोभन योग- 10 नवंबर को देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक
- 10 नवंबर 2026 विशेष- गोवर्धन पूजा

वर्ष गोवर्धन पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। अधिकतर दिवाली के अगले दिन ही गोवर्धन पूजा होती है लेकिन साल 2026 में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान कृष्ण के साथ पर्वत की भी पूजा होती है। गोवर्धन पर्वत की सात परिक्रमाएं करके भक्तों को जीवन में सुखद फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से चार धामों की यात्रा जितना शुभ फल प्राप्त हो सकता है।
गोवर्धन पूजा दीपवली के अगले दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग घर में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। साथ ही गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने का भी इस दिन विधान है। साल 2026 में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है।

YR CONTRIBUTION; GOD BLESS U… FOUNDER BAGLA MUKHI PEETH DEHRADUN 9412932030; CALL ME
भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुलि पर उठा लिया था। 7 दिनों तक ब्रजवासियों को भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की छाव में रखा था। इसके बाद जब इंद्र देव का अंहंकार चूर-चूर हुआ तो उन्होंने भगवान कृष्ण से माफी मांगी। भगवान कृष्ण ने इसके बाद ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर पर्वत का आभार व्यक्त करने के लिए कहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उसी समय से गोवर्धन परिक्रमा की परंपरा चली आ रही है। भगवान कृष्ण को गाय अतिप्रिय है इसलिए गोवर्धन पर्वत का निर्माण भक्त गाय के गोबर से ही करते हैं। सात परिक्रमाएं इसलिए की जाती हैं क्योंकि 7 दिनों तक ब्रजवासी गोवर्धन पर्वत की छांव में रहे थे। माना जाता है कि गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से 4 धामों की यात्रा जितना शुभ फल प्राप्त होता है।