24 नवंबर 2026 मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली &माता बगलामुखी की पूजा विशेष फलदायी & गंगाजल काले तिल मिलाकर स्नान करें

24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस दिन कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली तथा गुरु नानक जयंती ^ मंगलवार को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दान और दीपदान करने का विशेष महत्व & इस दिन माता बगलामुखी की पूजा बाधाओं, विवादों और शत्रु बाधा से रक्षा के लिए विशेष फलदायी & मंगलवार व पूर्णिमा संयोग: कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को पड़ने और पूर्णिमा के प्रभाव के कारण माँ बगलामुखी की आराधना से कार्य की रुकावटें दूर होने, सफलता मिलने और शत्रु बाधा व वाद-विवाद से सुरक्षा की मान्यता है। सूर्यदेव को अर्घ्य दें। रात में चंद्रमा उदय होने पर जल में कच्चा दूध, अक्षत और फूल मिलाकर अर्घ्य दें।

By Chandra Shekhar Joshi Chief Editor & Founder Bagla Mukhi Peeth Dehradun 9412932030

पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर रात 11:42 बजे शुरू होकर 24 नवंबर रात 8:24 बजे तक रहेगी; उदयातिथि व प्रदोष काल के कारण व्रत, स्नान और देव दीपावली 24 नवंबर को मनाई जाएगी। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली भी कहते हैं। भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा के साथ गंगा स्नान, दीपदान और दान-पुण्य किया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा व गङ्गा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है क्योंकि आज के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अन्त किया था और वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे।

24 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि मंगलवार को रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। 24 नवंबर को स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा है। साथ ही 24 नवंबर को देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाएगा। मंगलवार को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा 24 नवंबर को रात 11 बजकर 25 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।

 गणेश पूजन के बाद भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की आराधना करें। तुलसी की पूजा करें और यदि पूरे कार्तिक मास का व्रत रखा है तो उसका उद्यापन करें। अन्न, धन, वस्त्र, मिठाई या ज़रूरतमंदों को भोजन कराएं ^  शाम को घर के मंदिर, तुलसी के पास, नदी तट या मंदिर में दीपक जलाएं।

वित्र स्नान, दान, भगवान विष्णु-लक्ष्मी और शिव की पूजा तथा शाम को दीपदान करना सबसे शुभ  & इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 24 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 24 मिनट तक
  • परिघ योग- 24 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक 
  • कृत्तिका नक्षत्र- 24 नवंबर 2026 को  रात 11 बजकर 25 मिनट तक
  • 24 नवंबर 2026 विशेष- कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली
  • तिथि: पूर्णिमा (रात 8:23 / 8:24 बजे तक, उसके बाद कृष्ण प्रतिपदा)
  • वार: मंगलवार
  • संवत्: विक्रम संवत् 2083 (सिद्धार्थी), शक संवत् 1948 (प्रभव)
  • नक्षत्र: कृत्तिका (रात 11:25 बजे तक, उसके बाद रोहिणी)
  • योग: परिघ योग (शाम 4:06 बजे तक)
  • चंद्र राशि: मेष (सुबह 7:24 बजे तक, उसके बाद वृषभ)
  • सूर्योदय / सूर्यास्त: लगभग सुबह 6:50 बजे / शाम 5:24–5:36 बजे (शहरानुसार)
  • राहुकाल: लगभग दोपहर 2:46–2:55 बजे से शाम 4:05–4:16 बजे तक (शहरानुसार)
  • प्रमुख पर्व: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली
  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:03 ए एम से 05:57 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:30 ए एम से 06:51 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:25 पी एम से 06:45 पी एम
  • अमृत काल- 09:16 पी एम से 10:42 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, नवंबर 25

जब कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त होती है, तो ये महाकार्तिकी पूर्णिमा कहलाती है और शास्त्रों में इसको बड़ा ही पुण्यकारी बताया गया है। संयोग की बात ये है कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कृतिका नक्षत्र भी है। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान, दान और हवन आदि का बहुत ही महत्व है। इस दिन किसी भी तीर्थ स्थल पर स्नान करने से वर्ष भर तीर्थस्थलों पर स्नान का फल मिलता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिन भगवान शिव ने देवताओं की प्रार्थना सुनकर त्रिपुरासुर नमक दैत्य के अत्याचार को समाप्त किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसलिए इस उत्सव को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। देव दीपावली का ये त्योहार अ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गंगा नदी और काशी के विभिन्न तटों पर आज के दिन मिट्टी के अनगिनत दीपों को जला कर पानी में प्रवाहित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार आज संध्या के समय शिव-मंदिर में भी दीप जलाये जाते हैं। शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में, चौराहे पर और पीपल के पेड़ व तुलसी के पौधे के नीचे भी दीये जलाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *