5 मई 2026 मंगलवार :संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत:दूर्वा अर्पित करें,  हनुमान जी की आराधना के लिए बहुत प्रभावी, ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल शुरू, हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ  

5 मई 2026 (मंगलवार) को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत का पालन किया जाता है। दिन के शुभ समय में अमृत और लाभ चौघड़िया शामिल हैं, जबकि राहुकाल से बचना चाहिए। 5 मई 2026, मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। साथ ही मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल देव की विशेष कृपा पाने का दिन है। आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह नक्षत्र अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। आज ‘सिद्ध’ योग बन रहा है, जिसमें किया गया कोई भी कार्य (विशेषकर मंत्र साधना या नई शुरुआत) सिद्ध और सफल होता है। आज से ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल शुरू BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & BAGLA MUKHI PEETH PRESIDENT DEHRADUN Mob. 9412932030

5 मई को ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। 5 मई को रात 12 बजकर 17 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 5 मई को एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। 5 मई को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल भी है। 

गणेश चतुर्थी (संकष्टी): आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे संकट नाशक गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा के लिए यह दिन अत्यंत मंगलकारी है। आज गणेश चतुर्थी का सुंदर संयोग है, अत: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। 

आज से ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल शुरू हो रहा है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें। उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। चूंकि ज्येष्ठ मास की गर्मी बढ़ रही है, इसलिए आज किसी प्यासे को ठंडा जल या शरबत पिलाना आपको मंगल के अशुभ प्रभावों से बचाएगा।

अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:36 एएम से 12:29 पीएम विजय मुहूर्त- 02:14 पीएम से 03:07 पीएम

ब्रह्म मुहूर्त-03:55 एएम से 04:43 एएम राहुकाल (अशुभ समय) 03:32 पीएम से 05:11 पीएम

यमगण्ड 09:00 एएम से 10:38 एएम गुलिक काल 12:16 पीएम से 01:54 पीएम

  • ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि- 5 मई 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक
  • शिव योग- 5 मई 2026 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक
  • ज्येष्ठा नक्षत्र-  5 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।
  • 5 मई 2026 व्रत-त्यौहार- एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)

5 मई 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:24 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:01 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:01 पी एम से 07:23 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:13 ए एम, मई 06 से 12:57 ए एम, मई 06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *