DT 5 MAY 2026 (HIMALAYAUK NEWS) ‘मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं. मुझे बाध्य नहीं किया जा सकता कि मैं इस्तीफा देने जाऊं. नैतिक तौर पे मैं कह रही हूं कि मैं जीती हूं. मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी.’ सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया. INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी. अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं तो, वह कल आएंगे. एक-एक करके सब आएंगे. मेरा लक्ष्य बहुत साफ है.’
HIMALAYAUK.ORG (LEADING NEWSPORTAL & DAILY NEWSPAPER & YOUTUBE CHANNEL) BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR Mob. 9412932030
FOCUS; तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. थलापति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam टीवीके ने बहुमत के लिए कांग्रेस से संपर्कसाधा है. सूत्रों के मुताबिक विजय ने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर समर्थन का अनुरोध किया है. सूत्रों के हवाले कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए TVK का समर्थन क करेगी और सरकार में शामिल भी होने के आसार है. 240 सदस्यीय विधानसभा में TVK को 108 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है. इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे. इसके अलावे, राहुल गांधी और खरगे मौजूद है. इस बैठक में तमिलनाडु में टीवीके के समर्थन ओर केरल के नतीजों पर चर्चा की जा रही है.

‘मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी. बिल्कुल एक आम आदमी की तरह. अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है इसलिए मैं एक आम आदमी हूं. आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. मैं अब एक आजाद पंछी हूं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी. इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला. मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं. लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं.’
ममता बनर्जी ने कहा, ‘दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90 फीसदी चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया. उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया.’
ममता बनर्जी ने कहा, ‘उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और बीजेपी ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला. यह बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है. हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं. उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए. जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला. मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.’
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम हारे नहीं हैं, बल्कि वोट लूट कर हमें हराया गया है. उन्होंने कहा, ‘मैं फिर कह रहा हूं EVM में वोटों के साथ शायद हेरफेर नहीं हो सकती लेकिन EVM मशीनों को बदला जा सकता है… जिस EVM पर वोट हुआ है, जब उसे काउंटिंग टेबल पर मैच किया जा रहा है तो सिरीयल नंबर मेल ही नहीं खा रहा है.’
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “…TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए INC से समर्थन मांगा है. INC का साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए जनादेश है, जो संविधान की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. INC का दृढ़ निश्चय है कि भाजपा और उसके प्रतिनिधि किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार न चलाएं…इसलिए, कांग्रेस नेतृत्व ने TNCC को चुनावी नतीजों में राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय की अपील पर आखिरी फैसला लेने का निर्देश दिया है.”

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के मैदान में भी धमाल मचा रहे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने पहली बार में ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतकर डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) जैसी पार्टियों को भी पीछे धकेल दिया. सिनेमा जगत में नायक थलपति विजय राजनीति में ‘जन नायक’ बन गए. विजय ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. खुद वो पेरंबुर और तिरुचिरापल्ली दोनों सीटों पर जीते.
विजय राजनीति में कब आए?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे राजनीति में सक्रिय रहे हैं. विजय ने भी इसी राह पर चलते हुए 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी टीवीके की औपचारिक घोषणा की. कोविड महामारी के बाद से ही वे राजनीति में रुचि दिखा रहे थे. ऐसे में साल 2024 में सही समय देखकर उन्होंने पार्टी बनाई और साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया. उसी दिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया.
विजय ने अप्रैल 2026 में घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें कई बड़े वादे किए गए. उन्होंने कहा कि घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 की आर्थिक मदद और साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर दी जाएगी. वहीं, गरीब बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी भी देंगे. विजय के पास बेरोजगार युवाओं के लिए भी बहुत कुछ है. उन्होंने स्नातकों को 4 हजार रुपए और डिप्लोमा करने वालों को 2,500 रुपए का मासिक भत्ता देने का भी ऐलान किया है. साथ ही बिना गारंटी के लोन, छोटे किसानों का कर्ज माफ और हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की. विजय ने कहा था कि राजनीति उनके लिए शौक नहीं, बल्कि ‘पवित्र सेवा’ है.
विजय ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विभाजनकारी राजनीति के विरोध को एजेंडे में रखा. अक्टूबर 2024 में आयोजित पहले महाधिवेशन में ही टीवीके ने अपनी वैचारिक पहचान ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस’ के रूप में तय की. टीवीके ने तमिल अस्मिता, सामाजिक न्याय, महिलाओं और युवाओं का सशक्तीकरण तथा राज्य को अधिक अधिकार देने की मांग के साथ पार्टी को आगे ले जाने की बात कही थी. विजय ने उसी मंच से खुलकर कहा था, ‘डीएमके हमारा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और बीजेपी वैचारिक शत्रु’. इसी रुख ने पार्टी को चुनाव तक दोनों बड़े गठबंधनों, इंडिया (INDIA) और एनडीए (NDA) से दूर खड़ा.
टीवीके ने अपने अधिवेशन में 26 प्रस्ताव पारित किए थे. इनमें भ्रष्टाचार, परिवारवाद, राज्य अधिकारों और शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र की बीजेपी और राज्य की तत्कालीन डीएमके सरकार दोनों की आलोचना की गई थी. इसमें शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाने की मांग भी शामिल थी.