7 अगस्त 2026 (शुक्रवार / Friday) को श्रावण (सावन) महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत से परिपूर्ण हो! कल्याण हो; BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & PRESIDENT BAGLA MUKHI PEETH DEHRADUN 9412932030

7 अगस्त 2026 को पवित्र सावन (श्रावण) महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और दिन शुक्रवार (Friday) है। सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) की भक्ति के लिए समर्पित होता है, और शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) तथा माता पार्वती का प्रिय दिन माना जाता है। सावन के शुक्रवार के दिन महादेव के साथ-साथ मां लक्ष्मी और माता पार्वती की संयुक्त पूजा-आराधना करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है। इस दिन सफेद वस्त्र या गुलाबी वस्त्र पहनना, खीर का भोग लगाना और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।
सावन मास का शुक्रवार माता लक्ष्मी, जगदंबा और संतोषी माता की कृपा पाने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। मां लक्ष्मी और शिव-पार्वती की पूजा करने से घर में धनधान्य, समृद्धि और खुशहाली का आती है।
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि (शाम 4:38 तक, फिर दशमी), शुक्रवार का दिन है। कृत्तिका नक्षत्र शाम 6:44 तक रहेगा, और वृद्धि योग दोपहर 12:11 तक रहेगा जिसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा। राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक रहेगा।

भोलेनाथ के इस पावन महीने में जब एकादशी व्रत आता है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 8 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 9 अगस्त को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, सावन की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। वहीं कामिका एकादशी का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से सुबह 8 बजे तक रहेगा।
7 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि शुक्रवार को शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। 7 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। साथ ही शुक्रवार को शाम 6 बजकर 44 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय- सुबह 05:45 बजे सूर्यास्त- शाम 07:07 बजे
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:33 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:11 ए एम से 06:17 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:18 पी एम से 01:10 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:53 पी एम से 03:45 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:11 पी एम से 07:33 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 07:11 पी एम से 08:18 पी एम
- अमृत काल- 04:28 पी एम से 05:58 पी एम
- निशिता मुहूर्त- 12:22 ए एम, अगस्त 08 से 01:07 ए एम, अगस्त 08
शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। इस योग में किये गये कार्यों में कोई रूकावट नहीं आती है और अपितु कार्यों में वृद्धि-ही-वृद्धि होती है। वहीं अगर ध्रुव योग की बात करें तो ध्रुव योग के दौरान किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है। लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में अच्छा नहीं माना जाता है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें

- पीले फूल और वस्त्र- सावन की पहली एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
- पीला चंदन- सावन की कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन चढ़ाएं। इससे कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है
- तुलसी- भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। तुलसी के बिना विष्णु जी की पूजा और भोग दोनों ही अधूरी मानी जाती है। तो सावन माह की एकादशी के दिन नारायण को तुलसी जरूर चढ़ाएं।
- पंचामृत- एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं। इसमें तुलसी पत्ता जरूर रखें। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बनाया जाता है। माना जाता है कि विष्णु जी को पंचामृत अति प्रिय है।
- मखाने की खीर और केला- कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मखाने की खीर और केला का भोग भी अवश्य लगाएं। विष्णु जी को ये दोनों चीजें बेहद प्रिय हैं।

- बड़े हर्ष के साथ आपको अवगत कराना है कि धार्मिक क्षेत्र में मुझे सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है, यह सम्मान पद्मश्री श्री विजय कुमार चोपड़ा , जस्टिस श्री कैलाश गंभीर जी, डॉक्टर सुषमा नाथ जी, डॉक्टर सुनील एम रहेजा के कर कमलों से राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा, जो
- दिनांक 23 अगस्त 26, समय 1 बजे से प्रारंभ, स्थान स्पीकर हाल, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित होगा,, इसका निमंत्रण पत्र मुझे प्राप्त हुआ है जिसे मैने सहर्ष स्वीकार कर स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रेषित कर दी है,,,
- by ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI ;
- Award : Sanatan Dharma Journalist of The Year 2026 अवॉर्ड: सनातन धर्म जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर , नई दिल्ली में सम्मानित
- Awardy : Aadi Guru shankaracharya Sanatani Sewa Puruskar आदि गुरु शंकराचार्य सनातनी सेवा पुरस्कार, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी द्वारा सम्मानित &
- Founder President & Sadhak संस्थापक साधक अध्यक्ष :
- Mahamai Peetambra shree Bagla Mukhi Shakti Peeth Dehradun Uttrakhand
- महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ देहरादून
- &
- #President Uttrakhand: Rastriya shashkat Hindu Maha Sangh ( राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ, )
- # President Uttrakhand: अध्यक्ष उत्तराखंड
- Rashtriya Saint Suraksha Parishad (HQ Gujrat) राष्ट्रीय संत सुरक्षा महापरिषद
- मुख्यालय:
- Nanda Devi Enclave Banjara Wala Dehradun Uttarakhand Cont. us: Mob 9412932030 Mail himalayauk@gmail.com