9 सितंबर 26 बुधवार, विशेष: मासिक शिवरात्रि, अघोर चतुर्दशी;शंकर के अघोर रूप की पूजा; पंचामृत रुद्राभिषेक से मनोवांछित फल प्राप्ति; & ॐ गं गणपतये नमःका जाप

दिनांक: 9 सितंबर 2026 वार: बुधवार विक्रम संवत: 2083 मास: भाद्रपद पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: त्रयोदशी (दोपहर 12:31 बजे तक, उसके बाद चतुर्दशी तिथि) नक्षत्र: अश्लेषा (दोपहर 3:15 बजे तक, उसके बाद मघा नक्षत्र)
योग: शिव योग (रात 9:53 बजे तक) विशेष: मासिक शिवरात्रि, अघोर चतुर्दशी

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अघोर चतुर्दशी मनाने का विधान है। अघोर चतुर्दशी में भगवान शंकर के अघोर रूप की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से और गंगाजल, दूध, दही, घी और शक्कर से बने पंचामृत के साथ रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

मासिक शिवरात्रि का व्रत उस दिन किया जाता है जिस दिन चतुर्दशी तिथि में रात्रि काल पड़े। चतुर्दशी तिथि बुधवार को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर लग जाएगी और गुरुवार को सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। मासिक शिवरात्रि के दिन के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। इस महादेव को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है।

भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत से परिपूर्ण हो! कल्याण हो! BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & PRESIDENT BAGLA MUKHI PEETH DUN 9412932030

9 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि बुधवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 9 सितंबर को रात 9 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। 9 सितंबर को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा 9 सितंबर को अघोर चतुर्दशी भी है। 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:52 से 05:38 तक प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:15 से 06:25 तक विजय मुहूर्त: दोपहर 02:39 से 03:29 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:46 से 07:10 तक अमृत काल: दोपहर 01:43 से 03:14 तक

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • शिव योग- 9 सितंबर 2026 को रात 9 बजकर 53 मिनट तक
  • अश्लेषा नक्षत्र – 9 सितंबर 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक 
  • 9 सितंबर 2026 विशेष- मासिक शिवरात्रि, अघोर चतुर्दशी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *