‘सफेद हाथी बन गया BBMB’, मान सरकार का प्रस्ताव- हरियाणा को एक बूंद भी नहीं देंगे

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा बांध जल बंटवारा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में दोनों राज्यों के बीच वार-पलटवार भी देखने को मिल रहा है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। भगवंत मान ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा ने 31 मार्च तक अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर लिया है। फिर भी हम उन्हें पीने का पानी दे रहे हैं। उन्हें 20 मई की रात को पानी मिलेगा। 15 दिन तक उन्हें अपनी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भगवंत मान ने आगे कहा कि हमने उन्हें छह पत्र लिखे थे। हर महीने मीटिंग होती थी, और हम हर महीने उन्हें लिखते थे कि इस बार उनका पानी खत्म हो जाएगा। फिर भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। पंजाब ने डैम सेफ्टी एक्ट को निरस्त कर दिया। BBMB (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) का आचरण तानाशाही है, इसका कड़ा विरोध किया गया है। यह पारित हो चुका है कि BBMB सफेद हाथी बन गया है, पंजाब खर्च उठाता है लेकिन पंजाब को दरकिनार करके फैसले पारित किए जाते हैं। वे 3-4 घंटे के नोटिस पर मीटिंग बुलाते हैं। लेकिन आपातकालीन मीटिंग के लिए भी एक सप्ताह का नोटिस चाहिए…वे 6-7 घंटे का नोटिस भी नहीं देते। इसलिए, BBMB का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *