अमेरिका ने ऐसे ही मारा था लादेन को

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के बीच समानताएं बताईं। पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमलों को भारत द्वारा अब तक का सबसे बड़ा सीमा पार हमला बताते हुए उपराष्ट्रपति ने 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों को याद किया। बिन लादेन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि 2 मई, 2011 को अमेरिका के अंदर 11 सितंबर के हमलों की योजना बनाने, निगरानी करने और उसे अंजाम देने वाले एक वैश्विक आतंकवादी के साथ अमेरिकी सेना ने इसी तरह निपटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *