मानसून का दैवीय संकेत & ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग- वो होगा कल्पना भी नहीं की होगी

बरसात ने मानसून का दैवीय संकेत & साल 2025 में ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग
साल 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस साल गुरु, राहु-केतु के साथ ही शनि ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। साथ ही अन्य ग्रह भी माह के हिसाब से राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की चाल से सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर देखने को मिलेगा।
2025 के मौसम पर भविष्यवाणी क्यों? मानसून रूलाएगा या
मौसम के मिजाज में लगातार आ रही तब्दीली से हर कोई हैरान है.विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने सोमवार को चेतावनी दी है कि जैसी गर्मी साल 2024 में पड़ी है, वैसी ही गर्मी 2025 में भी होगी.
BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI

मौसम विभाग ने शुक्रवार को देशभर के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और लू का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ लू का रेड अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश के साथ लू का येलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के 19 जिलों में आंधी और बारिश और पश्चिमी जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तीन शहरों में लू का रेड अलर्ट, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट है।

यूपी के 64 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई। नोएडा में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर शाम मौसम खराब हो गया। आंधी-बारिश के कारण भोपाल, इंदौर, रायसेन में कई पेड़ उखड़ गए। प्रदेश के ऊपर से गुजर रहे मजबूत सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

23-24 मई को दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ों के गिरने का भी खतरा है।

कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश की संभावना है। इसके चलते ठाणे, पालघर, पुणे और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।  `

साल 2025 विशेष है. इस साल वो होगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी.

साल 2025 विशेष है. इस साल वो होगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. ज्योतिष के अनुसार ये साल सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है. नए साल में किन ग्रहों से जुड़ी घटनाएं देखने और सुनने को मिल सकती है. मौसम का मिजाज
साल 2025 की खास बात ये है कि नए साल का राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं. शास्त्रों की अनुसार जब राजा और मंत्री एक ही होते हैं तो मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. सूर्य सभी ग्रहों का किंग है. सूर्य गर्मी प्रदान करता है. इसलिए साल 2025 में तापमान बढ़ने वाला है. नए साल में कम वर्षा का भी योग कहीं कहीं देखने को मिल सकता है.
मंगल करेगा अमंगल
अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 का अंक 9 बन रहा है. ये अंक मंगल का अंक माना जाता है.मंगल को युद्ध, रक्त, दुर्घटना, हिंसा, सेना आदि का कारक है. सभी जानते हैं कि लंबे समय से रूस- युक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. वहीं इजरायल- ईरान के बीच जंग चल रही है. देखा जाए तो इजरायल फिलिस्तीन, लेबनान सहित 7 मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. विश्व के नक्शे के देखें तो पाएंगे कि मौजूदा समय में यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के कई देश ऐसे हैं जहां जंग लड़ी जा रही हैं.
नए साल (New Year 2025) में ये जंग अपने निर्णायक मोड की तरफ बढ़ती दिख रही हैं. साल 2025 में मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ सकती है. ईरान इस लड़ाई का सेंटर बन सकता है. वहीं म्यांमार में चल रहे गृह युद्ध के कारण गंभीर हालात पनप सकते हैं. इसके साथ ही हैती में भी स्थिति बिगड़ती दिख रही है. सूडान में सेना अधिक आक्रमक होकर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज पर हमला करेगी. साल 2025 में जिन देशों के मध्य सीमा विवाद चल रहा है, वहां पर तनाव की स्थिति पैदा होगी और सेनाएं आमने-सामने आ सकती हैं. पाकिस्तान में महंगाई चरम पर पहुंच सकती है.
शनि और गुरू की बदल रही चाल
मार्च 2025 से लेकर मई 2025 के माध्य का समय जनता के लिए कुछ मामलों में कठिन हो सकता है. साल 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में आ जाएंगे. 29 मार्च 2025 के बाद कुछ ऐसा हो सकता है जिससे कुछ भागों में प्रदर्शन और गुस्से की स्थिति बन सकती है. लोगों की दैनिक क्रिया कलाप प्रभावित हो सकते हैं. सरकार इस समय दिक्कत महसूस करेगी. 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस साल गुरु का परिवर्तन राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *