योगमय हुआ गुजरात; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड 22 JUNE 2025 (GUJRAT BUREAU) Mob. 9412932030
वडनगर में बना विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब पर 2121 लोगों ने भुजंगासन (Cobra pose yoga) से कीर्तिमान बनाया। भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है, पीठ मजबूत होती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक बार फिर कीर्तिमान बना। यह कीर्तिमान उनके जन्मस्थान वडनगर में बना। 2121 लोगों ने भुजंगासन करके इस उपलब्धि को गिनीज बुक में दर्ज कराया। गुजरात में करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लिया। गुजरात के तमाम शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट के साथ कच्छ से द्वारका तक योग हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इसके साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश को स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाने का मंत्र दिया। सीएम योगी इस मौके पर विभिन्न योगासनों को परफॉर्म करते नजर आए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के मौके पर कहा कि योग ऋषि परंपरा का ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ स्वस्थ मस्तिष्क उपलब्ध कराता है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने योग को महत्वपूर्ण बताया है।
योगमय हुआ गुजरात, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में लोगों साथ योग किया। राज्य में लगभग 1.5 करोड़ लोग योग दिवस समारोह में शामिल हुए। गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड, वडनगर की खूबसूरत शर्मिष्ठा झील पर 2,121 लोगों ने एक साथ ‘भुजंगासन‘ यानी साथ कोबरा मुद्रा (योग) करने का रिकॉर्ड बनाया। बाद में सीएम को सर्टिफिकेट दिया गया। वडनगर की खूबसूरत शर्मिष्ठा झील पर 2,121 लोगों ने एक साथ ‘भुजंगासन‘ यानी साथ कोबरा मुद्रा (योग) करने का रिकॉर्ड बनाया। बाद में सीएम को सर्टिफिकेट दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम में आयोजित योगाभ्यास का सीधा प्रसारण किया गया। सूरत का ‘एक्वा योगा’ यानी तरण ताल में किया योग आकर्षण का केंद्र रहा। गुजरात के द्वारका में स्थित सुदर्शन ब्रिज पर भी योगा हुआ। सुदर्शन सेतु पर आयोजित योग कार्यक्रम में काफी लोग शामिल हुए। गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने अभी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संग योग किया। गुजरात विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी भी योग में लीन दिखे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में योग किया। भुजंगासन से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है, पीठ मजबूत होती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।