हरिद्वार में 3 अक्टूबर को अधिवक्ताओं का महासम्मेलन : वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ

हरिद्वार, 15 सितंबर 26 (हिमालया यूके न्यूज दैनिक समाचार पत्र & यूट्यूब चैनल & लीडिंग न्युजपोर्टल) उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने एक बयान में कहा कि समस्त विधि कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों को यह जानकर हर्ष होगा कि उत्तराखंड विधि कांग्रेस की आमसभा एवं प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन दिनांक: 03 अक्टूबर 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे स्थान: प्रेस क्लब, हरिद्वार में होना सुनिश्चित हुआ है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी हरिद्वार में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पहुंचे, उन्होंने खास मुलाकात में बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं को सादर आमंत्रित किया जाता है।
विधि प्रकोष्ठ के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड विधि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जोशी एडवोकेट करेंगे तथा हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री राकेश राजपूत कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
उन्होंने बताया कि
समारोह में अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य एवं चुनाव प्रबंधक उत्तराखंड श्री प्रीतम सिंह तथा प्रदेश के समस्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
इस प्रादेशिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत होंगे।
विधि प्रकोष्ठ के इस सम्मेलन में अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उत्तराखंड के विधि कांग्रेस के समस्त जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
उमेश जोशी ने कहा कि
सभी सम्मानित अधिवक्ता साथी अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार अवश्य रखें, ताकि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी रूप से रखा जा सके और उन्हें आगामी कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल कराने का प्रयास किया जा सके। सरकार बनने पर इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जा सके।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं बहुमूल्य सुझाव इस सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सादर निमंत्रण देते हुए उत्तराखंड विधि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जोशी एडवोकेट एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री राकेश राजपूत ने बताया कि यह प्रदेश के अधिवक्ताओं का प्रभावी कार्यक्रम उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,
FOR YR CONTRIBUTION; HIMALAYAUK NEWS; Mob. 9412932030
- by ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI ;
- Award : Sanatan Dharma Journalist of The Year 2026 अवॉर्ड: सनातन धर्म जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर , नई दिल्ली में सम्मानित
- Awardy : Aadi Guru shankaracharya Sanatani Sewa Puruskar आदि गुरु शंकराचार्य सनातनी सेवा पुरस्कार, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी द्वारा सम्मानित &
- Founder President & Sadhak संस्थापक साधक अध्यक्ष :
- Mahamai Peetambra shree Bagla Mukhi Shakti Peeth Dehradun Uttrakhand
- महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ देहरादून
- &
- #President Uttrakhand: Rastriya shashkat Hindu Maha Sangh ( राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ, )
- # President Uttrakhand: अध्यक्ष उत्तराखंड
- Rashtriya Saint Suraksha Parishad (HQ Gujrat) राष्ट्रीय संत सुरक्षा महापरिषद
- मुख्यालय:
- Nanda Devi Enclave Banjara Wala Dehradun Uttarakhand Cont. us: Mob 9412932030 Mail himalayauk@gmail.com