14 OCT 2026 HIMALAYAUK.ORG (LEADING NEWSPORTAL & YOUTUBE CHANNEL & DAILY NEWSPAPER) चुनाव आयोग को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी फटकार & सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकारते हुए कहा कि इस तरह के ‘कमजोर बहाने’ यहां नहीं चलेंगे. &

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे & दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से एक मामले में चुनावी फुटेज मांगे थे. इस पर चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि वह फुटेज मिल नहीं रहे हैं. इस पर जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने कड़ी नाराजगी जताई.
मामला कांग्रेस नेता टीडी राजेगौड़ा की याचिका से जुड़ा था. उन्होंने 2023 के कर्नाटक विधानसभा में श्रृंगेरी सीट से चुनाव जीता था. बाद में हाई कोर्ट ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में फैसला सुनाया. राजेगौड़ा ने हाई कोर्ट के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
बुधवार को जब सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से चुनावी रिकॉर्ड मांगे तो वकील ने कहा कि गिनती की फुटेज मिल नहीं रही है. इसी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया और चुनाव आयोग को फटकार लगा दी.

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे & दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध
उत्तराखंड का अंकिता भंडारी मर्डर केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है. अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अब उनके साथ इंडिया गेट पर धरना देने वाले हैं. राहुल के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं.
अंकिता के माता-पिता दुष्यंत गौतम सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं. दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का कांग्रेस भी विरोध कर रही है.
दुष्यंत गौतम का अंकिता भंडारी मर्डर केस में कोई सीधा नाम या आरोप नहीं लगा है. लेकिन इस हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ का जिक्र हुआ था. इसके बाद से ही आरोप लगे कि यह कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम हैं.