13 नवंबर 2026 शुक्रवार,  छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ, &  विनायक गणेश चतुर्थी

13 नवंबर 2026 शुक्रवार सूर्योदय: सुबह 06:41 AM सूर्यास्त: शाम 05:28 PM अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 AM से 12:27 PM तक ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:56 AM से 05:48 AM तक विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 PM से 02:36 PM तक गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:29 PM से 05:55 PM तक राहुकाल: सुबह 10:49 AM से दोपहर 12:11 PM तक विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य षष्ठी (छठ महापर्व का नहाय-खाय)

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & FOUNDER BAGLA MUKHI PEETH DEHRADUN .. CALL US; 9412932030.

CHANDRA SHEKHAR JOSHI :

18 December 26 को कॉन्स्टिशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में उत्तराखंड से सम्मानित किए जाने हेतु चुना गया, निमंत्रण प्राप्त हुआ

; Award : Sanatan Dharma Journalist of The Year 2026 अवॉर्ड: सनातन धर्म जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर , नई दिल्ली में सम्मानित &

Awardy : Aadi Guru shankaracharya Sanatani Sewa Puruskar आदि गुरु शंकराचार्य सनातनी सेवा पुरस्कार, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी द्वारा सम्मानित &

Founder President & Sadhak संस्थापक साधक अध्यक्ष :& Mahamai Peetambra shree Bagla Mukhi Shakti Peeth Dehradun Uttrakhand &

महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ देहरादून & &

#President Uttrakhand: Rastriya shashkat Hindu Maha Sangh ( राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ, )

& # President Uttrakhand: अध्यक्ष उत्तराखंड &

Rashtriya Saint Suraksha Parishad (HQ Gujrat) राष्ट्रीय संत सुरक्षा महापरिषद मुख्यालय:

Res, Nanda Devi Enclave Banjara Wala Dehradun Uttarakhand Cont. us: Mob 9412932030 Mail himalayauk@gmail.com

& Member: Uttranchal Press club Dehradun

हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थि संवत्सर) और शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर) चल रहा है। 13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार को रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 13 नवंबर को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। अलावा शुक्रवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। 

तिथि चतुर्थी 08:42 PM तक, इसके बाद पंचमी अगले सूर्योदय तक जारी। नक्षत्र मूल 05:17 PM तक, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा अगले सूर्योदय तक जारी। योग धृति 14 नवंबर, 5:22 AM तक, इसके बाद शूल अगले सूर्योदय तक जारी। करण वणिज 07:23 AM तक, इसके बाद विष्टि (भद्रा) 08:41 PM तक, इसके बाद बव अगले सूर्योदय तक जारी।

13 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार को रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 13 नवंबर को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। अलावा शुक्रवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है।

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 13 नवंबर को रात 8 बजकर 43 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- 13 नवंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट तक
  • धृति योग- 13 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार को सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक 
  • 13 नवंबर विशेष- विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्य षष्ठी व्रत 
  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:56 ए एम से 05:48 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:22 ए एम से 06:41 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:29 पी एम से 05:55 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:29 पी एम से 06:48 पी एम
  • रवि योग- 02:19 पी एम से 06:42 ए एम, नवंबर 13
  • निशिता मुहूर्त- 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवंबर 13

शुक्रवार से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। छठ पूजा का यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, पारिवारिक सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है। छठ पूजा का ये त्योहार पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और उसके अगले दिन अरुणोदय काल में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। श्री गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है। साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गयी है और इस दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

महापर्व छठ चार दिनों तक चलने वाला बेहद कठिन और पवित्र अनुष्ठान है। छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में पूजा के दौरान किसी भी चीज की कमी न रह जाए, इसके लिए सामग्री की पूरी सूची पहले से तैयार रखना जरूरी है। 

चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत नहाय खाय के साथ आरंभ होता है। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान आदि कर पूजा करने के बाद सात्विक भोजन  ग्रहण करती हैं। वहीं दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य कहते हैं। वहीं चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, उसे उषा अर्घ्य कहते हैं। यह पर्व छठी मैया और भगवान सूर्य देव को समर्पित है। छठ का व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली, समृद्धि के लिए किया जाता है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, छठ, छठी, छठ पर्व, डाला पूजा तथा डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से हो रही है। 

छठ पूजा में उपयोग होने वाली संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

  • केला, शरीफा, शकरकंदी, डाभ नींबू, सिंघाड़ा, नाशपाती
  • घी, धूप, अगरबत्ती, बाती, कपूर, दीपक
  • अक्षत, पीला (ऑरेंज) सिंदूर, कुमकुम, शहद चंदन, सिंदूर, कलावा
  • पान के पत्ते, सुपारी, कच्चा हल्दी, अदरक और मूली का पौधा
  • मिठाई, गेंहू और चावल का आटा, गुड़, ठेकुआ, आटे का लड्डू
  • दूध और जल के लिए एक ग्लास या लोटा, कलश
  • पत्ते लगे पांच गन्ने
  • हरा पानी वाला नारियल
  • बांस या पीतल के सूप और डाला (डलिया, टोकरी)
  • पीतल या तांबे के लोटे और थालियां

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर को 11:23 PM पर होगा। षष्ठी  तिथि का समापन 16 नवंबर को 2 AM पर होगा। छठ पूजा के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। 

छठ पूजा 2023 की प्रमुख तारीखें

  1. छठ पूजा का पहला दिन- नहाय खाय- 13 नवंबर 2026
  2.  छठ पूजा का दूसरा दिन- खरना- 14 नवंबर 2026
  3. छठ पूजा का तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026
  4. छठ पूजा का चौथा दिन- उषा अर्घ्य और पारण का दिन- 16 नवंबर 2026 

छठ पूजा का महत्व

हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ मनाया जाता है। छठ में भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है।  लोक आस्था का महापर्व छठ चार दिनों तक चलने वाला बेहद कठिन और पवित्र अनुष्ठान है। छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती महिलाएं अपनी संतान और घर-परिवार के सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और नियम के साथ छठ का व्रत करने से छठी मैया सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं और भगवान सूर्य देव स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *