27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9:48 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी और संकष्टी चतुर्थी व्रत & राहुकाल: लगभग सुबह 10:49 से दोपहर 12:14 के बीच & अभिजीत मुहूर्त: लगभग सुबह 11:41 से दोपहर 12:40 के बीच & सुबह 06:53 व शाम 05:24 & चंद्रोदय: रात लगभग 08:18 से 08:32 के बीच & सूर्योदय- सुबह 06:52 बजे सूर्यास्त- शाम 05:23 बजे
& ग्रहों के राजा सूर्य देव का पहला नक्षत्र परिवर्तन 3 दिसंबर को होगा, जब वे ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दूसरा नक्षत्र गोचर 16 दिसंबर को होगा, जिसमें सूर्य देव अनुराधा नक्षत्र में जाएंगे। वहीं दिसंबर महीने का तीसरा और अंतिम नक्षत्र गोचर 29 दिसंबर को होगा, जब सूर्य पूर्वाषाढा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक ही महीने में होने वाले ये तीनों गोचर 5 राशियों के करियर और आर्थिक स्थिति के लिए बेहद शुभ संकेत

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR HIMALAYAUK NEWS & FOUNDER BAGLA MUKHI PEETH
हिंदू धर्म में पंचक, भद्रा के अलावा खरमास का समय ऐसा होता है जब सभी तरह के मांगलिक कार्य करना पूर्ण रूप से वर्जित होता है। खरमास के दौरान शादी-ब्याह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे सभी शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन खरमास में पूजा-पाठ करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी &

27 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। 27 नवंबर को रात 11 बजकर 52 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 27 नवंबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
16 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद से ही खरमास का आरंभ हो जाएगा। खरमास का समापन मकर संक्रांति के दिन होगा। बता दें कि खरमास करीब 1 महीने का होता है। खरमास का समापन 14 जनवरी 2027 को होगा।

प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की उपासना बड़ी ही फलदायी मानी जाती है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाली। भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को देने वाले हैं। इनकी उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है। कहते हैं कि- जो व्यक्ति आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थीव्रत करता है, उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान निकलता है और उसके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है।

- मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 27 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी
- शुभ योग- 27 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 52 मिनट तक
- आर्द्रा नक्षत्र- 27 नवंबर 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक
- 27 नवंबर 2026 विशेष- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
- संकष्टी के दिन चंद्रोदय का समय – 08:18 पी एम
जब सूर्य मीन या धनु राशि में गोचर करते हैं तो तो खरमास की शुरुआत होती है। इस दौरान सूर्य का तेज कम हो जाता है, इसलिए यह समय मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:05 ए एम से 05:59 ए एम
- प्रातः संध्या- 05:32 ए एम से 06:53 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
- विजय मुहूर्त- 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:21 पी एम से 05:49 पी एम
- सायाह्न संध्या- 05:24 पी एम से 06:45 पी एम
सूर्य देव को धरती पर जीवन के दाता माने जाते हैं। सूर्य देव के ताप के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। ऐसे में सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जता है। इसी वजह से खरमास के दौरान विवाह और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है।
- खरमास में सूर्य देव की उपासना करना शुभ और लाभदायक माना जाता है। खरमास के दौरान रोजाना सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
- खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करना भी उत्तम होता है। इस दौरान प्रतिदिन ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। खरमास के दौरान दान करना भी अच्छा माना जाता है। तो अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब और जरूरतमंद को गर्म कपड़े, धन, तिल या अन्न का दान करें।
खरमास में भूलकर भी न करें ये काम

- खरमास के दौरान शादी-ब्याह, सगाई या विवाह से जुड़ी कोई भी रस्म नहीं करें।
- नए घर में प्रवेश, गृह प्रवेश, नींव पूजन या नए मकान-दुकान की खरीदारी भी खरमास के दौरान वर्जित मानी जाती है।
- बच्चों का मुंडन, कर्णवेध और यज्ञोपवीत (जनेऊ) जैसे सोलह संस्कार भी खरमास में नहीं करने चाहिए।
- खरमास में कोई भी नया बिजनेस या बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं करें। नई चीजों की शुरुआत के लिए यह अच्छा नहीं माना जाता है।
- खरमास में नई वधू का गृह प्रवेश भी नहीं कराना चाहिए।
- खरमास में तामसिक भोजन जैसे- मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
30 नवंबर को चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्रमा के गोचर के साथ ही यहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो जाएगा। इस योग के बनने से 3 राशियों के जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 2 दिसंबर तक का समय इन राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है। 2 दिसंबर को बुध का राशि परिवर्तन भी होगा