कोई जरूरतमंद भूखा न सोये, के बाद अपने सपने संस्था का अब “शिक्षा दान” अभियान

लॉक डाउन के दौरान अपने सपने संस्‍था देहरादून ने समाज सेवा का अनूठा उदारहण पेश किया, किसी को भी भूखा नही सोने देगे, इस आहवान के साथ वो रात दिन अपनेे साथियो के साथ जुट गये, जिसेे समय समय पर मीडिया ने अपनी सुर्खियां भी बनाई, हिमालयायूके ने विस्‍तार से प्रकाशित किया वही .40 दिन तक 2700 परिवारो को राहत सामग्री स्‍वयं बदोबस्‍त कर अर्हत परिवार तक पहुंचायी, उनके इस कार्य में अनेक सामाजिक गणमान्‍य लोगों ने संस्‍था को राहत सामग्री दी, जिसे संस्‍था ने प्रभावितो तक बखूबी अंजाम दिया, अपने सपने संस्था 40 दिनों से लगभग 2700 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी प्रदान कर चुका है वही अब अपने संस्‍था शिक्षा दान महाअभियान में भी उतरी है- हिमालयायूके की एक रिपाोर्ट

देहरादून |   ओगल भट्टा सुभाष नगर में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव इस लॉक डाउन में  जरूरतमंद बच्चों घर जाकर शिक्षादान कर रहे है जिससे ऐसे बच्चे भी  शिक्षा को सुचारू रूप से नए सत्र में आगे पढाई के प्रति कुछ अभ्यास कर सके

अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने बताया की लॉकडाउन के कारण  इस समय अनेक प्राईवेट स्कूलों में ऑनलाइन द्वारा पढाई कराई जा रही है वही यह जरूरतमंद बच्चे इस समय उनके पास  इस तरह की सुविधाऐ न होने के कारण पठन पाठन से वंचित ना हो इसके लिए अपने सपने संस्था ऐसे बच्चों के घर जाकर शिक्षा प्रदान कर रही है

इस अभियान में अपना अहम योगदान देने के लिए संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार ने  संस्था के उप सचिव विकास चौहान का आभार प्रकट किया |  संस्था उपसचिव विकास चौहान ने कहा कि संस्था इसके पहले  पुरानी किताबो को एक दूसरे से अदान प्रदान करने के साथ नई कापियां बच्चो को दिया और फिर आज से  शिक्षा दान अभियान से उनको शिक्षित कर रही है  उपसचिव विकास चौहान ने कहा अपने सपने संस्था विगत 6 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति कार्य करता आ रहा है |

वही लॉक डाउन के समय कोई जरूरतमंद भूखा ना रहे उसके लिए अपने सपने संस्था 40 दिनों से लगभग 2700 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी प्रदान कर चुका है |

लॉकडाउन में अपने सपने संस्था को सहयोग करने वालो को धन्‍यवाद देते हुए अरूण यादव कहते  है कि आप सभी के द्वारा की जा रही सहयोग को मेरा सल्यूट जी विकास चौहान जी, शीला कोटियाल जी , मीना यादव जी , निधि जी , शशांक कोटियाल जी, राष्ट्रीय वन अकादमी ट्रेनी ऑफिसर (IFS) टीम देहरादून , एआईआर (AIR) टीम देहरादून, शिल्पी सुंदरियाल जी , अक्षय जी, श्री फूलचंद यादव जी, डॉ शिवसिंह पाल सर जी, श्री चन्द्रशेखर जोशी सर जी , दीपिका जी , श्री नितिन उपाध्याय सर जी, प्रोफेसर श्री सुशील कुमार जी , मांगेराम जी, अजय कुमार यादव जी, सुनील शर्मा जी उनकी मित्र मंडली, सरोज पोखरियाल जी, रेखा ध्यानी जी, नीना अग्रवाल जी , जितेंद्र यादव जी, सतीश चांदना जी, राज तनेजा जी, देव रावत जी , ज्ञानेंद्र यादव जी, बृजेश कुमार जी, नरेश सिंह नयाल जी , आनंद स्वरूप कोठारी जी, अनिल कश्यप जी, माधव नौटियाल जी, स्वाति जोशी जी, मिलन यादव जी, अभिषेक जी , सुंदरियाल जी, पारुल खुराना जी, महेंद्र खुराना जी, रुचि सेमवाल जी, अली असलम जी, अक्षय जी , रोहित जी, हार्दिक जी, अमन जी, बद्री विशाल जी, हिमांशु शर्मा जी

#Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: CHANDRA SHEKHAR JOSHI- Chief EDITOR Mob 9412932030 Mail; himalayauk@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *