मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा खुद दो घंटे तक वाल्मिकी बस्ती में सफाई

cm-photo-04-dt-12-september-2016लोग हैरान थे; ये राजनीति का कौन सौ पैतरा है (www.himalayauk.org) UK Leading Digital Newsportal
देहरादून 12 सितम्बर, 2016 (सू.ब्यूरो)
सोमवार को वाल्मिकी बस्ती, कांवली रोड़ में मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर राज्य पुलिस द्वारा सफाई अभियान आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने इसमें शिरकत करते हुए पूरे दो घंटे तक वाल्मिकी बस्ती में खुद भी सफाई की। उन्होंने कचरे से चोक नालियों को पानी व छोटे फावड़े आदि से साफ किया। बस्ती के लोग हैरान थे सूबे के मुखिया को पूरी गंदी गलियों व नालियों को तन्मयता से साफ करते हुए देखकर। मुख्यमंत्री को सफाई में जुटा देखकर बस्ती के बहुत से लोग भी अपनी बस्ती की सफाई में लग गए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने चोक नालियों को खुलवाया और उनमें केरोसीन का छिड़काव किया।
देहरादून में डेंगू की स्थिति पर मुख्यमंत्री श्री रावत स्वयं नजर बनाए रखे हुए है। वे संबंधित विभागों के साथ इसकी अनेक बार समीक्षा कर चुके है। फागिंग आदि करने के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही अन्य उपकरण भी संबंधित एजेंसियों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दून अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है। फागिंग की बहुत सी मशीनें क्रय भी कर ली गई हैं। और जगह-जगह मच्छरों को मारने के लिए फागिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने डेंगू को रोकने के लिए विभिन्न विभागों व एजेंसियों में समन्वय करने व लोगों में डेंगू से बचने के लिए जागरूकता अभियान के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में आज सोमवार को वाल्मिकी बस्ती में राज्य पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री श्री रावत की सक्रिय उपस्थिति में सफाई अभियान संचालित किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस की डेंगू जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस के जवानों के साथ ही मुख्यमंत्री ने खुद भी सुबह आठ बजे से दस बजे तक वाल्मिकी बस्ती में गलियों व नालियों में से गंदगी साफ की। मुख्यमंत्री ने बस्मी के लोगों से बात भी की और उन्हें अपने घरों व आस-पास खुद भी सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने लोगांे को कहा कि घरों में कचरा एकत्र न होने दें और पानी इकट्ठा न होने दें। उन्होंने स्वयं कई घरों में जाकर पानी की टंकियों का जायजा लिया और खुली पड़ी बहुत सी टंकियों को ढ़कवाया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारी अपनी लापरवाही से भी नालियां मच्छरों की ब्रीडिंग फार्म बन जाती हैं। नालियों की नियमित रूप से सफाई रखें और रूके पड़े पानी में केरोसीन का छिड़काव करें तो डेंगू जैसी बीमारियों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बस्ती के लोगों को कहा कि वे अपने बच्चों को फुल स्लीव के कपड़े पहनाकर रखें। बाद में वहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह शहर के किसी न किसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। ‘‘मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा नालियों की सफाई करने से लोग भी अपने घरों व आसपास की सफाई करने के लिए पे्ररित होंगे। यह हम सभी का मिलाजुला अभियान है। अगर हम एकजुट होकर सफाई में लग जाएं तो डेंगू जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है। राज्य सरकार भी डेंगू की रोकथाम के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है। हमें दूसरों पर दोषारोपण करने की बजाय खुद जुटना होगा।’’ मुख्यमंत्री श्री रावत ने सफाई अभियान के लिए पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग इसमें सम्मिलित हों। इसके लिए सेल्फ मोटीवेशन जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *