विख्यात महिला जादूगर संगीता -गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

IMG-20160807-WA0017विख्यात महिला जादूगर संगीता का गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज
नई दिल्ली – दिल्ली ही नही देश भर में अपने जादू की कला से धूम मचा देने वाली महिला जादूगर संगीता कपूर ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। पिछले दिनों उनका नाम गिनिज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
संगीता कपूर ने यह उपलब्ध प्राप्त करने के बाद एक मुलाकात में बताया कि इंडियन ब्रदरहुड मेजीशियन सोसाइटी द्वारा 24 अप्रैल को राजधानी के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सार्क जादू उत्सव में दुनियाभर से आये हुए 162 जादूगरों ने लगातार साढ़े चार घंटे जादू करके नया कीर्तिमान स्थापित किया था।ं
जबकि पिछला रिकॉर्ड इटली के फिजम शहर में 142 जादूगरों का था। विश्व विख्यात जादूगर पीसी सरकार , उनकी पतनि,, व बेटी इस सार्क जादू उत्सव 2016 के पर्यवेक्षक थे।
संगीता कपूर ने बताया 7 वर्ष। की आयु से ही जादू के शो करने शुरू कर दिए थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी सहित देश के अनेक हस्तियों के आगे जादू शो किये है।
उन्होंने कहा जादू एक कला के साथ साथ इसमें रोजगार की भी सम्भावनाये है। उन्होंने बताया आज के दौर में लड़कियां भी जादू की कला को सीख रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *