जब मंदिर बंद हैै और मदिरालय खोल रखे हैं , सुधांशु महाराज ने कहां ; डंडे से जनतंत्र नहीं संभलता

HIGH LIGHT# कोरोना के संकट काल में महाकाल अपना विकराल रूप पूरे विश्व में दिखा रहा है। झोपड़ी से लेकर महल तक यह क्रंदन का समय है। लोगों को ऐसे समय में संताप करने की बजाय मन की शक्ति को जगाकर चलना चाहिए। यह तप का समय है। लोगों को इस समय में अपनी तिजोरी भरने के बजाय लोगों से सौहार्द्र से पेश आना चाहिए।

गुरु सुधांशु महराज ने कहा- सत्ताधीशों को यह ध्यान देना चाहिए कि डंडे से जनतंत्र को नहीं संभाल सकते।

Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR Mob 9412932030 Mail; himalayauk@gmail.com

 गुरु सुधांशु महराज – कोरोना के संकट काल में महाकाल अपना विकराल रूप पूरे विश्व में दिखा रहा है। झोपड़ी से लेकर महल तक यह क्रंदन का समय है। लोगों को ऐसे समय में संताप करने की बजाय मन की शक्ति को जगाकर चलना चाहिए। यह तप का समय है। लोगों को इस समय में अपनी तिजोरी भरने के बजाय लोगों से सौहार्द्र से पेश आना चाहिए। अपने घर के अंदर और बाहर लोगों के बीच अच्छा माहौल बनाने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रार्थना का समय है। इससे शक्ति मिलती है। हम इस दौर से जल्द ही बाहर निकलेंगे। लोगों को अपने मन में संयम रखना चाहिए। सामाजिक दायित्वों का पालन करना चाहिए। जो हाथ कभी दान के लिए उठते थे, वो आज मदिरालय खुलने पर वहां उसकी लाइन में लग गए। वाकई यह दृश्य बहुत विचलित करने वाला है। वैसे कहा जाता है कि हजारों बह गए इन बंद बोतलों के पानी में। कल की लाइनों को देखकर पता चला कि शराबियों की इतनी बड़ी जमात इस देश में है, जो लोग नहीं पीते वो भी इसे देख शर्मशार हो गए। उन्होंने कहा कि जिनके घर में क्लेश होता है, वहां दरिद्रता आती है। जीवन ज्यादा कीमती है, शराब नहीं, यह लोगों को समझना चाहिए। जनता सब देख रही है। सत्ताधीशों को यह ध्यान देना चाहिए कि डंडे से जनतंत्र को नहीं संभाल सकते।

गुरु सुधांशु महराज – देश में अभी जो माहौल चल रहा है, ऐसे समय में गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा। इसमें महादेव और महादेवी दोनों का आशीर्वाद लोगों को मिलेगा। व्यक्तियों को आपने आचार विहार के साथ आस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। गायत्री मंत्र अद्भुत है। इसमें स्तुति, उपासना और प्रार्थना तीनों का भाव है। इसका अर्थ यह मंत्र सर्व रक्षक, दुख विनाशक है। इसके माध्यम से वह कहता है कि मैं आपके उस स्वरूप का ध्यान करता हूं। वहीं बुद्धियों को राह दिखाने की भी प्रार्थना इसके माध्यम से करते हैं। सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का 27 बार प्रार्थना करने से व्यक्ति में तेज, बुराइयों का अंत और अन्य कई लाभ मिलते हैं। उन्होंने 27 बार जप करने के महत्व के बारे में बताया कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षर हैं और 3 उसके महात्म्य हैं। इस प्रकार 27 नक्षत्रों से इसका संबंध है। उसी प्रकार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से यह बोध होता है कि आप त्रिकालदर्शी हैं। ध्यान करने वाला सारे दुख और संताप से मुक्ति पा लेता है। साथ ही मंत्र में यह भी कहा गया है कि मुक्ति देना, पर अपनी गोद से दूर न करना। इसे तीन सप्ताह तक करना चाहिए।

घर से भी आध्यात्म का पालन हो सकता है

गुरु सुधांशु महराज – महात्मा बुद्ध अपनी साधना कर अपने महल की ओर लौटे। उन्होंने अपनी पत्नी यशोधरा को भिक्षा के लिए आवाज लगाई। उनकी पत्नी भिक्षा देने निकली, तो उन्होंने बुद्ध से पूछा कि जिस तप के लिए गए थे, वह पूरा हो गया। क्या वह वन जाने से ही मिलता है? ऐसा है, तो यहां क्यों लौटे? बुद्ध ने बताया कि वहां जाने के बाद उन्हें पता चला कि घर से भी आध्यात्म का पालन हो सकता है। इससे ही मैंने यह शिक्षा ली है।

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *