मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून के भोगपुर गांव, डोईवाला में पौधरोपण अभियान में प्रतिभाग किया। पौधरोपण अभियान में सैंकड़ों की संख्या में भोगपुर ग्रामवासियों, लगभग 2000 स्कूली छात्र-छात्राओं, वन विभाग, सेना की ईको टास्क फोर्स, यूएसईआरसी, परमार्थ निकेतन, हैस्को ने प्रतिभाग किया। भारी वर्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने छात्र-छात्राओं के साथ उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
ऋषिकेश 7 अगस्त l उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने आज गोहरी माफ़ी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का पुनः दौरा कर प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही कहा है कि जिन घरों में पानी भरा है उन परिवारों को चि
न्हित कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए l श्री अग्रवाल जी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी कुशल-क्षेम भी पूछी ।
मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह इन्वेस्टर समिट के सिलसिले में लंदन (यूके) में हैं। उन्होंने लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा। जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि बंद सड़कों को खोलने, मलबा हटाने, बाधित पेयजल और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए कार्मिक तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि मानसून आने से पहले तैयारियों की तीन बैठके हो चुकी हैं। वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए तीन महीने का राशन स्टॉक करने, बाढ़ सुरक्षा चौकियों को दुरुस्त रखने, दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, राहत बचाव कार्य के उपकरणों को चेक करने, कनेक्टिविटी बनाये रखने के निर्देश दिए गए थे। व्हाट्सएप ग्रुप से सभी सम्बंधित अधिकारी जुड़े हुए हैं। आईआरएस(इंसिडेंट रेस्पॉन्स सिस्टम) के माध्यम से शासन और फील्ड स्तर के दायित्व निर्धारित हैं।
देहरादून 07 अगस्त, 2018 (मी0से0) Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, चारा एवं चारागाह विकास एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक की।
महिलाओं के सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहें, यह निर्देश मुजफ्फरपुर एवं देवरिया में महिला सुरक्षा को लेकर घटना के बाद बुलाई बैठक में कहा।
मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण विभाग का विजन एकदम साफ है। ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। मंत्री ने कहा कि नारी निकेतन, बाल गृह इत्यादि संरक्षण गृह में सी.सी.टी.वी. एवं रजिस्टर की व्यवस्था होगी तथा इसके संचालन एवं मानिटरिंग की जिम्मेदारी अधीक्षक की होगी। उन्होंने कहा कि एक समिति बनाकर संरक्षण गृह का निरीक्षण थर्ड पार्टी के रूप में कराया जाय। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनायी गई समिति द्वारा तीन माह अनिवार्य निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट, मूक बधिर से सम्बन्धित विशेषज्ञ से बनाई गई समिति से भी परीक्षण करा लिया जाय।
मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण विभाग का विजन एकदम साफ है। ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। मंत्री ने कहा कि नारी निकेतन, बाल गृह इत्यादि संरक्षण गृह में सी.सी.टी.वी. एवं रजिस्टर की व्यवस्था होगी तथा इसके संचालन एवं मानिटरिंग की जिम्मेदारी अधीक्षक की होगी।
उन्होंने कहा कि एक समिति बनाकर संरक्षण गृह का निरीक्षण थर्ड पार्टी के रूप में कराया जाय। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनायी गई समिति द्वारा तीन माह अनिवार्य निरीक्षण कराने का निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट, मूक बधिर से सम्बन्धित विशेषज्ञ से बनाई गई समिति से भी परीक्षण करा लिया जाय।
उन्होंने कहा कि सभी संरक्षण गृह की अधिनियम के अनुसार सभी सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि सभी सरकार/गैर सरकारी संस्थाओं का परीक्षण किया जायेगा। यदि मानक के अनुरूप कमी पाई जाती है, तब दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में सोशल आडिट कराने का भी प्रस्ताव रखा गया।
इस अवसर पर अपर सचिव महिला कल्याण डाॅ. रामविलास यादव, अनुभाग अधिकारी प्रीतम सिंह, समीक्षा अधिकारी विपिन कुमार एवं मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चैधरी इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।
शहीदों के इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। हिमालयायूके-
ऋषिकेश 7 अगस्त। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में ऋषिकेश के गुमानीवाला के शहीद हमीर पोखरियाल के घर जाकर उनके परिवार जनों को सांत्वना दी। इस मौक़े पर ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद थे
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के इस वीर शहीद ने देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।इसके लिए समूचा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है। शहीदों के इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे।
उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते समय मंगलवार को एक आर्मी मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। राष्ट्रीय रायफल्स के गश्ती दल और घुसपैठिए के बीच बांदीपुरा केगुरेज सेक्टर के गोविंद नल्लाह में यह मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में ऋषिकेश के अंतर्गत भट्टोवाला, गुमानीवाला के 27 वर्षीय हमीर पोखरियाल पुत्र श्री जयेंद्र पोखरियाल ने अपनी जान की बाज़ी दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद के घर पहुँच कर शहीद हमीर पोखरियाल की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं परिवारजनों को ढांढस बंधाया। शहीद के परिवार जनों ने बताया कि हमीर पोखरियाल 12 गढ़वाल रायफल्स में भर्ती हुए थे एवं अभी 36 राष्ट्र रायफल्स में तैनात थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के इस वीर शहीद ने देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।इसके लिए समूचा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है। शहीदों के इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे।
Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का जायजा
देहरादून, 07 अगस्त 2018, स्वतंत्रता दिवस को भव्यता से आयोजित किये जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा आज जिलधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने परेड ग्राउण्ड पंहुचकर लिया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने हेतु बैरकेटिंग , पेयजल, विद्युत, आवास व बैठने की व्यवस्थाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबन्द किये जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों से आने वाले आगन्तुकों को व प्रमुख व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जायं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड मैदान में साफ-सफाई के साथ ही अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं को जुटाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों से आने वाले आगन्तुकों को व प्रमुख व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जायं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड मैदान में साफ-सफाई के साथ ही अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं को जुटाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मैदान का समतलीकरण एवं बैरकेटिंग कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जल संस्थान को विभिन्न स्थलों पर पेयजल टैंकर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्टाफ की तैनाती करें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रमों के अलावा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियेां के सम्बन्ध में अभी से कार्य तेजी से चलाये जाने के अलावा प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिये गये।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, नगर मजिस्टेªट मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल सहित लो.नि.वि, खेल विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
—0—Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
देहरादून, 07 अगस्त 2018, आज यहां जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामवाली का 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के मानकीकरण के सम्बन्ध में ए.आर.ओ तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन ने उपस्थित ए.ई.आर.ओ तहसीलदारों व राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 सितम्बर से शुरू किया जायेगा तथा प्रारूप 6,7,8 पत्र मतदेय स्थलों पर बीएलओ के माध्यम से भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक दावे एवं आपत्तियों प्राप्त की जायेंगी तथा 3 नवम्बर 2018 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने के उपरान्त 3 जनवरी तक नामावली प्रकाशित कर 4 जनवरी को मतदाता नामावलियों का प्रकाशन अंतिम रूप से कर लिया जायेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर-कार्य करें की अपेक्षा की। बैठक में जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत ने अवगत कराया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों को 66 मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण एक अलग बूथ का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अतिरिक्त 4 मतदेय स्थलों को दूरी अधिक होने के कारण, छ मतदेय स्थलों को भवन जीर्णशीर्ण होने के कारण बदला गया है। इसी प्रकार 6 मतदेय स्थल के भवन परिवर्तित किये गये। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सभी ए.ई.आर.ओ. अपने क्षेत्रान्तर्गत बी.एल.ओ की सूचना से अवगत कराने के अलावा क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में हरहाल में पंजीकृत करने के साथ ही राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता से दर्ज कराने में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नियुक्त किये बीएलए की सूची भी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में तहसीलदार ऋषिकेश दयाराम, सदर मुकेश रमोला, प्रकाशशाह, भरतमोहन नेगी, आर.के डोईवाला करन सिंह, तहसीलदार कालसी शक्ति प्रसाद उनियाल, तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी, प्रमोद कुमार ऋषिकेश सहित उक्रांद के बिशन सिंह रावत, अनंत आकाश, बसपा के सतपाल, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
—0—Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
देहरादून, 07 अगस्त 2018, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि वन मुख्यालय भवन, राजपुर रोड देहरादून पंचम तल पर स्थित कैंटीन को किराये पर देने हेतु निविदा जारी गयी गयी थी। जिसके अनुसार निविदा प्राप्त होने की तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गयी थी। निर्धारित तिथि तक कोई निविदा प्रपत्र विक्रय न होने के कारण निविदा क्रय करने की तिथि 17 अगस्त 2018 सांय 4 बजे तक तथा निविदा खोलने की तिथि 18 अगस्त 4ः30 बजे अपरान्ह निर्धारित की गयी है। अन्य शर्ते यथावत रहेंगी।
—0—Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
देहरादून, 07 अगस्त 2018, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं पुर्नवास अधिकारी देहरादून ने अवगत कराया है कि गढवाल मण्डल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायु सेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 27 अगस्त 2018 से 56 दिनों का निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में भोजन व आवास की निःशुल्क व्यवस्था है। उन्होने अवगत कराया कि केवल जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 24 अगस्त 2018 से 25 अगस्त 2018 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर पुराना बुचणी नजदीक सब एरिया स्टेशन कैन्टीन में किया जायेगा। शेष जनपदों का चयन सम्बन्धित सैनिक कल्याण कायलयों में किया जायेगा।
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंको से) है तथा भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास) वजन 46 कि0ग्रा0 तथा सीना 77-82 सेमी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डोमिनिटि बांडॅ साथ में लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
—0—Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
CHAMOLI NEWS; चमोली।
चमोली 07 अगस्त,2018(सू0वि0)
चतुर्थ राज्य स्तरीय राष्टृीय हथकरघा दिवस, छिनका हथकरघा कलस्टर अरण्य पार्क भीमतला चमोली में आज मनाया गया। हथकरघा दिवस का आयोजन बुनकर सेवा केन्द्र अपर चमोली द्वारा जिला उद्योग केन्द्र चमोली के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हंसादत्त पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी चमोली द्वारा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बुनकरों को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा चन्दन का पौधा भी रोपित किया गया। हथकरघा दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सभी बुनकरों को बधाई दी और कहा कि हथकरघा दिवस मनाये जाने से हथकरघा उत्पादों को बढावा मिलेगा और बुनकरों की आमदनी के साथ- साथ उनका विश्वास तथा गौरव भी बढेगा। ओर साथ ही बुनकरों को नये डिजाइन व उत्तम फिनिशिंग के विभिन्न उत्तपादों को बनाने का सुझाव दिया जिससे बाजार में उनी उत्पाद का अच्छा दाम मिल सके।
इस अवसर पर बुनकरों को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र डा0 एम0 एस0 सजवाण ने कहा कि जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के माध्यम से बुनकरों हेतु विभिन्न योजनायें जैसे बुनकर प्रशिक्षण, मेला प्रदर्शनी सीएफसी उन कार्डिंग संचालित की जा रही हैं। आदि ़़़ऋण हेतु आवेदन करें जिससे यार्न एवं अन्य सामाग्री हेतु बैंको के माध्यम से ़ऋण कम व्याज दर पर उपलब्ध होगा। यह भी कहा कि वर्तमान में छिनका हथकरघा कलस्टर द्वारा विभिन्न उत्पाद शाल स्टोल पंखी लावा कोटिंग आदि का उत्पादन एवं विपणन किया जा रहा है। श्री धीरेन्द्र सिंह, सचिव छिनका हथकरघा कलस्टर द्वारा भी बुनकरों को बधाई दी गई ओर कहा कि बुनकरों को सामान्य सुविधा केन्द्र में सभी सुविधायें उपलब्ध हैं और इसका लाभ उठायें। सहायक निदेशक बुनकर सेवा केन्द्र चमोली श्री विनय कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं बुनकरों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया एवं बुनकरों हेतु डी0सी0 हैण्डलूम वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बैंकर्स, महादेव भटट, प्रबन्धक युवा एवं व्यवसाय कल्याण केन्द्र चमोली, बी0एस कुवंर सहायक प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र चमोली, श्रीमती जसमती देवी मास्टर बुनकर एवं बुनकर सेवा केन्द्र चमोली के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड
Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER)
Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ; Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us) whatsup Mob. 9412932030; ; H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)
CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR
हिमालयायूके में सहयोग हेतु-
Yr. Contribution: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137
मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण विभाग का विजन एकदम साफ है। ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होगी। मंत्री ने कहा कि नारी निकेतन, बाल गृह इत्यादि संरक्षण गृह में सी.सी.टी.वी. एवं रजिस्टर की व्यवस्था होगी तथा इसके संचालन एवं मानिटरिंग की जिम्मेदारी अधीक्षक की होगी। उन्होंने कहा कि एक समिति बनाकर संरक्षण गृह का निरीक्षण थर्ड पार्टी के रूप में कराया जाय। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनायी गई समिति द्वारा तीन माह अनिवार्य निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, क्लीनिकल साइकोलाॅजिस्ट, मूक बधिर से सम्बन्धित विशेषज्ञ से बनाई गई समिति से भी परीक्षण करा लिया जाय।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के इस वीर शहीद ने देश की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।इसके लिए समूचा राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है। शहीदों के इस बलिदान को प्रदेश और देश के लोग हमेशा याद रखेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों से आने वाले आगन्तुकों को व प्रमुख व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जायं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को परेड मैदान में साफ-सफाई के साथ ही अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं को जुटाने के निर्देश दिये।