सरकारी तंत्र मौसम विभाग की स्पष्ट चेतावनी के बावजूद सोया रहा – 21 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पडी – गणेश गोदियाल & उत्तराखंड में कुदरत कहर & Top UK News 19 oct 21

19 अक्टूबर 21 : Himalayauk High Light# सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार : अमरजीत सिंह को सोशल मीडिया सलाहकार : मृगांक पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार : ओमप्रकाश सती बब्बन को कार्यालय सचिव : नरेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष : सरकारी तंत्र मौसम विभाग की चार दिन पहले आई स्पष्ट चेतावनी के बावजूद सोया रहा – 21 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पडी – गणेश गोदियाल # उत्तराखंड में कुदरत कहर

देवभूमि उत्तराखंड में कुदरत कहर बरपा रही है उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात भयावह हो चुके हैं | पहाड़ पर जहां त्राहिमाम मचा हुआ है, मैदान में भी उसका असर देखने को मिल रहा है | उत्तराखंड नैनीताल में आफत की बारिश से अब तक 23 लोगों की मौत भी हो चुकी है,

Presents by Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: Mob 9412932030 ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR; Mail; himalayauk@gmail.com

गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन का विस्तार किया

देहरादून 19 अक्टूबरः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार, श्री अमरजीत सिंह को सोशल मीडिया सलाहकार, श्री मृगांक पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार, श्री ओमप्रकाश सती बब्बन को कार्यालय सचिव एवं श्री नरेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यक्रम निगरानी एवं सूचना समिति का गठन करते हुए प्रदेश सचिव श्रीमती शांति रावत, प्रदेश सचिव श्रीमती प्रणीता बडोनी, प्रदेश महिला प्रवक्ता श्रीमती चन्द्रकला नेगी एवं प्रदेश महिला प्रवक्ता श्रीमती पुष्पा पंवार को समिति का सदस्य बनाया गया है।  


उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी, मा0 राहुल गांधी जी की भावना तथा कांगे्रस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

सरकारी तंत्र मौसम विभाग की चार दिन पहले आई स्पष्ट चेतावनी के बावजूद सोया रहा – 21 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पडी – गणेश गोदियाल

देहरादून 19 अक्टूबरः उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को दो दिन की बारिस में बरसे कहर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार बताते हुए घेरा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, आपदा प्रबन्धन मंत्री व तमाम अधिकारी व सरकारी तंत्र मौसम विभाग की चार दिन पहले आई स्पष्ट चेतावनी के बावजूद सोया रहा जिसके कारण अब तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार 21 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पडी तथा लोगों को जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। कई सरकारी व निजी भवन आपदा की भेंट चढ गये हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी भी मात्र फोन पर जानकारी लेकर रश्म अदायगी करते दिखाई दिये। आपदा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत रोम जल रहा था, नीरो बंशी बजा रहा था, की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले ही राज्य के कई जनपदों में दैवीय आपदा से जानमाल का भारी नुकसान हो चुका है परन्तु राज्य सरकार द्वारा पीडितों को कोई सहायता नही दी गई। एक ओर कोरोना महामारी का दंश झेल रही जनता को दैवीय आपदा का दंश झेलना पड़ रहा है परन्तु राज्य सरकार कानों मंे तेल डाल कर सो रही ही है।

गणेश गोदियाल ने धामी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर भी कडा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पंाच साल निराशा जनक तथा सभी मोर्चों पर असफलता के मापदण्ड वाले, तीन मुख्यमंत्रियों के कीर्तिमान व मुख्यमंत्री धामी को 100 दिन में घोषणावीर के रूप में ही जनता जान पाई है। उन्होंने कहा कि जितनी घोषणायें मुख्यमंत्री धामी ने की हैं उन्हंे धरातल में उतारने के लिए न तो सरकार के पास साधन हैं और न इच्छा शक्ति नजर आती है। जो सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कुछ न कर पाई हो उसने 100 दिन में क्या किया होगा यह जनता जान रही है।  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा की प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश की निकम्मी सरकार की नाकामी की वजह से हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पडे हैं। कोविड वैक्सिनेसन पर भी सरकार ने दोहरा मापदण्ड अपनाया था। वैक्सीन के अलग-अलग दामों पर मा0 न्यायालय भाजपा सरकार को लताड लगा चुका है। वैक्सिनेशन के मामले मे केन्द्र व राज्य सरकार लगातार जनता को भ्रमित करने का काम करती रही है। न्यायालय ने राज्य सरकारों द्वारा ग्लोबल टैण्डर के माध्यम से खरीदी जाने वाली दवावों की अलग-अलग कीमतों पर भी केन्द्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी चिकित्सा संस्थाओं को खुली छूट दे दी जिन्होंने मनमाने दाम पर वैक्सीन लगाई तथा निजी संस्थानों को लाभ पहुंचाने की नीयत से जानबूझ कर सरकारी अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *