उत्तराखंड में 72वां गणतंत्र दिवस & दून के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन को पद्मश्री पुरस्कार & Top UK News 26 Jan 21

26 Jan. 2021: High Light # राज्यपाल ने शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा #मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया # विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण(गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया # प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में ध्वजारोहण # मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने सचिवालय प्रांगण में झण्डारोहण किया # हरिद्वार। 72 वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया # मेला अधिकारी, श्री दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन में ध्वजारोहण किया # हल्द्वानी तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में ध्वजारोहण # गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन परिसर में ध्वजारोहण किया # दून के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री  पुरस्कार # अटाल के निवासी किसान प्रेम चंद शर्मा को पदमश्री सम्मान# #

देवभूमि और वीरभूमि के नाम से प्रख्यात उत्तराखंड में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को मनाया गया।— Himalayauk Newsportal & Print Media Bureau (Publish at Dehradun & Haridwar) .

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण किया

देहरादून। 72 वां गणतंत्र दिवस उत्तराखंड में भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित हुए। गणतंत्र दिवस परेड और मुख्य समारोह दून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी नई प्रगतिशील सोच के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आत्मसात करते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के प्रति संकल्प को दोहराने का है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहब आंबेडकर समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नमन करते उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पिछला एक वर्ष कोरोना महामारी के कारण हम सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। इस महामारी के विरूद्ध उत्तराखंड सहित पूरे देश ने एक अद्भुत आत्म विश्वास और संकल्प का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में कोविड के मामलों में अब बहुत कमी आई है, लेकिन हमें अभी भी पूरी सावधानी रखनी आवश्यक है।  राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण जनता को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए।

सौभाग्य योजना लोगों के घरों में उजाला ला रही है। वहीं, हर घर को नल से जल योजना में अगले वर्ष की समाप्ति तक हर ग्रामीण घर को पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। कहा कि आज हम सभी नए भारत के निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं, जब भारत एक बार पुनः विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक लड़कर और फिर अपनी स्वयं की वैक्सीन बनाकर भारत ने एक बार पुनः अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। 

मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आइटीबीपी को द्वितीय और उत्तराखंड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया

देहरादून 26 जनवरी, 2021 (सू.ब्यूरो)  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें गणतंत्र  दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

        मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है। आज दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है। आज भारतीय अपनी पहचान के साथ दुनिया में जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी देश एव प्रदेश में कोविड काफी नियंत्रण में है। हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की है। भारत कोविड पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

        इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास आदि उपस्थित थे।

        मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भराड़ीसैंण(गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया

भराड़ीसैंण(चमोली)।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 72वें गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण(गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चमोली जिले की देवकी भंडारी के 10 लाख रुपए दान स्वरूप देने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 10 मेधावी प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान कर हर छात्र को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की।  

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुझे ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, यह राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि में कहीं न कहीं उत्तराखंड के हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा, उत्तराखंड के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों के प्रति भी अपनी सद्भावना प्रकट करता हूं। विस अध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में हर व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थापित करने पर सीएम और प्रदेश सरकार का आभार जताया और इसे उत्तराखंड के जन भावनाओं का सम्मान बताया।  

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में ध्वजारोहण

देहरादून 26 जनवरीः 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष, श्री प्रीतम सिंह जी द्वारा प्रातः 0930 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया।  इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने स्व0 राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम ंिसह ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस सरकारों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को विकास का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है तथा सीमा के प्रहरी शहीदों के बलिदान व देश की आजादी की लड़ाई के शहीदों के साथ-साथ राज्य प्राप्ति के शहीदों के सपनों को पूरा करने का काम भी करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं हमारे सामने कितनी भी कठिनाईयां आयें कांग्रेस ने देश को एक रखने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के काम को लगातार किया है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कठिनाईयों में अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं केा इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास 133 सालों का गौरवमयी इतिहास तथा देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी जब-जब सत्ता में आये तो देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा गरीब, कमजोर, दलित, किसान पर लगातार अत्याचार करने का काम करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, चाहे मंहगाई का, किसानों का हो या मजदूरों का हर वर्ग भाजपा शासन से पीडित है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए रोजगार देने का वादा किया था परन्तु सत्ता में आने के उपरान्त जो लोग रोजगार मे हैं उन्हें भी हटाने का काम किया जा रहा है। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित सरकारी परियोजनाओं और सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जय जवान-जय किशान के नारे को बदल कर मात्र जय धनवान कर दिया है।

इस कार्यक्रम के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने युवा कंाग्रेस द्वारा हनुमान चैक पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, ताहिर अली, गोदावरी थापली, अजय सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव शांति रावत, गरिमा दसौनी, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, अभिषेक सिंह, राजेश चमोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ0 विजेन्द पाल, विनोद चन्दोला, डाॅ0 प्रदीप जोशी, विकास नेगी, दीवान सिंह तोमर, नवनीत कुकरेती, नजमा खान, जगदीश धीमान, सूरत सिंह नेगी, भूपेन्द्र नेगी, अमरजीत सिंह, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, महेश जोशी, अजय रावत, आशीष सक्सेना राहुल रौबिन पंवार, दीप बोहरा, देवेन्द्र सती, देवेन्द्र बुटोला, सुनित सिंह राठौर, अरूणा कुमार, संतोष सैनी, सुलेमान अली,सावित्री थापा, इलियास अंसारी, ललित भद्री, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, बाला शर्मा, विजय रतूडी मोन्टी, अरूण शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र पोखरियाल, सुभाष धस्माना, देविका रानी, संगीता गुप्ता, पूनम कण्डारी, मंजू चैहान, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने सचिवालय प्रांगण में झण्डारोहण किया

यह शताब्दि भारत की शताब्दि होगीः मुख्य सचिव देवभूमि होने के नाते पर्यावरण संरक्षण के लिए कृतसंकल्प हों;;; मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश

देहरादून 26 जनवरी, 2021 (सू.ब्यूरो) मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने मंगलवार को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सचिवालय प्रांगण में झण्डारोहण किया। मुख्य सचिव ने  प्रदेशवासियों एवं सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
        मुख्य सचिव ने सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने उन सभी संविधान निर्माताओं को भी नमन किया जिन्होंने एक महान और गौरवशाली संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हम भारतवासी एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं, इसी दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसकी बदौलत भारत एक प्रभुता संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बन सका।

             मुख्य सचिव ने कहा कि भारत एक विविधतापूर्ण देश है। संविधान निर्माताओं ने इसका ख्याल रखा और सभी वर्गों के हित सुरक्षित रखे। भारत के संविधान में स्वतंत्रता, समता, बंधुता, न्याय, विधि का शासन, विधि के समक्ष समानता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिना  किसी भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए गरिमामय जीवन समाहित हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यह शताब्दी भारत की शताब्दी होगी। हमारी संस्कृति विश्व बंधुत्व की संस्कृति रही है। कोरोना की वेक्सिन बनाने के बाद 100 देशों को देने की घोषणा वासुदेव कुटुंबकम् को परिणित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें वो मौलिक अधिकार दिए जो हर व्यक्ति को समानता के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। भारत के संविधान के प्रति हमारी आस्था, उसके बारे में जानना और उसका पूर्ण रूप से अनुपालन करना हम भारतीयों का प्रथम कर्त्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारे मौलिक कर्त्तव्य प्रासंगिक हैं। हमें अपने संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले जिम्मेदार नागरिक होने का संकल्प लेना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए हमें लगातार प्रयास करते रहने होंगे।

       मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के विकास में सचिवालय, सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई के रूप में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है। राज्य के और आमजन के विकास के लिए हमारे छोटे-छोटे प्रयास जनता में हमारे सिस्टम के प्रति आस्था को मजबूत करते है। उन्होंने कहा कि अलग उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के सपने को साकार करना होगा। सचिवालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ ही जनता का विश्वास बना रहे, इसके लिए सचिवालय एवं जनपद कार्यालयों को भी ई-ऑफिस से जोड़ा जा रहा है। सचिवालय के साथ ही, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी कार्यालयों में ई-आफिस प्रणाली शुरू की गयी है। राज्य के हर न्याय पंचायत से ई-पंचायत सेवा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखण्ड देश का तीसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि होने के नाते, उत्तराखण्ड के नागरिकों को पर्यावरण की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्प होना होगा।

      मुख्य सचिव ने कहा कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाए रखते हुए प्रदेश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

हरिद्वार। 72 वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

हरिद्वार। 72 वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों/भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया।

मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री माननीय मदन कौशिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, इंटरसेप्टर, डाॅग स्कवायड, बम निरोधक दस्ता, का्रउड कंट्रोल, फायर इमरजेंसी दस्तों की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के कार्ड कैबिनेट मंत्री द्वारा 15 ग्रामीणों को दिये गये। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। माननीय मंत्री ने कोरोनो अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। सिडकुल की विभिन्न ईकायों को भी कोरोनो अवधि में आगे आकर सीएसआर सहायता देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नामित औद्योगिक इकाईयो को कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  इस अवसर पर जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए श्री मदन कौशिक ने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस हम सब अलग माहौल मे मना रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में हर तरफ एकजुटता देखने को मिली। देश राज्य सरकारों ने इस महामारी में एकजुट होकर इस चुनौती से लड़ाई लड़ी है और अब स्वदेशी वैक्सीन से आत्मनिर्भर भारत के रूप में इस लड़ाई पर विजय प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।

राज्य लाॅकडाउन जैसी चुनौती के बाद फिर से एक मजबूत अर्थव्यव्यवस्था की ओर बढ़ा है। राज्य ने इन चार वर्षो में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की। अन्य राज्यों से एअर कनेक्टिविटी, युवाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिभर्र भारत की संकल्प को मजबूत किया है। किसानों को 0 प्रतिशत पर ऋण, स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अवसर का भी कार्य किया है। मास्क, वेंटिलेटर, दवा, पीपीई किट, वैक्सीन न केवल देश ने बनाये बल्कि अन्य देशों को पूर्ति भी की। श्री कौशिक ने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट भी की।

कार्यक्रम में कृषि, महिला बाल विकास, मत्स्य विभाग, उद्यान, चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजना जिला पंचायती राज विभाग की स्वामित्व योजना, जल जीवन मिशन हर घर नल से जल, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, स्वयं सहायता समूहो की जागरूकता केे लिए आकर्षक झांकियां भी परेड के बाद निकाली गयी।  मा0 मंत्री द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रशस्ति पत्र पाने वालों में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मौहम्मद एहसान, श्री अमित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकासखण्ड बहादराबाद, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिद्वार के आशुलिपिक श्री गोपाल सिंह, श्री दयानंद सरस्वती उपमेलाधिकारी, अनुसेवक श्री पूरणचन्द पाण्डे कुम्भ मेला कार्यालय, डा0 विवेक तिवारी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारसन, श्री बृजेश कुमार फार्मेसिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इमलीखेड़ा, श्री संजीव भारद्वाज बीपीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर, श्री राजेन्द्र प्रसाद जुयाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरिद्वार, श्री आशीर्वाद सैनी कनिष्ठ सहायक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरिद्वार, श्री राजेन्द्र चन्द रमोला मुख्य सहायक मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय हरिद्वार, श्री दिनेश कुमार कनिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय हरिद्वार, श्री तारिक खान टेक्स कलक्टर नगर पालिका परिषद मंगलौर, श्री विजेन्द्र दत्त डोभाल पुलिस उपाधीक्षक बहादराबाद, श्री अभय कुमार पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर, श्री राजीव कुमार गर्ग वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजस्व विभाग कलक्ट्रेट हरिद्वार, श्रीमती नुपुर वर्मा नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की, श्री अमित रौथान सहायक लेखाकार मुख्य कोषागार हरिद्वार, श्री रविन्द्र कुमार साहा सहायक लेखाकार मुख्य कोषागार हरिद्वार सम्मिलित थे।

जिला प्रशासन द्वारा नामित साइनोकेम फार्मासिटिकल लिमि0 सिडकुल हरिद्वार, एचपीसीएल सिडकुल इंडस्ट्रियल एरिया लंढौरा लक्सर, प्राइम इंडस्ट्रिीज सिडकुल, सूर्या प्रोसेस्ड फूडस प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार, जुबिलैन्ट भगवानपुर रूड़की, हैवल्स लि0 सिडकुल हरिद्वार, हीरो मोटो काॅर्प लि0 सिडकुल हरिद्वार, आईटीसी लि0 सिडकुल हरिद्वार, विप्रो लि0 सिडकुल हरिद्वार, गोदरेज एण्ड बाॅयस मैन्युफैक्चरिंग कं0लि0 सिडकुल हरिद्वार, अल्टीमेट फलेक्सी पैक लि0सिडकुल हरिद्वार, एसबीएल इंडस्ट्रिीज प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर सिडकुल हरिद्वार, लोटस ब्यूटी काॅस्मेटिक प्रा0लि0 सिडकुल हरिद्वार औद्योगिक इकाईयो को भी कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मेला अधिकारी, श्री दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन में ध्वजारोहण किया

हरिद्वार: गणतंत्र दिवस(26 जनवरी) के अवसर पर मेला अधिकारी, श्री दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात मेला नियंत्रण भवन के सभागार में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मेलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये कहा कि हमारी एकता एवं अखण्डता में आध्यात्मिकता का भी महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे देश को बनाने में तीर्थों का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि कुम्भ से सम्बन्धित हमारे सभी कार्य लगभग पूर्ण होने हो हैं, जिसके पीछे भी कोई न कोई शक्ति जरूर है। उन्होंने कहा कि सनातन परम्परा को समझना ह,ै तो थ्योरी में गीता तथा प्रैक्टिस में गंगा है। उन्होंने कहा कि हम एक भव्य, दिव्य, सुरक्षित कुम्भ का सफल आयोजन करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर एस0डी0एम0 कुम्भ श्री प्रेमलाल ने ऐ मेरे वतन के लोगो….., श्री राहुल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता, सुश्री अंजूबाला ने ओ मां तेरा जैसा कोई नहीं, श्री अबूबकर ने असम का स्टेट सांग, उप मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती  ने लोकगीतख्  श्री राजेश ने भी विभिन्न लोकगीतों के भावपूर्ण गाने प्रस्तुत किये।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच का संचालन करते हुये डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उप मेला अधिकारी, श्री अंशुल सिंह, श्री किशन सिंह नेगी, श्री दयानन्द सरस्वती, श्री माया दत्त जोशी, डिप्टी कलेक्टर, विशेष कार्याधिकारी, कुम्भ मेला, श्री महेश शर्मा, तहसीलदार श्री मंजीत सिंह सहित अधिकारीगण एवं कार्मिक मौजूद थे।

हल्द्वानी तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में ध्वजारोहण

हल्द्वानी 26 जनवरी 2021 (सूचना)-  गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट एवं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। सूचना कर्मीयों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुआंे ने ध्वजारोहण मंे संविधान की शपथ ली।

मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गर्व है इस महान दिन को ना सिर्फ भारत मे रहने वाले भारतीय बल्कि विश्व के कोने-कोने मे रहने वाले भारतीय उत्साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर अति जिला सूचना अधिकारी श्री गोविन्द सिह बिष्ट ने 72 वां गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा, और बन्धुता बढाने के लिए दृढ संकल्प करना होगा।

इस अवसर पर पत्रकार, गुरमीत सिह, सुरेश पाठक, पंकज अग्रवाल, राजेश सरकार, अजय चैहान, महेन्द्र नेगी, सुशील शर्मा, भगवान सिह गंगोला, मनोज आर्य, डा0 जेड ए वारसी पंकज सक्सेना,हर्ष रावत,मो0 फरहत,एमसी जोशी, आनसिह, भुवन चन्द्र आदि मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग में गणतंत्र दिवस समारोह जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रुद्रप्रयाग में गणतंत्र दिवस समारोह जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों ने सुबह साढ़े नौ बजे अपने-अपने विभागों में ध्वज फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया जहां जिलाधिकारी मनुज गोयल ने ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली।

चमोली जिले के गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदोरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया।

चमोली जिले के गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदोरिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया। वही, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पार्क में माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन परिसर में ध्वजारोहण किया

मुंबई गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन परिसर में ध्वजारोहण किया।  अपने उपचार के लिए गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत बीते दिनों से मुंबई में हैं। मंगलवार को गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत उत्तराखंड भवन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उत्तराखंड भवन मुंबई के कर्मियों, मेहमानों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि यह देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। 

उन्होंने कहा कि 1947 में हमें अंग्रेजों से आजादी जरूर मिल गई थी, लेकिन इतने बड़े देश को एक सूत्र में बांधकर संचालित करने का श्रेय हमारे संविधान को जाता है और यह 26 जनवरी 1950 को वह महत्वपूर्ण दिन था जब हमें हमारा संविधान मिला जो दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान साबित हुआ जिसकी बदौलत 120 करोड़ से अधिक आबादी का देश एकसूत्र में बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत अब तेजी आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हम सब की साझी जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल तत्वों की रक्षा के लिए तत्पर रहें।

दून के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री  पुरस्कार

दून के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री  पुरस्कार मिला है। डॉ. संजय ने दुघर्टनाओं में घायल एवं कैंसर पीड़ितों के ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी है। वहीं उन्होंने पांच हजार से ज्यादा दिव्यांग बच्चों के ऑपरेशन कर उनके जीवन को सुधारा है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये हैं। चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।

डॉ भूपेंद्र ने बताया कि उनका नाम लिम्का व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। उन्होंने वर्ष 1980 में जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमबीबीएस किया। पीजीआइ चंडीगढ़ व सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में सेवा दी। स्वीडन, जापान, अमेरिका, रूस व ऑस्ट्रेलिया आदि में मेरिट के आधार पर प्राप्त फेलोशिप से अपने पेशे में महारथ हासिल की।  वे कई देशों में व्याख्यान दे चुके हैं। 2005 में हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ।

यह  मिले अवार्ड— सिकॉट फाउंडेशन फ्रांस अवार्ड, प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड, डॉ. दुर्गा प्रसाद लोकप्रिय चिकित्सक पुरस्कार, उत्तराखंड रत्न, उत्तरांचल गौरव, नेशन बिल्डर अवार्ड, मसूरी रत्न, हेल्थ आइकन, नेशनल हेल्थकेयर एक्सिलेंस अवार्ड, बेस्ट आर्थोपेडिक सर्जन इन इंडिया अवार्ड, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सिलेंस अवार्ड आदि ।

अटाल के निवासी किसान प्रेम चंद शर्मा को पदमश्री सम्मान

पहाड़ पर खेती के अभिनव प्रयोगों ने दिलाया सम्मान
त्यूणी। देहरादून जिले के दूरस्थ क्षेत्र अटाल के निवासी किसान प्रेम चंद शर्मा को खेती, बागवानी को लेकर किए गए उनके प्रयोगों ने देश के प्रतिष्ठित पदमश्री सम्मान दिलाने में अहम भूमिका अदा की है।  शर्मा को इससे पहले भी खेती को लेकर किए गए उनके अभिनव प्रयोगों को लेकर कई सम्मान मिल चुके हैं। नाबार्ड जैसी एजेंसी को भी सलाह देते रहे हैं। चकराता में समुद्र तल से 940 मीटर ऊंचाई पर स्थित अटाल गांव निवासी प्रेमचंद शर्मा आठवीं पास हैं। उनके चार बेटे नौकरी करते हैं, जबकि, वे स्वयं खेती करते हैं। शर्मा अटाल क्षेत्र के पहले किसान हैं, जिन्होंने सिंचाई के लिए ड्रिप तकनीक का प्रयोग किया। धान, गोभी की सिंचाई के लिए वह मिनी ्प्रिरंकलर का प्रयोग करते हैं। ड्रिप सिंचाई तकनीक के लिए पानी जुटाने का उनका अपना खास तरीका है। 

अब तक मिले सम्मान — किसान भूषण, किसान सम्मान, प्रगतिशील किसान सम्मान, विस्मृत नायक सम्मान, जगजीवन राम किसान सम्मान। आईसीएआर सम्मान।

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *