जेलों में सी0सी0टी0वी कैमरे 10 करोड़; प्रीतम सिंह पंवार

03.08.16 copy(www.himalayauk.org) UK Leading Digital Newsportal ;CS JOSHI- EDITOR
UTTRAKHAND प्रदेश के आवास, शहरी विकास, उद्यान, राजीव गांधी शहरी आवास, पशुपालन, मत्स्य पालन, चारा एवं चारागाह विकास, जेल, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने विधान सभा स्थित सभाकक्ष में होमगार्डस एवं कारागार विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने अधिकरियों से कहा कि शासन द्वारा अवमुक्त बजट का सदुपयोग किया जाय। विधान सभा निर्वाचन हेतु शासन द्वारा समय से 5 करोड़ रू0 अवमुक्त किया जा चुका है। जिससे आने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिकोण दिया गया है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकोष हेतु जो 30 लाख रू0 शासन द्वारा अवमुक्त किया गया है। उसका सही ढंग से सदुपयोग करते हुए मृतक आश्रितों के कल्याणार्थ भी कार्य करें। बैठक में उन्होंने नागरिक सुरक्षा को भी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में उन्होंने कारागारों में सी0सी0टी0वी0 कैमरे योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जेलों में सी0सी0टी0वी कैमरे अत्यन्त आवश्यक हैं। जिसमें लगभग 10 करोड़ रू0 की लागत से पूरे प्रदेश की जेलों में लगायें जो सकेंगे। उन्होंने इसमें अधिकारियों से कहा कि इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पैंसों की व्यवस्था शीघ्र करवाई जायेगी। इसका प्रस्ताव महानिरिक्षक जेल को शीघ्र बनाने को कहा। बैठक में उनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी में प्रस्तावित जेल की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गयी।
बैठक में उन्होंने हरिद्वार जेल की 120 बैरकों के निर्माणार्थ जो धन उपयोग में लाया क्या है। उसकी उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी शीघ्र देने हेतु कहा।
बैठक में उन्होंने कहा कि जेलों के आवासिय भवनों का निर्माण एवं रिनोवेशन का कार्य भी सुचारू रूप से सम्पन्न करा लिया जाये। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो बजट शासन द्वारा अवमुक्त कर दिया गया है। उसका समुचित सदुपयोग किया जाये तथा अवशेष बजट हेतु शीघ्र अवमुक्त कराने हेतु प्रयास किये जाये।
बैठक में सचिव गृह कारागार विनोद शर्मा, अपर महानिदेशक प्रशासन होमगार्डस रामसिंह मीणा, महानिरिक्षक जेल डाॅ0 पी0वे0के प्रसाद एवं होमगार्डस एवं कारागार के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *