अनुकरणीय कार्य करने वाले सेवादारों का सम्मान

बालाजी सेवा समिति ने सेवादारों का सम्मान किया
देहरादून। श्रीश्री बालाजी सेवा समिति ने आज निर्धन कन्याओं के विवाह में बेहद अनुकरणीय कार्य करने वाले सेवादारां व सहयोगियों को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, लालचन्द शर्मा, समिति के संरक्षक आर0के0 गुप्ता, श्रवण वर्मा, ओ0पी0 जैन, आर0सी0 गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता, मदन मोहन वार्ष्णेय, रामकुमार अग्रवाल, कुलभूषण अग्रवाल, गगन अग्रवाल के हाथों सेवादारों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज के दौर में जहां एक बेटी का विवाह सम्पन्न कराने के लिए बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है वहीं समिति इतनी बड़ी संख्या में निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर समाज में एक नई मिसाल पेश कर रही है। मैं समिति के इस बेहतरीन कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं।

समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि समिति 7 वर्षो में अब तक 126 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुकी है। ये सभी निर्धन कन्यायें उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से चयनित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘कन्यादान महादान’’ के संकल्प के अलावा समिति ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ आदि सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर चलाती रहती है। समिति वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृव्द्ध भवन के निर्माण को लेकर आगे बढ़ रही है।

इस भवन में पठन-पाठन, साहित्य से जुड़ी किताबों के अलावा वृद्धजनों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जायेगा। महासचिव मनोज खण्डेलवाल ने समिति के द्वारा किये गये अन्य सामाजिक कार्यो के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। सम्मानित सेवादारों में राकेश अग्रवाल, अरूण शर्मा, ठाकुर दत्त गुसांई, संजय गिरि, पंकज कोहली, अजय सरीन, राजीव अग्रवाल, रजत चौहान, के0सी0 गुप्ता, मोहन लाल, विजय खण्डेलवाल,देवेन्द्र सिंह, राजेश मारवाह, अजय गुप्ता, पवन गुप्ता, संजय अग्रवाल, नीरज गर्ग, रश्मी मित्तल, गीता नेगी, ममता गर्ग, कविता अग्रवाल, कविता खण्डेलवाल, मिथलेश गुप्ता, रोहित मल्होत्रा, अभिनव गोयल, संजय मिल्तल, विपिन मित्तल, अनिल शर्मा, रितेश गर्ग, मनमोहन अग्रवाल, अखिल गुप्ता, संजय शर्मा, विजय बिष्ट, उमाशंकर रघुवंशी, दीपक गुप्ता, सपना गर्ग, पंकज चांदना, किरन ठाकुर, अरविन्द नैथानी, राजीव अग्रवाल, हेमा रावत, विजय गुप्ता, दीपक खण्डेलवाल, विपिन जैन, दयाराम गुप्ता, कृष्णा देवी, कंचन लखेड़ा, सरिता अग्रवाल, चित्रा शर्मा, यशपाल शर्मा, राजेश अग्रवाल, मिनाक्षी कम्बोज, मीरा चौरासिया, भावना बिष्ट, नीतू वालिया, पुष्पा, आनन्द, लक्ष्मी नागपाल, राजेश चौरिसिया अविनाश अग्रवाल, रामपाल धीमान, ज्ञान चन्द धीमान, मुकेश गर्ग, अनिता अग्रवाल, ज्योति चांदना, अल्का गुप्ता, रीता खत्री, सुमित्रा देवी, कविता साहनी, देवेन्द्र साहनी, दुष्यन्त बडोला, घनश्याम यादव, गीता वर्मा, सविता तयाल, अरविन्द तयाल, अशोक नागपाल आदि शामिल रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज के दौर में जहां एक बेटी का विवाह सम्पन्न कराने के लिए बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है वहीं समिति इतनी बड़ी संख्या में निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर समाज में एक नई मिसाल पेश कर रही है। मैं समिति के इस बेहतरीन कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं।

मेरठ से आये ओ0पी0 जैन ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी बसाओ के लक्ष्य को भी समिति प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने समिति की इस बेहद अनुकरणीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर श्रवण वर्मा, आर0के0 गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, महासचिव मनोज खण्डेलवाल के अलावा मनमोहन लखेड़ा, मेजर प्रेम सिंह रावत, एस0पी0 शर्मा, अशोक गुप्ता, उमा शकर, रघुवंशी, चन्द्रेश अरोड़ा दीपक अग्रवाल कैप्टन रमेश रावत, कैप्टन आर0एल0 नौटियाल, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, सबमेजर शंकर सिंह क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

हिमालयायूके न्‍यूज पोर्टल ब्‍यूरो www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND; Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER ) Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ; Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us) whatsup Mob. 9412932030; CS JOSHI- EDITOR ; H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)

हिमालयायूके में सहयोग हेतु-
Yr. Contribution: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *