जीबी पंत जी की १२९ वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी

govind-ballabh-pant-ki-pratima-par-malyarpan-karte-dm-sahabहरिद्वार पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम # चमोली १२९ वीं जयन्ती पर आज जनपद में धूमधाम से मनायी
हरिद्वार – देवपुरा चैक हरिद्वार में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा पंत जी के जन्म दिवस को हम गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं। सन् 1887 से 1961 के बीच पंत जी ने अपने कार्यों से ऐसी छाप छोड़ी जो आज तक हमारा मार्गदर्शन करती है।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि पंत जी के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान किये प्रयासों से हमें स्वतंत्रता मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत के गृहमंत्री जैसे पदों को सुशोभित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जीवन सिंह नागन्याल, नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, पार्षद राजकुमार इत्यादि उपस्थित थे।

चमोली१० सितंबर २०१६
भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की १२९ वीं जयन्ती पर आज जनपद में धूमधाम से मनायी गई, इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पन्त जी की मूर्ति पर मुख्य विकास अधिकारी मंगेष घिल्डियाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि अर्पित करते हुये कहा कि पन्त जी ने साइमन कमिषन के विरोध में प्रदर्षन कर एक ऐतिहासिक लडाई लडी और समाज से इन बुराइयों को मिटाने में अपनी अह्म भूमिका निभाई। उनका राजनैतिक क्षेत्र के साथ ही एक कुषल प्रषासक एवं सफल वक्ता के रूप में देष सेवा में एक सहारानीय योगदान रहा है।
उन्होने उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के समग्र विकास के लिये भी समर्पित भाव से कार्य किया। कहा हमे उनके इस देष प्रेम की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनके पद चिन्हो पर चलकर देष प्रदेष के विकास मे अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके अपर जिलाधिकारी एस. के. बरनवाल ने भी पंडित जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर श्रद्धाजलि अर्पित की ,एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियो ने भी पंडित जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयो में पन्त जी के जीवन पर आधारित निबन्ध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *