भारत के शीर्ष संस्थानों /विश्वविद्यालय का दर्जा इस बार

भारतीय संस्थानों की रैंकिंग  #बेंगलुरु आईआईएससी  भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय #100 यूनिवर्सिटीस में से टॉप 10# भारत के टॉप 10 कॉलेज #www.himalyauk.org (Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper) publish at Dehradun & Haridwar 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एनआईआरएफ के तहत भारतीय संस्थानों की रैंकिंग का दूसरा संस्करण जारी किया. इसके तहत बेंगलुरु आईआईएससी को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है. शभर में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की इस वर्ष की रैंकिंग सोमवार (3 अप्रैल) तीन को घोषित कर दी गई है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा यह सूची जारी की गई है। इस बार ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद’ (नैक) और ‘नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिएशन’ (एनबीए) ने यह सूची जारी की है। वहीं इस साल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइन्स (आईआईएस) ने पहले कॉलेजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जामिया हमदर्द फार्मास्यूटिकल्स लिस्ट में टॉप पर है। ऐसे ही एक लंबी लिस्ट मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। देश उन टॉप कॉलेजों, यूनिवर्सिटीस के बारे में जो देश में सर्वश्रेष्ठ हैं।
एनआईआरएफ ने विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रबंधन संस्थाओं के लिए गत वर्ष चार अप्रैल को पहली भारतीय रैंकिंग, 2016 प्रस्तुत की थी. मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया रविवार को बताया था कि एनआईआरएफ पांच व्यापक मापदंडों के आधार पर संस्थानों को रैंकिंग प्रदान करता है. इनमें शिक्षण-अधिगम संसाधन, अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रक्रियाएं, पहुंच एवं समावेशिता, अवर स्नातक परिणाम और अवधारणा जैसे मानक शामिल हैं. पिछले साल इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 3563 संस्थानों को शामिल किया गया और इस साल कुछ कम संस्थान शामिल हुए हैं. इस वर्ष 2735 संस्थानों ने हिस्सा लिया है जिनमें 43 मेडिकल कॉलेज और 49 लॉ कॉलेज पहली बार इसमें शामिल हुए हैं.

मंत्री ने कहा था कि इसमें देश के संस्थानों की रैंकिंग को वैज्ञानिक तरीके से मापा जाता है जिससे छात्रों को शिक्षण संस्थान का चुनाव करने में मदद मिल सके. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्थानों की रैंकिंग के बारे में मंत्रालय का कहना है कि वैश्विक स्तर पर भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग को लेकर उनमें सुधार की काफी संभावनाएं हैं. मंत्रालय का कहना है कि इस प्रक्रिया में 80-90 हजार विद्वान अमेरिका और पश्चिमी देशों के होते हैं लेकिन भारत सरकार अब भारतवंशी समुदाय को इस संबंध में अपने साथ जोड़ रही है तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों को यहां पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया जाता है जिससे निश्चित रूप से सुधार होगा.
टॉप यूनिवर्सिटी
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISC), बेंगलुरु
2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, चेन्नई
3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी. बॉम्बे
4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, खड़गपुर
5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, दिल्ली
6. जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU), नई दिल्ली
7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, कानपुर
8.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, गुवाहाटी
9.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, रुड़की
10.बीएचयू, वाराणसी
भारत के टॉप 10 कॉलेज
1.मिरांडा हाउस, दिल्ली
2.लोयोला कॉलेज, मद्रास
3.श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली
4.बिशॉप हेबर कॉलेज, तिरिचुपुली
5.आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
6.सेंट जेवियर कॉलेज, कलकत्ता
7.लेडी श्री राम कॉलेज
8.दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली
9.दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, नई दिल्ली
10.वुमन क्रिश्चयन कॉलेज, मद्रास
टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, मद्रास
2.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, बॉम्बे
3.इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, खड़गपुर
4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, दिल्ली
5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, कानपुर
6. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, रुड़की
7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, गुवाहाटी
8. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
9. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
10. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी, हैदराबाद
टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, अहमदाबाद
2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, बेंगलुरु
3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, कलकत्ता
4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, लखनऊ
5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, काजीकोड़
6. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, दिल्ली
7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, खड़गपुर
8. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, रुड़की
9. जमशेदपुर लेबर रिलेशन इंस्टिट्यूट, जमशेदपुर
10. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, इंदौर
100 यूनिवर्सिटीस में से टॉप 10
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइन्स, बेंगलुरु
2. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
4. जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च, बेंगलुरु
5. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
6. अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई
7. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, तेलंगाना
8. यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली
9. अमृता विश्वा विद्यापीथम, कोयंबटूर, तमिलनाडु
10. सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *