उत्‍तराखण्‍ड की बेटी नीमा दिल्ली की नई महापौर

निर्विरोध निर्वाचन 22 मई  को  #नीमा भगत पूर्वी दिल्ली नगर निगम की नई महापौर बनेंगी # पूर्वी दिल्ली में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के मूल निवासी रहने के चलते भाजपा ने उनको महापौर बनाने का निर्णय लिया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 24 से भाजपा पार्षद नीमा भगत पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर होंगी। भाजपा ने उत्तराखंड़ मूल की नीमा भगत को पूर्वी दिल्ली नगर निगम का महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया है। उनका 22 मई को सदन की बैठक में निर्विरोध निर्वाचन होगा, पूर्वी दिल्ली इस क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम के 40 वार्ड शामिल हैं। लगभग 25 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में 16 लाख मतदाता हैं।

www.himalayauk.org (Leading Web & Print Media) publish at Dehradun & Haridwar; 
महापौर एवं उप महापौर तथा सदन से स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन  भाजपा और आम आदमी पार्टी सहित कुल आठ पार्षदों ने अपने- अपने नामांकन पत्र निगम सचिव कार्यालय में दाखिल किये।
पूर्वी वार्ड नंबर 24 से भाजपा पार्षद नीमा भगत ने महापौर, वार्ड नंबर 12 से भाजपा पार्षद बिपिन बिहारी सिंह ने उपमहापौर, स्थायी समिति के सदस्य के लिए प्रवेश शर्मा (भाजपा), संतोष पाल (भाजपा), सतपाल सिंह (भाजपा), किरन (भाजपा), कंचन महेश्वरी (भाजपा) और वार्ड नंबर 48 से आम आदमी पार्टी की पार्षद रेखा त्यागी।
पूर्वी निगम के इन पदों के लिए चुनाव 22 मई को निगम की बैठक में होंगे। पूर्वी निगम में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में उनका उक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम – इस क्षेत्र के अंदर निम्न दिल्ली विधान सभा क्षेत्रों में शामिल हैं: कोंडली पटपड़गंज लक्ष्मी नगर विश्वास नगर कृष्णा नगर गांधी नगर शाहदरा जंगपुरा
गीता कॉलोनी की नवनिर्वाचित निगम पार्षद नीमा भगत पूर्वी दिल्ली नगर निगम की नई महापौर बनेंगी। उन्होंने भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय किए जाने के बाद पटपड़गंज स्थित निगम मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा भाजपा की ओर से उप महापौर पद के लिए विपिन बिहारी सिंह ने पर्चा भरा।
स्थानीय समिति के छह सदस्यों के लिए नामांकन भरा जाना था, जिसमें से पांच सदस्यों में भाजपा की ओर से प्रवेश शर्मा, सतपाल सिंह, किरण वैद्य, कंचन माहेश्वरी और संतोष पाल ने नामांकन दाखिल किया। चूंकि सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया इस वजह से इन सभी के मनोनयन की औपचारिक घोषणा बाकी है। आगामी 22 मई को पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।
विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी तय करने को लेकर पूर्वी निगम मुख्यालय में शुक्रवार को 11.30 बजे से निगम के वरिष्ठ नेताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल के अलावा प्रदेश की ओर से प्रतिनिधि बनकर भाजपा नेता बीपी पांडेय पहुंचे थे।

Mail; csjoshi_editor@yahoo.in    Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *