वैदिक मंत्रों से याददाश्त और सोच बढ़ती है – साइंटिफिक अमेरिकन जरनल

एक अमेरिकी पत्रिका में दावा किया गया है कि वैदिक मंत्रों को याद करने से दिमाग के उसे हिस्से में बढ़ोतरी होती है जिसका काम संज्ञान लेना है, यानी की चीजों को याद करना है। डॉ जेम्स हार्टजेल नाम के न्यूरो साइंटिस्ट के इस शोध को साइंटिफिक अमेरिकन नाम के जरनल ने प्रकाशित किया है। न्यूरो साइंटिस्ट डॉ हार्टजेल ने अपने शोध के बाद ‘द संस्कृति इफेक्ट’ नाम का टर्म तैयार किया है।

आक्रांतानों ने यहां के धर्म और धर्मग्रंथों को मिटाने के भरपूर प्रयास किए जाकि इतिहस से इस धर्म और संस्कृति का नामोनिशान मिट जाए और नया धर्म स्थापित हो, लेकिन जब यह जाना किया कि लाखों की संख्‍या में ब्राह्मणों ने अपने चित्त या मन में वेदों को कंठस्थ कर रखा है तो उन्होंने संस्कृत पाठशालाओं और गुरुकुलों को नष्ट करना शुरू किया और ब्राह्मणों को धर्मान्तरित किया। ऐसे समय में उत्तर भारत के जंगलों में बचे हुए ब्राह्मण और दक्षिण भारत के वेदपाठियों ने वेदमन्त्रों का रक्षण किया। www.himalayauk.org (Leading Digtital Newsportal & Print Media) publish at Dehradun & Haridwar; by CS JOSHI- EDITOR 

 

प्रारंभिक वैदिक काल में कागज तो होते नहीं थे। तब लोग ताड़पत्रों पर या फिर शिलाखंडों पर लिखते थे। लेकिन जब हजारों लोगों को सिखाने की बात हो तो? और भी कई कारण थे जिसके चलते ज्ञान को संवरक्षित करने के लिए मनुष्य के चित्त को ही कागज बना दिया गया। सभी वेदमंत्रों की संभाल बिना किसी कागज-स्याही के ही की गयी है। अर्थात प्राचीनकाल के लोगों ने वेदों को कंठस्थ करने की एक परंपरा शुरू की। यहां यह बताना जरूरी है कि कोई भी किताब को सिर्फ रटने से वह कंठस्थ नहीं होती। वह लंबे समय तक याद रहे इसके लिए एक खास छंद और व्याकरणबद्ध विधि की खोज की गई। इसी विधी को भी वैदिक ऋषियों ने कई प्रकारों में बांटा है।

 

वह अपने रिपोर्ट में लिखते हैं कि भारतीय मान्यता यह कहती है कि वैदिक मंत्रों का लगातार उच्चारण करने और उसे याद करने की कोशिश से याददाश्त और सोच बढ़ती है। इस धारणा की जांच के लिए डॉ जेम्स और इटली के ट्रेन्टो यूनिवर्सिटी के उनके साथी ने भारत स्थित नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर के डॉ तन्मय नाथ और डॉ नंदिनी चटर्जी के साथ टीम बनाई। ‘द हिन्दू’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट की इस टीम ने 42 वॉलंटियर्स को चुना, जिनमें 21 प्रशिक्षित वैदिक पंडित (22 साल) थे। इन लोगों ने 7 सालों तक शुक्ला यजुर्वेद के उच्चारण में पारंगत हासिल की थी। ये सभी पंडित दिल्ली के एक वैदिक स्कूल के थे। जबकि एक कॉलेज के छात्रों में 21 को संस्कृत उच्चारण के लिए चुना गया। इस टीम ने इन सभी 42 प्रतिभागियों के ब्रेन की मैपिंग की। इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर के पास मौजूद इस तकनीक से दिमाग के अलग अलग हिस्सों का आकार की जानकारी ली जा सकती है। टीम ने जब 21 पंडितों और 21 दूसरे वालंटियर्स के ब्रेन की मैपिंग की तो दोनों में काफी अंतर पाया गया। उन्होंने पाया कि वे छात्र जो संस्कृत उच्चारण में पारंगत थे उनके दिमाग का वो हिस्सा, जहां से याददाश्त, भावनाएं, निर्णय लेने की क्षमता नियंत्रित होती है, वो ज्यादा सघन था। इसमें ज्यादा अहम बात यह है कि दिमाग की संरचना में ये परिवर्तन तात्कालिक नहीं थे बल्कि वैज्ञानिकों के मुताबिक जो छात्र वैदिक मंत्रों के उच्चारण में पारंगत थे उनमें बदलवा लंबे समय तक रहने वाले थे। इसका मतलब यह है कि संस्कृत में प्रशिक्षित छात्रों की याददाश्त, निर्णय लेने की क्षमता, अनुभूति की क्षमता लंबे समय तक कायम रहने वाली थी।

 

दुनिया के प्रथम ग्रंथ वेद में आज तक कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसका कारण है उसके छंदबद्ध होने की अद्भुत शैली और वेदपाठ करने की खास विधि। यही कारण है कि उनमें किसी भी प्रकार का जोड़-घटाव नहीं किया जा सकता। शोधकर्ता मानते हैं कि वेदों के मूल दर्शन और ज्ञान को सुरक्षित रखने की ऋषि-मुनियों ने एक तकनीक खोजी थी जिसके बल पर ही यह संभव हो पाया और आज तक वेद अपरिवर्तनशील बने रहे। हालांकि कुछ विद्वानों का यह भी मानना है कि वेद के कुछ सूत्र खो गए हैं और छंदों के बीच के शब्दों में हेरफेर किए गए हैं। बहुत से विद्वान मैक्समूलर पर हिन्दू धर्मग्रंथों को विकृत करने का आरोप लगाते हैं। यह भी कहा जाता है कि मैक्समूलर, विलियम हंटर और लॉर्ड टॉमस बैबिंग्टन मैकॉले इन तीन लोगों के कारण भारत के धर्म और इतिहास का विकृतिकरण हुआ है। भारतीय समाज को तोड़ने के लिए यह सारा षड़यंत्र रचा गया। हालांकि यह विवाद का विषय है। लेकिन हम यहां बताना चाहते हैं कि किस तरह वेदपाठ किया जाता है।

वेदमन्त्रों या छंदों के शब्दों को साथ में विविध प्रकारों में बांधा गया है, जैसे- ‘वाक्य’, ‘पद’, ‘क्रम’, ‘जटा’, ‘माला’, ‘शिखा’, ‘रेखा’, ‘ध्वज’, ‘दंड’, ‘रथ’ और ‘घन’। ये सभी एक वैदिक मंत्र के शब्दों को विविध क्रम-संचयों में पढ़ने की विधि को प्रस्तुत करते हैं।

ऋषियों ने शब्द के प्रत्येक अक्षर को उच्चारित करने में लगने वाले समय को निर्धारित किया और समय की इस इकाई या समय के अंतराल को ‘मंत्र’ नाम दिया। वेद मन्त्रों को शुद्धस्वरूप में उच्चारित करने के लिए विधिवत विश्वसन क्रिया के द्वारा शरीर के एक खास हिस्से में वांछित स्पंदन निर्माण करने की प्रक्रिया के विज्ञान को जिस वेदांग में बताया गया है, उसे ‘शिक्षा’ कहते हैं। यदि आप वैदिक मंत्र को संहिता में देखें तो आपको अक्षरों के पीछे कुछ चिन्ह मिलेंगे। यह चिन्ह ‘स्वर चिन्ह’ कहलाते हैं, जो मन्त्रों की उच्चारण पद्धति को दर्शाते हैं। इन चिन्हों से यह पक्का हो जाता है कि वेद मन्त्रों में अक्षर, मात्रा, बिंदु, विसर्ग का भी बदलाव नहीं हो सकता है।

www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) 

Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper, Available in FB, Twitter & whatsup Groups & All Social Media.

Mail; himalayauk@gmail.com Mob. 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *