सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक

मेडिटेशन के नवीन आयाम

देहरादून 15 जून, 2017(सू.ब्यूरो)

लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़े रुड़की-देवबन्द विशेष रेल मार्ग परियोजना प्रस्ताव को आखिरकार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रयास जमीन पर लेकर आये हैं। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव श्री पी.के. सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में 27 किमी विशेष रेल मार्ग को मंजूरी दे दी गयी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से इस परियोजना पर फैसला लेने की मांग की थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद देहरादून-दिल्ली रेल का सफर 2 घण्टे कम हो जाएगा। यही नहीं इस मार्ग के पूरा होने के बाद चार धाम रेल यात्रा भी आसान हो जाएगी। साथ ही चीन सीमा तक सामरिक दृष्टिकोण से पहुंच भी सुगम होगी।
इस हाई लेवल बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव श्री एस.रामास्वामी सहित रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, वित्त सचिव और यूपी के मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

देहरादून 15 जून, 2017(मी0से0)
योग मेडिटेशन, व्यक्तित्व के मजबूत पक्ष को सामने लाकर कमजोरियों से छुटकारा दिलाता है। यह विधान सभा कक्ष में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कही।
उन्होंने विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय प्राचीन वैज्ञानिक पद्वति में योग मेडिटेशन का प्रमुख स्थान है। इसकी सहायता से हम अप्रत्याशित उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। योग मेडिटेशन हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इस ऊर्जा का प्रयोग हम अपने कैरियर जाँब, जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने में कर सकते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग मेडिटेशन को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिलाया है। इस प्रयास के रूप में योग मेडिटेशन के क्षेत्र में लेखन का कार्य महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को अत्यन्त सरल शब्दों में इस प्रकार प्रस्तुत किया गया है कि जिससे आम जनता इसका लाभ ले सके।

HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND www.himalayauk.org

(Leading Newsportal & Daily Newspaper) 

Publish at Dehradun & Haridwar. Mail; csjoshi_editor@yahoo.in, himalayauk@gmail.com
Mob. 9412932030;

Availble in: FB, Twitter, whatsup Groups (Lic. by TRAI),  & all News Websites. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *