1 जुलाई 2026 (बुधवार)धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद महत्वपूर्ण ;भगवान विष्णु की आराधना और भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व

1 जुलाई 2026 (बुधवार) का पंचांग यहाँ दिया गया है। यह विवरण हिंदू पंचांग के अनुसार है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि & सूर्योदय: 05:29 बजे सूर्यास्त: 19:13 बजे & आज का सरल शुभ उपाय 👉 भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र की 108 बार जप करें। इससे आर्थिक बाधाएँ कम होने तथा मन की शांति प्राप्त होने की मान्यता है।

By Chandra Shekhar Joshi Mob. 9412932030

आषाढ़ माह में नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस या श्रीमद्भागवत का पाठ करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस पूरे महीने सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक, गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा और महीने की दोनों एकादशियों का व्रत रखने का भी विशेष महत्व है।

आषाढ़ माह का शुभारंभ (Ashadha Maas Start) हो गया है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी मास में भगवान विष्णु की आराधना और भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है और पूजा-पाठ, जप, तप तथा दान-पुण्य का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 

आषाढ मास): कल बुधवार का दिन है और पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो 07:40:49 तक रहेगी। कल का नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है जो रात्रि 06:52:06 तक रहेगा। करण में कौलव 07:40:49 तक, तैतिल हैं, तथा योग एन्द्र है। सूर्योदय हुआ है 05:26:31, सूर्यास्त शाम 19:23:01 होगा। चंद्रमा धनु – 13:32:21 तक राशि में रहेगा और रात्रि 20:38:59 चंद्रोदय तथा 06:15:59 को चंद्रास्त होगा। संवत्सर की बात करें तो शक संवत 1948 पराभव, विक्रम संवत 2083 और काली संवत 5127 चल रहा है।

बुधवार प्रतिपदा तिथि 07:38 बजे तक, फिर द्वितीया 09:38 (कल) बजे तक रहेगी। पूर्व आषाढ़ा नक्षत्र 06:50 बजे तक, उसके बाद उत्तर आषाढ़ा 09:26 (कल) बजे तक रहेगा। आज का योग ऐन्द्र 16:03 बजे तक, फिर वैधृति योग 16:38 (कल) बजे तक। कौलव करण 07:38 बजे तक, उसके बाद तैतिल 20:40 बजे तक, फिर गर 09:38 (कल) बजे तक। महत्त्वपूर्ण नए कार्य राहु काल (12:24 से 14:09) के दौरान टालें। चन्द्रमा धनु राशि में है और सूर्य मिथुन राशि में

आषाढ़ मास में जरूरतमंद लोगों को अन्न, जल, वस्त्र, छाता, जूते, फल और दक्षिणा का दान करना पुण्यदायकारी माना गया है। इस महीने में वर्षा ऋतु की शुरुआत होने के कारण जीव-जन्तुओं के लिए साफ पानी की व्यवस्था करना और गौ सेवा करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ मास में किया गया दान कई गुना फल प्रदान करता है।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार आषाढ़ मास, विशेषकर देवशयनी एकादशी के बाद, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य बड़े मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। इस महीने तामसिक भोजन, नशे का सेवन, क्रोध, झूठ, अपशब्द और किसी का अपमान करने से भी बचना चाहिए। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर संयमित जीवनशैली अपनाना इस माह का प्रमुख संदेश माना गया है। आषाढ़ माह से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है, इसलिए इस समय खानपान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। इस महीने में बासी भोजन, दूषित पानी और अत्यधिक तला-भुना भोजन खाने से बचें। इसके अलावा स्वच्छता बनाए रखें और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बैलेंस डाइट लें। इस महीने में धार्मिक अनुशासन के साथ सेहत संबंधी सावधानियां भी जरूरी हो जाती हैं।

वाहन खरीदने के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। नया वाहन घर लाने से पहले उस पर स्वास्तिक बनाना और पूजा करना शुभ माना जाता है। वाहन की पहली यात्रा से पहले भगवान का स्मरण करना और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया वाहन जीवन में सुख-सुविधा और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

ज्योतिष शास्त्र में वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि, शुभ नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है। साल 2026 के जुलाई महीने में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इस महीने में श्रवण, शतभिषा, रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, हस्त और अनुराधा जैसे शुभ नक्षत्रों का संयोग बनेगा। हालांकि कुछ तारीखों पर शुभ नक्षत्र नहीं होने या तिथि अनुकूल नहीं होने के कारण वाहन खरीदने से बचने की सलाह दी गई है।

जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ अवसर मिलेंगे। महीने की शुरुआत से ही वाहन खरीद के लिए अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं। इन शुभ समयों में नया वाहन खरीदना और घर लाना शुभ माना जाएगा।

2 जुलाई 2026

2 जुलाई 2026, गुरुवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र और तृतीया तिथि का संयोग बन रहा है। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 09:37 बजे से शुरू होकर 3 जुलाई सुबह 05:28 बजे तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार श्रवण नक्षत्र शुभ और स्थिर नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक लाभ देने वाली मानी जाती हैं।

3 जुलाई 2026

3 जुलाई 2026, शुक्रवार को भी वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र और तृतीया तिथि का प्रभाव रहेगा। वाहन खरीदने का शुभ समय सुबह 05:28 बजे से 11:20 बजे तक रहेगा। शुक्रवार का दिन सुख-सुविधाओं और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन वाहन खरीदना शुभ फल देने वाला माना जाता है।

5 जुलाई 2026

5 जुलाई 2026, रविवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ योग बन रहा है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और पंचमी-षष्ठी तिथि का संयोग रहेगा। वाहन खरीदने का शुभ समय सुबह 05:28 बजे से दोपहर 03:12 बजे तक रहेगा। शतभिषा नक्षत्र को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस समय खरीदा गया वाहन सुख और सुविधा प्रदान करने वाला माना जाता है।

8 जुलाई 2026

8 जुलाई 2026, बुधवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन रेवती नक्षत्र और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:30 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा। रेवती नक्षत्र को शुभ और कल्याणकारी नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए शुभ कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।

12 जुलाई 2026

12 जुलाई 2026, रविवार को वाहन खरीदने के लिए अच्छा समय रहेगा। इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बनेगा। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:32 बजे से रात 10:29 बजे तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र को बहुत शुभ नक्षत्रों में गिना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुओं में वृद्धि और शुभता आती है।

19 जुलाई 2026

19 जुलाई 2026, रविवार को भी वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन हस्त नक्षत्र और षष्ठी तिथि का संयोग रहेगा। वाहन खरीदने का शुभ समय शाम 06:12 बजे से 20 जुलाई सुबह 03:29 बजे तक रहेगा। हस्त नक्षत्र को कार्यों में सफलता और स्थिरता देने वाला माना जाता है। इस दिन वाहन खरीदना शुभ माना जाएगा।

24 जुलाई 2026

24 जुलाई 2026, शुक्रवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ योग बन रहा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र और दशमी-एकादशी तिथि का संयोग रहेगा। वाहन खरीदने का शुभ समय सुबह 05:38 बजे से 25 जुलाई सुबह 04:36 बजे तक रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को शुभ और सफलता देने वाला नक्षत्र माना जाता है। इस समय वाहन खरीदना शुभ फलदायी माना जाता है।

29 जुलाई 2026

29 जुलाई 2026, बुधवार को वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र और पूर्णिमा-प्रतिपदा तिथि का संयोग बन रहा है। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर 03:37 बजे से 30 जुलाई सुबह 05:41 बजे तक रहेगा। श्रवण नक्षत्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस समय खरीदा गया वाहन सुख और समृद्धि प्रदान करता है।

30 जुलाई 2026

30 जुलाई 2026, गुरुवार को भी वाहन खरीदने के लिए शुभ समय रहेगा। इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से रात 09:30 बजे तक रहेगा। गुरुवार का दिन शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इसलिए इस दिन वाहन खरीदना शुभ फल देने वाला माना जाता है।

जुलाई 2026 में इन तारीखों पर न खरीदें वाहन

जुलाई 2026 में कुछ तारीखों पर वाहन खरीदने के लिए शुभ समय उपलब्ध नहीं रहेगा। 1 जुलाई को शुभ नक्षत्र नहीं होने के कारण वाहन खरीदना अनुकूल नहीं माना जाएगा। वहीं 4 जुलाई, 7 जुलाई, 11 जुलाई, 18 जुलाई, 21 जुलाई, 25 जुलाई और 28 जुलाई को वाहन खरीदने के लिए वर्जित दिन बताया गया है।

इसके अलावा 6 जुलाई, 9 जुलाई, 10 जुलाई, 16 जुलाई, 17 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई को भी शुभ नक्षत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन खरीदने से बचना चाहिए। कुछ तारीखों पर उपलब्ध मुहूर्त मध्यरात्रि के बाद होने के कारण भी उन्हें वाहन खरीद के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *