18 मार्च को चार वर्ष पूर्ण -वायदे पूरा- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून 21 फरवरी, 2021 (सू.ब्यूरो)     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मिंयावाला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

हरिद्वार दिनांक 21 फरवरी 2021। माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के विशेष कार्याधिकारी अभय सिंह रावत ने महाकुम्भ के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के साथ ही महाकुम्भ 2021 के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स, एलईडी स्क्रीन आदि लगाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। प्रदेश की जनता से जो वायदे किये गये, राज्य सरकार उन वायदों को पूरा कर रही है। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। 2017 में जो विजन डोक्यूमेंट बनाया था, उसमें से 85 प्रतिशत से अधिक कार्य कर चुके हैं। जो घोषणाएं की गई हैं, उनकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है। अधिकांश घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सड़कों के विकास में विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिछले 17 साल में जितनी सड़के बनी लगभग उतनी सड़के पिछले 03 साल और दस माह में राज्य में बनाई गई। इस अवधि में 11 हजार किमी सड़कें बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में 06 लाख पानी के कनेक्शन दिये जा चुके हैं। इसके लिए पहले 2360 रूपये में उपभोक्ता को पानी का कनेक्शन लेना पड़ता था। 2022 तक सबको पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी गरीबों को भी मात्र 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में भी जल जीवन मिशन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पति की पैतृक सम्पति में उनको अधिकार दिलाने का कार्य किया है। उत्तराखण्ड यह निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य है। यह सुधार आने वाले समय में समाज की दिशा और दशा को बदलेगा। महिलाओं को अब बैंक लोन लेने में परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2008 में जब में प्रदेश का कृषि मंत्री था तब जनपद चमोली में मेरी मुलाकात विश्वेश्वरी देवी से हुई। उन्होंने मेरे समक्ष यह बात रखी थी कि पति की संपति में महिलाओं को बराबरी का अधिकार होना चाहिए। तब से मेरे जहन में यह बात थी। जनधन खातों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। राज्य में जल्द घसियारी कल्याण योजना लाई जा रही है। राज्य में हर वर्ष सैकड़ों महिलाओं की जंगल में घास लाने के दौरान अनेक कारणों से मौत हो जाती है। राज्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इस योजना के लिए इस बार बजट में प्राविधान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संस्थागत सुधार की दिशा में भी राज्य सरकार प्रयासरत है। ई-कैबिनेट के लिए राज्य सरकार को अवार्ड मिला। ई-कैबिनेट से पर्यावरण संरक्षण एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली की शुरूआत की गई है। आज राज्य में 150 ऑफिस ई-ऑफिस हो चुके हैं। ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण को भी ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राज्य में 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया है। इस योजना से अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं। राज्य में शहीद सैनिकों एवं अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों के आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजित किया जा रहा है। देहरादून में पंचम धाम सैन्यधाम बनाया जा रहा है। राज्य में 90 प्रतिशत डिग्री कॉलेज के अपने भवन बन चुके हैं। जल्द ही शेष महाविद्यालयों के भवन भी बनाये जायेंगे। भवन के साथ ही महाविद्यालयों को कम्प्यूटर एवं वाई-फाई की सुविधा भी दी जा रही है। राज्य में 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास चल रही है। 600 और विद्यालयों में जल्द ही वर्चुअल क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस वर्ष मार्च-अप्रैल तक सौंग बांध के शिलान्याश के प्रयास किये जा रहे हैं। शिलान्यास के बाद 15 माह में यह बांध बनकर तैयार हो जायेगा। रिस्पना के पुनर्जीवन के लिए प्रयास किये जा रहे है। हरेला पर्व पर 16 जुलाई को प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। 16 जुलाई को एक-एक वृक्षारोपण का सबको संकल्प लेना होगा।

           इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री श्री राजकुमार पुरोहित, राजपाल सिंह रावत, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के विशेष कार्याधिकारी अभय सिंह रावत ने महाकुम्भ के कार्यों का निरीक्षण

हरिद्वार दिनांक 21 फरवरी 2021। माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के विशेष कार्याधिकारी अभय सिंह रावत ने महाकुम्भ के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के साथ ही महाकुम्भ 2021 के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स, एलईडी स्क्रीन आदि लगाने के निर्देश दिये।

विशेष कार्याधिकारी अभय सिंह रावत ने आज अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ पावन धाम में निर्मित हो रहे 150 बेड के बेस अस्पताल, लालजी वाला, चंडीटापू में निर्मित हो रहे मीडिया सेंटर, आस्था पथ, बैरागी कैंप, एल प्वाइंट, कश्यप घाट, तुलसी चैक स्थित मेलाधिकारी आवास के आसपास किए गए पौधारोपण आदि का निरीक्षण किया।
बेस अस्पताल में उन्होंने डाक्टरों के रहने, खाने आदि की व्यवस्था के साथ ही मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस की क्या व्यवस्था है के सम्बंध में जानकारी ली। यहां वेटिंग हाॅल में उन्होंने एलईडी स्क्रीन लगाने के साथ ही अस्पताल आने वाले मार्ग को शीघ्र पक्का करने को कहा।

यहां से वह लालजी वाला और चंडीटापू पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीस काॅटेज, कान्फ्रेंस हाॅल, वीवीआई काॅटेज आदि को 25 फरवरी तक तैयार करने के निर्देश दिये, साथ ही वीवीआई पार्किंग और मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बाहर से आने वाले मीडियाकर्मियों के लिए स्वीस काटेज आवंटित करने के सम्बंध में भी जानकारी ली। यहां उन्होंने महाकुम्भ के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग व एलईडी स्क्रीन लगाने को कहा। यहां उन्होंने महाकुम्भ को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने को कहा। ताकि बाहर से आने वाले लोग सेल्फी ले सकें। साथ ही फीडबैक के लिए भी डिजिटल व मैन्युअली व्यवस्था करने के निर्देश दिये।  

इसके बाद वह आस्था पथ पहुंचे। यहां उन्होंने स्नान के दौरान जल पुलिस की तैनाती, कोविड-19 जांच के लिए शिविर आदि के सम्बंध में पूछा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि हर स्नान पर जल पुलिस व कोरोना जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे है। यहां से वह बैरागी कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने एल प्वाइंट पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा।

इसके बाद मेलाधिकारी आवास के पास सेव ट्री के लिए किये गये प्रयास की सराहना की। उन्होंने इस सेव ट्री का कट आउट महाकुम्भ मेला के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग में प्रयोग करने को कहा। ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढाया दिया जा सके। यहां से वह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों के ठहरने के लिए बनाएं गए कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भी महाकुम्भ के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिग और एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिये।
इसके बाद वह तुलसी चैक के पास निर्मित हो रहे अमरापुर घाट पहुंचे। यहां निर्मित हो रहे भागीरथी स्तम्भ और फाउंटेन की सराहना की। यहां से वह केशव आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने दीवार पर बनाए गए बोटेनिकल गार्डन को देखा। उन्होंने शेष कार्यों को 25 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के जनसंपर्क अधिकारी शैलेन्द्र त्यागी, डिप्टी मीडिया कोर्डिनेटर पारितोष सेठ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) IFSC CODE: SBIN0003137 Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *