ग्रहों की स्थिति का मानव जीवन पर असर; 09 अगस्त 2021 दिन सोमवार ;सावन का तीसरा सोमवार

09 अगस्त 2021 को सावन का तीसरा सोमवार है।  भगवान शिव की आराधना के इस दिन बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र लगेगा। यह भाग्यशाली योग है। इसके बाद मघा लग जाएगा। इस सोमवार को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जा सकता है।  09 अगस्त को कर्क राशि में चंद्रमा और सूर्य दोनों विराजमान होंगे। वहीं सिंह राशि में शुक्र, मंगल और बुध ग्रह की युति बन रही है। 9 अगस्त को राहु काल का समय सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

शिवलिंग की पूजा से जुड़ी एक अनोखी मान्यता है महिलाओं के लिए श‍िवलिंग छूना क्यों है वर्जित

Presents by Himalayauk Newsportal & Daily Newspaper, publish at Dehradun & Haridwar: Mob 9412932030 ; CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR; Mail; himalayauk@gmail.com

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति मानव जीवन पर असर डालती है, क्योंकि ग्रहों का प्रभाव सीधे तौर पर मानव की कुंडली पर पड़ता है और मानव की कुंडली का सीधा संबंध उसके जीवन से होता है और इस माह यानी अगस्त में ग्रहों की चाल का असर मेष से मीन राशि पर विशेषतौर पर पड़ने वाला है। अगस्त का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में सिंह और कन्या राशि में एक बड़े प्रभाव का अनुमान लगाया जा रहा है। ज्योतिष की दृष्टि से अगस्त माह में सिंह और कन्या राशि पर क्या व्यापक प्रभाव पड़ने वाला है?

सावन के महीने में घर पर शिव परिवार व शिव जी की तस्वीर लगाने का विशेष महत्व है. मगर वास्तु अनुसार, तस्वीर को सही दिशा में रखने व इससे जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

अगस्त माह सिंह राशि वालों के लिए असर कारक साबित होने वाला है। दरअसल इस माह इस राशि में बुध ग्रह का प्रवेश होने जा रहा है। बुध ग्रह का यह प्रवेश राशि परिवर्तन है अर्थात् बुध किसी दूसरी राशि यानी कर्क राशि में सूर्य के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग बनाए हुए हैं, हालांकि ज्योतिष की दृष्टि से इस योग को उत्तम फल प्रदाता माना गया है। लेकिन अब इसका समय पूरा होने पर यह सिंह राशि में गोचर करने वाला है। हिन्दू पंचांग की दृष्टि से 09 अगस्त 2021 दिन सोमवार को रात्रि 01 बजकर 23 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ये खास दिन सावन का तीसरा सोमवार भी रहेगा। सिंह राशि में बुध की स्थिति 26 अगस्त 2021 दिन गुरूवार तक रहेगी। इसके बाद यह कन्या राशि में अपना परिवर्तन करेगा।

अगस्त का माह शुरू हो चुका है ऐसे में कन्या राशि में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन भी जल्द होने वाला है। 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र का प्रवेश दरअसल राशि परिवर्तन है यह ग्रह फिलहाल सिंह राशि में स्थित है, और 11 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेगा। इस दौरान ये ग्रह कन्या राशि में 06 सितंबर 2021 तक इसी अवस्था में मौजूद रहेगा। तत्पश्चात इसका राशि परिवर्तन तुला राशि में होगा।

घर में भगवान शिव की फोटो उत्तर दिशा में लगानी चाहिए. इससे घर में सुख और समृद्धि आती है.

अगस्त माह में राशि परिवर्तन सिंह राशि के साथ भी होने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को सूर्य रात्रि 01 बजकर 05 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। यह भी सूर्य का राशि परिवर्तन है इस दौरान सूर्य कर्क राशि से परिवर्तित होकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य का इस तरह से राशि परिवर्तन करना संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसे सिंह संक्रांति भी कहते हैं। इस राशि में सूर्य 17 सितंबर तक विराजमान रहने वाले हैं।

वास्तु अनुसार घर पर क्रोध मुद्रा में शिवजी की तस्वीर व मूर्ति लगाने से बचना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. साथ ही रिश्तों में तनाव भी पैदा होता है.

बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 दिन गुरूवार को कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है। इसके समय की अगर बात करें तो यह परिवर्तन रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश 22 सितंबर 2021 तक रहेगा। इसके बाद यह ग्रह कन्या से तुला राशि में परिवर्तित होगा।

वास्तु अनुसार, खुश मुद्रा में शिव जी की तस्वीर लगाना शुभ होता है. वहीं नंदी पर विराजित शिवजी की तस्वीर लगाने से घर के बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है.

तीसरे सावन सोमवार के दिन श्रावण मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं चंद्र ग्रह अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान होंगे। सावन सोमवार में राहु काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राहु काल को अशुभ योग माना गया है। इस योग में पूजा और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 09 अगस्त को राहु काल का समय प्रात: 07 बजकर 26 मिनट से प्रात: 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। माना जाता है कि इस समय कोई भी कार्य करने पर विजय प्राप्त होती है।

भगवान भोले भंडारी को बिल्व पत्र बहुत ही प्रिय होता है। जो भी शिवलिंग पर नियमित रूप से बिल्व पत्र चढ़ाता है उसकी हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव को शमी के पत्ते पसंद होते हैं इसलिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। भगवान शिव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। शिवजी को आंकड़ा प्रिय होता है… शिवजी की कृपा पाने के लिए इसे जरूर चढ़ाएं। भगवान को कनेर, बेला और चमेली का फूल बहुत ही प्रिय होता है। बेला के पुष्पों से पूजन करने पर भगवान शिव मनोनुकूल जीवनसाथी प्रदान करते हैं। अपराजिता के पुष्पों से शिव की पूजा करने से वाहन सुख मिलता है… चमेली के फूल चढ़ाने से अच्छे वस्त्रों की अभिलाषा पूरी होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास का तीसरा सोमवार 09 अगस्त 2021 को है। इसी दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि भी है। ज्ञात हो कि श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व माना गया है और अब तक दो सोमवार बीत चुके हैं। 9 अगस्त को श्रावण न तीसरा सोमवार मनाया जाएगा। इस दिन कर्क राशि में चंद्रमा और सूर्य की युति बनेगी, वहीं सिंह राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही है। श्रावण सोमवार को सिंह राशि में शुक्र, मंगल और बुध ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। श्रावण मास में सोमवार के दिन पूजन के समय राहु काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ योग माना गया है और अशुभ योग में पूजन और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार श्रावण के तीसरे सोमवार, यानी 09 अगस्त 2021 को राहु काल का समय- प्रात: 07.26 मिनट से प्रात: 09.53 मिनट तक रहेगा। सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त- प्रात: 11.59 मिनट से दोपहर 12.53 मिनट तक है।

  Yr. Contribution Deposit Here: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND  Bank: SBI CA
30023706551 (IFS Code SBIN0003137) IFSC CODE: SBIN0003137 Br. Saharanpur Rd Ddun UK 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *