उत्तराखंड – चोटियों पर पड़ी बर्फ- चारों धामों में कड़ाके की ठंड – 2 MAY 2025- HIMALAYAUK

पहाड़ों की यात्रा अलर्ट रहने की सलाह – चारों धामों में कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में कई जिलों में तेज बारिश जारी है।  मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है।  पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो रही है। केदारनाथ की चोटियो पर हल्का हिमपात हुआ है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में भी हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना हुआ है। चारों धामों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

DEHRADUN & HARDWAR शुक्रवार को सुबह के वक्त हुई मूसलाधार वर्षा के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

Continue …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *